कैथल के गांव पाई में एक व्यक्ति से आरोपी ने साढ़े चार लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बंद करने की बजाय उसमें से ग्राहक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हटाकर अपना मोबाइल नंबर जोड़ दिया और पैसे निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पाई निवासी जसबीर सिंह ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका और उसकी पत्नी का एचडीएफसी बैंक पाई शाखा में खाता है। दोनों खातों के क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं। मई 2024 में वह अपने दोनों क्रेडिट कार्ड बंद करवाने गया था। वहां पर रवि नामक कर्मचारी ने उनके क्रेडिट कार्ड बंद करने की बजाय उनमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। आरोपी ने दस्तावेज लेकर साढ़े चार लाख ठगे साथ ही उनके खातों की डिटेल से संबंधित दस्तावेज भी ले लिए। बाद में आरोपी ने उनके खातों से तीन लाख रुपए निकाल लिए और क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपए भी क्रेडिट कर लिए। ऐसा करके आरोपी ने उनसे साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए। जब पैसे कट गए और वह बैंक गया तो वहां पर उसे ठगी का पता चला। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कैथल के गांव पाई में एक व्यक्ति से आरोपी ने साढ़े चार लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बंद करने की बजाय उसमें से ग्राहक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हटाकर अपना मोबाइल नंबर जोड़ दिया और पैसे निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पाई निवासी जसबीर सिंह ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका और उसकी पत्नी का एचडीएफसी बैंक पाई शाखा में खाता है। दोनों खातों के क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं। मई 2024 में वह अपने दोनों क्रेडिट कार्ड बंद करवाने गया था। वहां पर रवि नामक कर्मचारी ने उनके क्रेडिट कार्ड बंद करने की बजाय उनमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। आरोपी ने दस्तावेज लेकर साढ़े चार लाख ठगे साथ ही उनके खातों की डिटेल से संबंधित दस्तावेज भी ले लिए। बाद में आरोपी ने उनके खातों से तीन लाख रुपए निकाल लिए और क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपए भी क्रेडिट कर लिए। ऐसा करके आरोपी ने उनसे साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए। जब पैसे कट गए और वह बैंक गया तो वहां पर उसे ठगी का पता चला। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
सोनीपत में टास्क देकर युवक से 17 लाख ठगे:फोटो लाइक करने का दिया काम; 1200 रुपए मुनाफा देकर जाल में फंसाया
सोनीपत में टास्क देकर युवक से 17 लाख ठगे:फोटो लाइक करने का दिया काम; 1200 रुपए मुनाफा देकर जाल में फंसाया हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठगों ने एक युवक काे फोटो लाइक करने का टास्क देकर 16 लाख 93 हजार रुपए हड़प लिए। इस दौरान एक बार युवक को 123 रुपए, फिर 140 रुपए और एक बार में 1300 रुपए देकर उसको ठगों ने जाल में फंसाया। युवक बाद में अपने फंसे रुपए को निकलवाने के लिए बार बार ठगों के खाते में रुपए डालता रहा। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोनीपत साइबर थाना में दी शिकायत में गांव जांटी कलां के रहने वाले गौरव ने बताया कि 30 सितंबर को उसके मोबाइल उसकी इंस्टाग्राम आईडी से एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक वाट्सऐप में चला गया। दूसरी तरफ से उसे एक टास्क से संबंधित मैसेज भेजा। उसको फोटो को लाइक करने का टास्क दिया गया। वह उनकी बातों मे आ गया और यह टास्क खेलने लगा। फिर उन्होंने मेरे अकाउंट में 123 रुपए ट्रांसफर कर दिये। गौरव ने बताया कि इसी दौरान उसको टेलीग्राम लिंक के माध्यम से ग्रुप में जोड लिया। शुरुआत में मुझसे 14 टास्क पूरे करवाये, जिनके उन्होंने मुझे 140 रुपए ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद एक अक्टूबर को 1 हजार रुपए से 1300 रुपए उसके एचडीएफसी बैंक खाता में वापस कर दिये। फिर से उसे 3000 रुपए से 3900 रुपए दिए गए। इन सब में उसको 1200 रुपए का मुनाफा हुआ। उसने बताया कि फिर उन्होंने मुझसे तीसरे टास्क में पहले 3000 रुपए एक अकाउंट में जमा कराने को बोला। इसके बदले उसे 3900 रुपए वापस करने का वादा किया। फिर 11 हजार 800 रुपए एक खाते में जमा करवाए। फिर 32 हजार 500 रुपए खाता में जमा करवाए। इसके बाद वे उसको बातों में फंसाते रहे और उससे रुपए डलवाते रहे। इस प्रकार उससे 16 लाख 93 हजार 976 रुपए हड़प लिए। ये राशि वापस नहीं की गई। उसने बताया कि 16,93,976 रुपए वापस नही किये और मुझसे 2 लाख रुपए और जमा करवाने की कह रहे हैं। अब उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गौरव की शिकायत पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61 BNS थाना साइबर क्राइम सोनीपत में केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा में ताई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या:चाचा चिल्लाया- इन्हें आज जिंदा नहीं छोड़ना; चाचा-ताऊ के परिवार में जमीन विवाद चल रहा
हरियाणा में ताई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या:चाचा चिल्लाया- इन्हें आज जिंदा नहीं छोड़ना; चाचा-ताऊ के परिवार में जमीन विवाद चल रहा हरियाणा के सोनीपत में आपसी विवाद में युवक ने अपनी ताई की ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान परिवार की 2 महिलाओं ने साइड में छलांग लगा कर जान बचाई। परिवार में जमीन और ईंट भट्ठे की बिक्री पर विवाद चला आ रहा है। घायल महिला को लेकर बेटा रोहतक पीजीआई भी गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खरखौदा क्षेत्र के बिधलान निवासी सुनील पुत्र बालकिशन ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 14 जून की शाम 7.30 बजे उसका भाई रवि अपने खेते मे ट्यूबवैल का पानी चला रहा था। उनका काफी दिनों से अपने चाचा सुशील के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा है। पहले भी चाचा व उसके बेटे मोहित ने मारपीट की थी और उसकी मां कमला का सिर फोड़ दिया था। खेत में जाते हुए हुआ आमना-सामना
शुक्रवार को काफी इंतजार करने के बाद भी उसका भाई रवि खेत से घर नही आया। वह अपनी पत्नी रेखा, मां कमला व भाभी इंदु भाई रवि के पास खेत जा रहे थे। जब खेत मे जाने वाले पक्के रास्ते में पहुंचे तो उसी रास्ते से मोहित अपना ट्रैक्टर चलाता हुआ आया। मोहित के ट्रैक्टर के पीछे उसका पिता सुशील व उसकी माता बबली आ रहे थे। पिता ने हत्या के लिए उकसाया
सुनील ने बताया कि उन्होंने हमें देख कर एकदम से आवेश मे आकर सुशील चिल्लाने लगा कि मोहित इन्होंने हमारा भट्ठा बेच दिया है। इन्हें आज जिंदा नही छोड़ना। पिता सुशील के कहने पर मोहित ने उन पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने लगा। वह, पत्नी रेखा व भाभी इंदु एकदम साइड मे हो गए। मोहित ने इसके बाद अपना ट्रैक्टर उसकी मां कमला पर चढ़ा दिया और उसे कुचल दिया। इसके बाद सभी धमकी देकर मौके से भाग गए। खेत में भाई को भी मारी चोटें
ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद उसकी मां कमला लहूलुहान होकर गिर कर बेहोश हो गई। वे वाहन का प्रबंध कर कमला को रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में लग गए। वहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि उसके चाचा, बेटे व अन्य ने पहले खेत मे जाकर उसके भाई रवि को चोटें मारी है। फिर पूरी योजना के साथ उसकी मां कमला को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला। पुलिस ने किया केस दर्ज
खरखौदा थाना के SI संजय ने बताया कि टेलीफोन में थाना में सूचना मिली थी कि गांव बिधलान मे एक औरत के ऊपर ट्रैक्टर चढा दिया गया है। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा। वहां से पता चला कि महिला कमला को रोहतक पीजीआई ले जाया गया है। वह वहां पर पहुंचा तो डॉक्टर ने महिला को ब्रेड डैड घोषित कर रखा था। महिला के बेटे सुनील ने पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने थाना खरखौदा में धारा 302,120B, 34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है।
हरियाणा में छोटी पार्टियों से वोटरों की तौबा:जजपा 10 से 0, कांडा-कुंडू का पत्ता साफ; AAP का खाता नहीं खुला, इनेलो की 1 सीट बढ़ी
हरियाणा में छोटी पार्टियों से वोटरों की तौबा:जजपा 10 से 0, कांडा-कुंडू का पत्ता साफ; AAP का खाता नहीं खुला, इनेलो की 1 सीट बढ़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार छोटी पार्टियों का जादू नहीं चला। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) 2 सीटें जीतने में कामयाब रही। 2019 में 10 सीट जीतने वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) इस बार जीरो पर सिमट गई। उचाना में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तो पांचवें स्थान पर आए। राज्य में 90 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (AAP) भी अपना खाता नहीं खोल पाई। हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) की भी यही स्थिति रही। सिरसा में गोपाल कांडा चुनाव हार गए। 2019 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी से जीत दर्ज की थी। महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू की हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) पहले ही विधानसभा चुनाव में ध्वस्त हो गई। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए किस पार्टी की क्या स्थिति रही… जजपा 10 से जीरो पर पहुंची 2019 में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली जजपा इस बार आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ मिलकर 85 सीटों पर लड़ी। राज्य में पार्टी को कुल 1.25 लाख वोट ही मिले। 2019 में उचाना में रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले दुष्यंत चौटाला इस बार पांचवें स्थान पर खिसक गए। उन्हें 7950 वोट ही मिले। सिर्फ डबवाली में उनके भाई दिग्विजय चौटाला की जमानत बच पाई। दिग्विजय को यहां 35,261 वोट मिले। इनेलो एक सीट से 2 पर पहुंची इनेलो ने इस बार बसपा के साथ गठबंधन कर राज्य में चुनाव लड़ा। पार्टी को राज्य में 4.14 फीसदी वोट मिले। 2019 में इनेलो के इकलौते विधायक पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद में चुनाव हार गए। इनेलो सिर्फ रानियां और डबवाली सीट जीतने में कामयाब रही। रानियां में अभय के बेटे अर्जुन चौटाला और डबवाली में उनके चचेरे भाई आदित्य देवीलाल ने जीत दर्ज की। नई पार्टी हजपा भी परस्त हुई महम विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक बलराज कुंडू की जन सेवा का जादू इस बार नहीं चला। 2019 में इस बूते पर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले कुंडू ने अपनी हरियाणा जनसेवक पार्टी बनाई थी। इस बार वह चुनाव नहीं जीत पाए। 2019 में कुंडू ने जिन पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी को हराया था, इस चुनाव में उन्हीं आनंद सिंह दांगी के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी ने उन्हें हार चखा दी। हलोपा 2 दलों के सहारे डूबी सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो ने इनेलो के साथ भाजपा का समर्थन भी बटोरा। 2 नाव पर सवार होने के बाद भी उनका समुद्री जहाज चुनावी सागर में डूब गया। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने हराया। पिछले चुनाव में गोकुल सेतिया सिर्फ 602 वोटों से कांडा से हारे थे। AAP शून्य पर ही अटकी इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की कोशिशें तो बहुत हुईं लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। आखिर में AAP ने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। पार्टी सिर्फ जगाधरी सिर्फ पर अपनी जमानत बचा पाई। यहां अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार आदर्शपाल सिंह के समर्थन में रोड शो भी करके गए थे। AAP को इस चुनाव में 2,48,455 वोट यानी 1.79 फीसदी वोट मिले। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कलायत में तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें सिर्फ 5,482 वोट ही मिले।