कैथल में जाट संस्था चुनाव के लिए मतदान आज:सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग, आज ही आएंगे परिणाम

कैथल में जाट संस्था चुनाव के लिए मतदान आज:सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग, आज ही आएंगे परिणाम

कैथल में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कॉलेजियम चुनाव के लिए आज मतदान किया जाएगा। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिसमें चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया बताई गई है। जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर से करवाया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए 30 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी व दो चुनाव अधिकारी शामिल हैं। 46 निर्विरोध चुने गए हैं कुल 75 कॉलेजियम में से 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुने गए हैं। कॉलेजियम नंबर 23 और 71 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण सीट खाली रह गई है। अब 26 कॉलेजियम में कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के समय सोसाइटी द्वारा जारी पहचान पत्र और सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड साथ लाना होगा। कैथल में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कॉलेजियम चुनाव के लिए आज मतदान किया जाएगा। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिसमें चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया बताई गई है। जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर से करवाया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए 30 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी व दो चुनाव अधिकारी शामिल हैं। 46 निर्विरोध चुने गए हैं कुल 75 कॉलेजियम में से 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुने गए हैं। कॉलेजियम नंबर 23 और 71 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण सीट खाली रह गई है। अब 26 कॉलेजियम में कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के समय सोसाइटी द्वारा जारी पहचान पत्र और सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड साथ लाना होगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर