7 साल से 31 परिवारों को दे रहे हर महीने राशन, दो हजार से अधिक लोग मेडिकल कैंप का ले चुके लाभ

7 साल से 31 परिवारों को दे रहे हर महीने राशन, दो हजार से अधिक लोग मेडिकल कैंप का ले चुके लाभ

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना प्राइड वेलफेयर फाउंडेशन बीते 7 सालों से जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था हर महीने 31 परिवारों को राशन मुहैया करवा रही है, 11 दिव्यांगों की मदद कर रही है और 70 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, वर्दी और किताबों का खर्च उठा रही है। अब तक 2 हजार से अधिक लोग संस्था द्वारा आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा, 3 साल में 3 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर 200 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाया गया है। नवजात बच्चियों को 1100 रुपये शगुन देने की परंपरा भी संस्था निभा रही है। संस्था के फाउंडर अमित अरोड़ा ने बताया कि सात साल पहले एक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने पर उसकी खुशी ने उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शुरुआत में अकेले ही जरूरतमंद परिवारों को राशन देना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। अब तक 150 से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं और लगातार समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं। संस्था जरूरतमंद परिवारों की शादियों का खर्च उठाने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा, हर साल अक्टूबर में श्री नव दुर्गा मंदिर, सराभा नगर में शिव संध्या का आयोजन किया जाता है। सरकारी और निजी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए बैग, किताबें और वर्दी भी दी जा रही हैं। अमित अरोड़ा ने कहा कि संस्था आगे भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करेगी और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी। दवाइयां फ्री दी जाती हैं उनकी ओर से मेडिकल कैंप भी लगाए जाते है। इसमें आंखों का चेकअप, बीपी, हडि्डयां, हार्ट, शुगर आदि का चेकअप किया जाता है। इसके अलावा दवाइयां भी मुफ्त दी जाती है। अब तक कैंप का 2 हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके है। इसके अलावा साल में जितने भी त्योहार आते है वह गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाते है और गिफ्ट भी देते है। फाउंडेशन के साथ रामा अरोड़ा, वैष्णो दास कपूर, तुषार गुप्ता, आशीष अहूजा, परमिंदर कालड़ा, अनू मग्गू, रमेश जैन बिट्‌टा, रामेश कपूर, रिंकू गिल, नंदनी जयरथ, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, निधि गुप्ता, सोनाली अरोड़ा आदि सदस्य हैं। भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना प्राइड वेलफेयर फाउंडेशन बीते 7 सालों से जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था हर महीने 31 परिवारों को राशन मुहैया करवा रही है, 11 दिव्यांगों की मदद कर रही है और 70 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, वर्दी और किताबों का खर्च उठा रही है। अब तक 2 हजार से अधिक लोग संस्था द्वारा आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा, 3 साल में 3 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर 200 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाया गया है। नवजात बच्चियों को 1100 रुपये शगुन देने की परंपरा भी संस्था निभा रही है। संस्था के फाउंडर अमित अरोड़ा ने बताया कि सात साल पहले एक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने पर उसकी खुशी ने उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शुरुआत में अकेले ही जरूरतमंद परिवारों को राशन देना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। अब तक 150 से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं और लगातार समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं। संस्था जरूरतमंद परिवारों की शादियों का खर्च उठाने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा, हर साल अक्टूबर में श्री नव दुर्गा मंदिर, सराभा नगर में शिव संध्या का आयोजन किया जाता है। सरकारी और निजी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए बैग, किताबें और वर्दी भी दी जा रही हैं। अमित अरोड़ा ने कहा कि संस्था आगे भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करेगी और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी। दवाइयां फ्री दी जाती हैं उनकी ओर से मेडिकल कैंप भी लगाए जाते है। इसमें आंखों का चेकअप, बीपी, हडि्डयां, हार्ट, शुगर आदि का चेकअप किया जाता है। इसके अलावा दवाइयां भी मुफ्त दी जाती है। अब तक कैंप का 2 हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके है। इसके अलावा साल में जितने भी त्योहार आते है वह गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाते है और गिफ्ट भी देते है। फाउंडेशन के साथ रामा अरोड़ा, वैष्णो दास कपूर, तुषार गुप्ता, आशीष अहूजा, परमिंदर कालड़ा, अनू मग्गू, रमेश जैन बिट्‌टा, रामेश कपूर, रिंकू गिल, नंदनी जयरथ, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, निधि गुप्ता, सोनाली अरोड़ा आदि सदस्य हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर