मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी प्रगट सिंह के घर के बाहर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घने कोहरे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने गेट पर गोलियां चलाईं। कोहरे के कारण हमलावरों के चेहरे अभी पहचान में नहीं आ पाए हैं। पता चला है कि हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। पुलिस को गेट पर एक गोली का निशान मिला है। मूसेवाला के कई गानों में काम कर चुके हैं प्रगट सिंह पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रगट सिंह मूसेवाला के गानों में भी काम कर चुके हैं। वैसे प्रगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पता चला है कि हमलावरों ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। बदमाशों ने लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा कर रंगदारी मांगी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी लॉरेंस ग्रुप ने भेजी है या नहीं। अभी तक किसी गैंग ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है। परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज आया परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने लिखा- दोबारा मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया। अब मैं तुम्हें बता रहा हूं कि लोहा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। सावधान रहो। जल्दी से एक गनमैन ले आओ। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप। अगर तुम खुद को बचा सको तो बुलेटप्रूफ फॉरच्यूनर 0093 ले लो। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। करीब 10 दिन पहले प्रगट सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी प्रगट सिंह के घर के बाहर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घने कोहरे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने गेट पर गोलियां चलाईं। कोहरे के कारण हमलावरों के चेहरे अभी पहचान में नहीं आ पाए हैं। पता चला है कि हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। पुलिस को गेट पर एक गोली का निशान मिला है। मूसेवाला के कई गानों में काम कर चुके हैं प्रगट सिंह पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रगट सिंह मूसेवाला के गानों में भी काम कर चुके हैं। वैसे प्रगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पता चला है कि हमलावरों ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। बदमाशों ने लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा कर रंगदारी मांगी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी लॉरेंस ग्रुप ने भेजी है या नहीं। अभी तक किसी गैंग ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है। परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज आया परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने लिखा- दोबारा मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया। अब मैं तुम्हें बता रहा हूं कि लोहा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। सावधान रहो। जल्दी से एक गनमैन ले आओ। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप। अगर तुम खुद को बचा सको तो बुलेटप्रूफ फॉरच्यूनर 0093 ले लो। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। करीब 10 दिन पहले प्रगट सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट:अमृतसर का AQI 260 पहुंचा, मंडी गोबिंदगढ़ में 211, पराली को लेकर 397 अफसरों को नोटिस
पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट:अमृतसर का AQI 260 पहुंचा, मंडी गोबिंदगढ़ में 211, पराली को लेकर 397 अफसरों को नोटिस पंजाब और चंडीगढ़ के सभी शहरों में तापमान लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। हालांकि, अब रातें ठंडी होने लगी हैं। फरीदकोट राज्य में सबसे गर्म रहा है। यहां तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। दूसरी ओर, पराली जलाने से रोकने में विफल रहने वाले 397 नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की है। उनसे पूछा गया है कि सूचना मिलने के बाद भी खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सबसे ज्यादा नोटिस तरनतारन 130 और अमृतसर को 98 को जारी किए गए हैं। 108 जगहों पर जलाई गई पराली भले ही राज्य में पराली जलाने को लेकर सख्ती हो, लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 108 जगहों पर पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं। इसका सीधा असर हवा पर पड़ रहा है, जो प्रदूषित हो रही है। सुबह 5 बजे अमृतसर का AQI 260 दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि चंडीगढ़ समेत सभी शहरों का AQI स्तर कम हो रहा है। मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 211 दर्ज किया गया है। बठिंडा का AQI 123, जालंधर का AQI 169, खन्ना का AQI 136, लुधियाना का AQI 155, पटियाला का AQI 154 और रूपनगर का AQI 144 है। चंडीगढ़ में तीन जगहों पर AQI का आकलन किया जाता है। सेक्टर-22 में एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। सेक्टर-25 में एक्यूआई 116 रहा। मोहाली से सटे सेक्टर-53 में एक्यूआई का स्तर 160 दर्ज किया गया। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – शनिवार अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 18.0 से 31.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 17.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – शनिवार शाम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 16 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 18 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम साफ रहेगा । आज तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 17 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया ।
होशियारपुर में 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार:245 नशीली गोलियां और 7 सिरिंज बरामद, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद
होशियारपुर में 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार:245 नशीली गोलियां और 7 सिरिंज बरामद, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद होशियारपुर की टांडा पुलिस ने सोमवार को 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 245 नशीली गोलियां और 7 सिरिंज बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि एसएचओ राजेश कुमार की टीम ने गांव चौटाला के सरकारी स्कूल के पास से अजय कुमार पुत्र राम लुभाया निवासी चौटाला को 245 नशीली गोलियां और 7 सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है। बाद में उसे नशा मुहैया कराने वाले धीरा सिंह पुत्र जैब सिंह निवासी थ्रीवाल (गुरदासपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर मामला दर्ज इसी तरह पुलिस टीम ने टाटा सफारी चालक नरेश कुमार पुत्र हरजिंदरपाल निवासी नानोवाल वैद और संजय कुमार पुत्र विजय निवासी चंडीगढ़ कॉलोनी टांडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 नशीले इंजेक्शन और 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से नशे की सप्लाई लाइन का पता लगाया जा रहा है।
लुधियाना में फैक्ट्री वर्कर पर गोलीबारी:लिफ्ट के बाहने बदमाशों ने बाइक रोका, मोबाइल छीनने का किया विरोध तो पीठ मारी गोली
लुधियाना में फैक्ट्री वर्कर पर गोलीबारी:लिफ्ट के बाहने बदमाशों ने बाइक रोका, मोबाइल छीनने का किया विरोध तो पीठ मारी गोली पंजाब के लुधियाना में बीते रात करीब पौने 12 बजे फैक्ट्री से वापस घर जा रहे वर्करों से बदमाशों ने लूट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने उन पर बदमाशों ने फायरिंग की। बाइक पर तीन युवक फैक्ट्री से घर वापस जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक चालक से मोबाइल छीनना चाहा लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोलीबारी में वह युवक घायल है। घायल का नाम अमन कुमार है। घर लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे बदमाशों ने की फायरिंग जानकारी देते हुए घायल अमन के दोस्त अजुर्न ने बताया कि अमन और राहुल उसके साथ एक ही बाइक पर दाना मंडी से काम खत्म करके वापस घर लौट रहे थे। वह लोग फैक्ट्री में चैकिंग-पैकिंग का काम करते है। रात पौने 12 बजे दो युवकों ने ढोलेवाल पुल के पास उनसे लिफ्ट मांगी। उसने जब बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उन लोगों के छिपे हुए 5 से 6 साथी भी हमला करने आ गए। उन लोगों ने उनसे लूट की कोशिश की। बदमाशों ने अपने बाइक पुल के नीचे पार्क किए थे। उन लोगों ने जब लुटेरों का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके दोस्त अमन पर गोली चला दी। अमन की पीठ पर लगी गोली अर्जुन ने कहा कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। घायल अवस्था में वह दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहू लुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए है। अमन मुंडियां के राम नगर का रहने वाला है। उसके परिवार में उसके माता-पिता है। घायल अमन को उसके साथी लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लाये, जिसे भर्ती कर मामले की सूचना थाना डिवीजन 6 की पुलिस को दी गई। अजुर्न ने कहा कि वह आज सुबह थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को घटना स्थल दिखाएंगे ताकि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हो सके। उधर, दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अमन को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसकी रीड की हड्डी की हालत देख अभी कुछ पता नहीं चल रहा है कि गोली हड्डी पर लगी या गोली का छर्रा लगा है।