कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का समापन आज:केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर होंगे शामिल, प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का समापन आज:केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर होंगे शामिल, प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चल रहे 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आज बसंत पंचमी के अवसर पर समापन होगा। इस समापन समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। खट्टर करीब 1 बजे महोत्सव में पहुंचकर सरस मेले, हरियाणा पवेलियन और सरस्वती नदी पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। आज महोत्सव के 5वें दिन में मुख्य कार्यक्रमों संपन्न हो जाएंगे। हालांकि सरस मेला अभी 2 दिन और चलेगा। साथ ही महाआरती भी होगी। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और हरियाणा महिला-बाल कल्याण परिषद की वाइस चेयरपर्सन एवं सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शिरकत कर चुके हैं। कई लोक गायक दे चुके प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल समां बांध चुके है। उनके अलावा कई अन्य लोक गायक भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में पहुंचना था, मगर दोनों ही मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का भी शेड्यूल तय किया गया था। मगर अब उनके भी कार्यक्रम में आने पर शंका बनी हुई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चल रहे 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आज बसंत पंचमी के अवसर पर समापन होगा। इस समापन समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। खट्टर करीब 1 बजे महोत्सव में पहुंचकर सरस मेले, हरियाणा पवेलियन और सरस्वती नदी पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। आज महोत्सव के 5वें दिन में मुख्य कार्यक्रमों संपन्न हो जाएंगे। हालांकि सरस मेला अभी 2 दिन और चलेगा। साथ ही महाआरती भी होगी। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और हरियाणा महिला-बाल कल्याण परिषद की वाइस चेयरपर्सन एवं सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शिरकत कर चुके हैं। कई लोक गायक दे चुके प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल समां बांध चुके है। उनके अलावा कई अन्य लोक गायक भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में पहुंचना था, मगर दोनों ही मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का भी शेड्यूल तय किया गया था। मगर अब उनके भी कार्यक्रम में आने पर शंका बनी हुई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर