हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 30 वर्षीय युवक की ठंड से मौत हो गई। उसका शव डोभी फ्लाई ओवर के पास फ़ोजल नाले के निकट कोश के पेड़ के पास मिला है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। युवक की पहचान शिम गांव के 30 वर्षीय सुशील उर्फ मनु के नाम से हुई है। जानकारी मिलते ही मृतक की मां घटनास्थल पर पहुंची। उनकी दर्दनाक चीख-पुकार से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले सुशील के पिता का देहांत हो चुका था और उसकी एक विवाहित बहन है। वह अपनी मां का एकमात्र सहारा था। इस घटना से पूरे शिम गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी रजत शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 30 वर्षीय युवक की ठंड से मौत हो गई। उसका शव डोभी फ्लाई ओवर के पास फ़ोजल नाले के निकट कोश के पेड़ के पास मिला है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। युवक की पहचान शिम गांव के 30 वर्षीय सुशील उर्फ मनु के नाम से हुई है। जानकारी मिलते ही मृतक की मां घटनास्थल पर पहुंची। उनकी दर्दनाक चीख-पुकार से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले सुशील के पिता का देहांत हो चुका था और उसकी एक विवाहित बहन है। वह अपनी मां का एकमात्र सहारा था। इस घटना से पूरे शिम गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी रजत शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
बिलासपुर में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर:एक पर्यटक की मौत, 3 घायल; किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसा, MP के निवासी
बिलासपुर में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर:एक पर्यटक की मौत, 3 घायल; किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसा, MP के निवासी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 थापना के पास पहाड़ी से चलती कार पर पत्थर गिर गए। हादसे में कार सवार एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। हादसा देर रात को हुआ है। जानकारी के अनुसार पंजाब की ओर जा रही कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। हादसे के दाैरान कार में चार लोग सवार थे। जो मनाली से घूम कर वापस घर जा रहे है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पहाड़ी के पास पहुंचते ही उनकी कार पर एक बड़ा पत्थर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुरैना के निवासी मृतक की पहचान कल्याण धाकड़(35) निवासी छोरपुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान महेश धाकड़, सुदीप जादौन, सुनील धाकड़ निवासी छोरपुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया की स्वारघाट थाना पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजनों ने सौंप दिया जाएगा।
जालंधर में साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह पकड़ा:5 गिरफ्तार, 19 बैंक खाते सीज, हरियाणा-यूपी-हिमाचल-बंगाल-कर्नाटक से चल रहा था नेटवर्क
जालंधर में साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह पकड़ा:5 गिरफ्तार, 19 बैंक खाते सीज, हरियाणा-यूपी-हिमाचल-बंगाल-कर्नाटक से चल रहा था नेटवर्क पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को साइबर क्राइम को लेकर बड़ी सफलता हासिल हुई है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 5 राज्यों से करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो भोले-भाले लोगों को फोन कर साइबर क्राइम में फंसाते थे। इस मल्टी स्टेट गैंग द्वारा 61 साइबर फ्रॉड किए गए थे। आरोपियों का ये नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ट और अन्य सामान बरामद किया है। 19 बैंक खातों की डिटेल भी मिली, जांच जारी मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से पुलिस 19 बैंक खाते जब्त किए हैं। जिसकी डिटेलिंग की जा रही है। क्योंकि फ्रॉड के बाद आरोपियों द्वारा उक्त पैसा इन्हीं बैंक खातों में डाला जा रहा था। पिछले 61 फ्रॉड का पैसा भी इन्हीं खातों में डाला गया था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में जालंधर सिटी पुलिस पूछताछ कर रही है। 6 राज्यों में फैसला आरोपियों का नेटवर्क पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों का नेटवर्क 6 राज्यों में फैसला हुआ है। जिसमें सबसे पहला पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और कर्नाटक है। सभी राज्यों में आरोपियों के साथी फैले हुए है। आरोपी भोले भाले लोगों को अपनी बातों में लगाकर बैंक खाते खुलवाते है। फिर उसी में फ्रॉड का पैसा मंगवाते थे।
मंडी में जान-जोखिम में डालकर सफर:ढांक में रास्ता, नीचे ब्यास नदी, पंचायत के बनाए रास्ते में भी घालमेल, DC के पास पहुंचे ग्रामीण
मंडी में जान-जोखिम में डालकर सफर:ढांक में रास्ता, नीचे ब्यास नदी, पंचायत के बनाए रास्ते में भी घालमेल, DC के पास पहुंचे ग्रामीण हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की ग्राम पंचायत मैहणी के कई गांव आजादी के 77 साल बाद भी सड़क सुविधा से महरूम है। सड़क तो दूर इनके घर आने-जाने का रास्ता भी पिछली बरसात में ब्यास नदी में समा गया था। सरकार से एक लाख मिलने के बाद टेंपरेरी रास्ता तो बना दिया गया। मगर इसमें भी लीपापोथी की गई। लिहाजा मैहणी पंचायत के कई गांव के ग्रामीण रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक ढांक में बने रास्ते से होकर आवाजाही करते है। थोड़ी सी चूक लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। इस समस्या को लेकर वीरवार को मैहणी पंचायत के ग्रामीण डीसी मंडी अपूर्ण देवगन के दरबार में पहुंचे। DC मंडी के पास फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण भारतीय सेना से रिटायर मोहन सिंह ने बताया कि मैहणी पंचायत के कई गांव सड़क सुविधा से महरूम है। उन्होंने बताया, लोगों को 9 मील जागर से संकरे रास्ते से होकर घर जाना पड़ता है। पिछली बरसात में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यह रास्ता 150 मीटर तक बह गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने यहां बांस की सीढ़ियों की मदद से टैंपरेरी रास्ता तो बना दिया है, लेकिन यहां से आना-जाना खतरे से खाली नहीं है। पंचायत ने रास्ता बनाने में लीपापोथी की: ग्रामीण मोहन सिंह व ग्रामीणों ने DC को बताया कि जब उनका रास्ता टूटा तो सरकार ने इसके निर्माण के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए। यह पैसा पंचायत के पास गया। रास्ते का निर्माण तो जरूर किया गया, लेकिन लीपापोथी की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जो बांस की सीढ़ी बनाई थी, पंचायत प्रधान ने उसी बांस की सीढ़ी पर ही लैंटर डलवा दिया। लोगों ने पूरे मामले की जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पंचायत के लोगों ने डीसी से पक्का रास्ता बनाने का भी आग्रह किया। यहां देखे कैसे खतरनाक रास्ते से होकर आते जाते हैं मैंहणी पंचायत के लोग…