पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी। पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
फाजिल्का में ताऊ ने किया भतीजे पर हमला:बाइक ना देने पर हुआ विवाद, बचाव कराने आई मां का हाथ कटा
फाजिल्का में ताऊ ने किया भतीजे पर हमला:बाइक ना देने पर हुआ विवाद, बचाव कराने आई मां का हाथ कटा फाजिल्का के गांव मोहम्मद पीरा में ताऊ को बाइक देने से मना करने पर ताऊ ने अपने भतीजे को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आई युवक की मां भी कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गई। हालांकि अस्पताल में केवल महिला को ही भर्ती कराया गया है। घायल महिला ने पुलिस ने अपने जेठ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सरकारी अस्पताल में भर्ती महिलाआशाबाई ने बताया कि उनका परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा हैl आशाबाई ने बताया कि आज उसका बाइक पर कहीं काम से गया था। कुछ समय बाद जब बेटा वापस लौटा तो उसके जेठ ने बाइक मांगी और बाइक से नीचे उतरने के लिए कहा। उसका बेटा जब बाइक से नीचे नहीं उतरा तो आरोपी जेठ ने धारदार हथियार उठा लिया गया l महिला का आरोप है कि कुल्हाड़ी से उसके लड़के पर वार करने का प्रयास किया गया, जब वह बचाव में आई तो कुल्हाड़ी उसके हाथ पर लग गई l जिस वजह से वह जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैl घायल महिला ने स्थानीय थाना पुलिस से आरोपी जेठ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू केस में DSP होगा बर्खास्त:सरकार ने मंजूरी दी; हाईकोर्ट ने कहा- SSP भी सस्पेंड होना चाहिए
गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू केस में DSP होगा बर्खास्त:सरकार ने मंजूरी दी; हाईकोर्ट ने कहा- SSP भी सस्पेंड होना चाहिए पंजाब पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में सस्पेंड DSP गुरशेर सिंह को नौकरी से हटाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सरकार ने यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि इसकी फाइल पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) को भेज दी है। यह कार्रवाई SIT की रिपोर्ट के आधार पर की है। 25 अक्टूबर को गुरशेर सिंह को सस्पेंड किया था। उसके साथ 6 और अधिकारी सस्पेंड किए गए थे सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब DGP के बयान पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि जब लॉरेंस इंटरव्यू का मामला उठा था तो उस समय DGP ने यह बात क्यों कही थी कि इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुआ है। उन्होंने यह बात किस आधार पर कही थी। जेलों का विभाग DGP के अधीन नहीं आता है। ऐसे में उन्होंने ऐसा बयान कैसे दे दिया। DGP ने जल्दबाजी में पंजाब की जेलों को क्लीन चिट क्यों दी। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर गलती हुई है ताे उसे मान लेना चाहिए। SIT ने SSP की नहीं बताई को कोई भूमिका
मोहाली के तत्कालीन एसएसपी विवेकशील सोनी के बारे में हाईकोर्ट ने कहा कि वह उस जिले के मुख्य अधिकारी थे। उन्हें भी सस्पेंड किया चाहिए। इस पर सरकारी वकील ने कहा कि SIT ने उनकी कोई भूमिका नहीं बताई है। उन्हें पहले ही पब्लिक डीलिंग के पद से हटा दिया गया है। इसके साथ हाईकोर्ट ने लॉरेंस को लंबे समय तक CIA खरड़ में रखने संबंधी सवाल किया। कोर्ट ने कहा कि इस चीज की भी जांच होनी चाहिए। पहले इंटरव्यू में मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी ली
लॉरेंस का पहला इंटरव्यू 14 मार्च 2023 को ब्रॉडकास्ट हुआ था। इसमें लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाने की बात कबूली थी। लॉरेंस का कहना था कि मूसेवाला सिंगिंग के बजाय गैंगवार में घुस रहा था। उसके कॉलेज फ्रेंड अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में भी मूसेवाला का हाथ था, इसलिए उसे मरवाया। SIT रिपोर्ट के मुताबिक ये वही इंटरव्यू है, जो उसने CIA की कस्टडी से दिया। दूसरे इंटरव्यू में बैरक से कॉल करने का दिया सबूत
लॉरेंस ने अपने दूसरे इंटरव्यू में जेल के अंदर से इंटरव्यू देने का सबूत भी दिया था। उसने अपनी बैरक भी दिखाई और बताया कि उसे बाहर नहीं जाने दिया जाता, लेकिन मोबाइल भी उसके पास आ जाता है और सिग्नल भी। लॉरेंस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि रात के समय जेल के गार्ड बहुत कम आते-जाते हैं, इसीलिए वह रात को कॉल कर लेता है। लॉरेंस ने मोबाइल के अंदर आने के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉरेंस के अनुसार मोबाइल बाहर से जेल के अंदर फेंके जाते हैं। कई बार जेल स्टाफ उन्हें पकड़ भी लेता है, लेकिन अधिकतर बार मोबाइल उस तक पहुंच जाता है। पंजाब के DGP ने खारिज किया था दावा
गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू जारी होने के बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठे थे। इसके बाद पंजाब के DGP गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि इंटरव्यू बठिंडा या पंजाब की किसी भी जेल से नहीं हुआ है। DGP ने लॉरेंस की 2 तस्वीरें दिखाते हुए कहा था- जब लॉरेंस को बठिंडा जेल लाया गया तो उसके बाल कटे थे और दाढ़ी-मूछ नहीं थी। 7 अधिकारी सस्पेंड किए
25 अक्टूबर को लॉरेंस के पहले इंटरव्यू के लिए जिम्मेदार 7 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था। इसमें DSP से लेकर हेड कॉन्स्टेबल रैंक तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। DSP गुरशेर सिंह (अमृतसर स्थित 9 बटालियन), DSP समर वनीत, सब इंस्पेक्टर रीना (CIA खरड़ में तैनात), सब इंस्पेक्टर जगतपाल जंगू (AGTF में तैनात), सब इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह (AGTF), ASI मुखत्यार सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को सस्पेंड किया गया था।
पंजाब-चंडीगढ़ में अब शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के आसार कम:चमकेगा सूरज; तापमान एक बार फिर 38 पार हुआ, और बढ़ेगा पारा
पंजाब-चंडीगढ़ में अब शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के आसार कम:चमकेगा सूरज; तापमान एक बार फिर 38 पार हुआ, और बढ़ेगा पारा पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। आज शनिवार अधिकतर इलाकों में धूप खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन नमी में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में अब ऐसा ही मौसम रहेगा और शहरों का तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। अलर्ट के बावजूद शुक्रवार पंजाब में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। मोहाली में 1 मिमी और चंडीगढ़ में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब के औसतन तापमान में 1.1 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 2.1 डिग्री की कमी देखन को मिली। लेकिन फरीदकोट का तापमान बढ़कर 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में 25, चंडीगढ़ में 22 फीसदी कम बारिश पंजाब और चंडीगढ़ में इस साल मानसून काफी सुस्त हा है। पंजाब में जहां 25 फीसदी कम बारिश हुई है, वहीं चंडीगढ़ में 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। पंजाब में 1 जून से 13 सितंबर तक 408 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि इस साल मात्र 305 मिमी ही बारिश हुई है। पंजाब के लिए ये चिंता का विषय है। मौसम विभाग ने भी पंजाब को रेड जोन में रखा है। इसी तरह चंडीगढ़ में समान्यता इन दिनों में 804.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल सीजन में मात्र 623.8 मिमी ही बादल बरसे हैं। चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शुक्रवार का तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शुक्रवार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शुक्रवार शाम का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।