भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना प्राइड वेलफेयर फाउंडेशन बीते 7 सालों से जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था हर महीने 31 परिवारों को राशन मुहैया करवा रही है, 11 दिव्यांगों की मदद कर रही है और 70 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, वर्दी और किताबों का खर्च उठा रही है। अब तक 2 हजार से अधिक लोग संस्था द्वारा आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा, 3 साल में 3 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर 200 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाया गया है। नवजात बच्चियों को 1100 रुपये शगुन देने की परंपरा भी संस्था निभा रही है। संस्था के फाउंडर अमित अरोड़ा ने बताया कि सात साल पहले एक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने पर उसकी खुशी ने उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शुरुआत में अकेले ही जरूरतमंद परिवारों को राशन देना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। अब तक 150 से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं और लगातार समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं। संस्था जरूरतमंद परिवारों की शादियों का खर्च उठाने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा, हर साल अक्टूबर में श्री नव दुर्गा मंदिर, सराभा नगर में शिव संध्या का आयोजन किया जाता है। सरकारी और निजी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए बैग, किताबें और वर्दी भी दी जा रही हैं। अमित अरोड़ा ने कहा कि संस्था आगे भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करेगी और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी। दवाइयां फ्री दी जाती हैं उनकी ओर से मेडिकल कैंप भी लगाए जाते है। इसमें आंखों का चेकअप, बीपी, हडि्डयां, हार्ट, शुगर आदि का चेकअप किया जाता है। इसके अलावा दवाइयां भी मुफ्त दी जाती है। अब तक कैंप का 2 हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके है। इसके अलावा साल में जितने भी त्योहार आते है वह गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाते है और गिफ्ट भी देते है। फाउंडेशन के साथ रामा अरोड़ा, वैष्णो दास कपूर, तुषार गुप्ता, आशीष अहूजा, परमिंदर कालड़ा, अनू मग्गू, रमेश जैन बिट्टा, रामेश कपूर, रिंकू गिल, नंदनी जयरथ, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, निधि गुप्ता, सोनाली अरोड़ा आदि सदस्य हैं। भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना प्राइड वेलफेयर फाउंडेशन बीते 7 सालों से जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था हर महीने 31 परिवारों को राशन मुहैया करवा रही है, 11 दिव्यांगों की मदद कर रही है और 70 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, वर्दी और किताबों का खर्च उठा रही है। अब तक 2 हजार से अधिक लोग संस्था द्वारा आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा, 3 साल में 3 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर 200 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाया गया है। नवजात बच्चियों को 1100 रुपये शगुन देने की परंपरा भी संस्था निभा रही है। संस्था के फाउंडर अमित अरोड़ा ने बताया कि सात साल पहले एक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने पर उसकी खुशी ने उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शुरुआत में अकेले ही जरूरतमंद परिवारों को राशन देना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। अब तक 150 से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं और लगातार समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं। संस्था जरूरतमंद परिवारों की शादियों का खर्च उठाने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा, हर साल अक्टूबर में श्री नव दुर्गा मंदिर, सराभा नगर में शिव संध्या का आयोजन किया जाता है। सरकारी और निजी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए बैग, किताबें और वर्दी भी दी जा रही हैं। अमित अरोड़ा ने कहा कि संस्था आगे भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करेगी और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी। दवाइयां फ्री दी जाती हैं उनकी ओर से मेडिकल कैंप भी लगाए जाते है। इसमें आंखों का चेकअप, बीपी, हडि्डयां, हार्ट, शुगर आदि का चेकअप किया जाता है। इसके अलावा दवाइयां भी मुफ्त दी जाती है। अब तक कैंप का 2 हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके है। इसके अलावा साल में जितने भी त्योहार आते है वह गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाते है और गिफ्ट भी देते है। फाउंडेशन के साथ रामा अरोड़ा, वैष्णो दास कपूर, तुषार गुप्ता, आशीष अहूजा, परमिंदर कालड़ा, अनू मग्गू, रमेश जैन बिट्टा, रामेश कपूर, रिंकू गिल, नंदनी जयरथ, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, निधि गुप्ता, सोनाली अरोड़ा आदि सदस्य हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लॉरेंस ने चंडीगढ़ के 2 क्लबों के बाहर ब्लास्ट कराया:एक क्लब रैपर बादशाह का, गोल्डी बराड़-गोदारा ने जिम्मेदारी ली; बोले- प्रोटेक्शन मनी नहीं दी
लॉरेंस ने चंडीगढ़ के 2 क्लबों के बाहर ब्लास्ट कराया:एक क्लब रैपर बादशाह का, गोल्डी बराड़-गोदारा ने जिम्मेदारी ली; बोले- प्रोटेक्शन मनी नहीं दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे से पहले मंगलवार सुबह सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके हुए। धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गोल्डी बराड़ ने इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट डाली है। उसने धमाके की वजह प्रोटेक्शन मनी न देना बताया है। सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर हुए धमाके में क्लब के बाहर के शीशे टूट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेविले बार एंड लाउंज क्लब के मालिकों में मशहूर रैपर बादशाह भी पार्टनर हैं। गोल्डी बराड़ के हवाले वाली सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘2 ब्लास्ट की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा लेते हैं। इन दोनों क्लबों के मालिकों को प्रोटेक्शन मनी के लिए मैसेज किया था। मगर इन्हें हमारी कॉल की घंटी नहीं सुनाई दे रही थी। इनके कान खोलने के लिए यह धमाके किए। जो भी हमारे कॉल्स को इग्नोर कर रहे हैं, वह समझ जाएं कि इससे भी कुछ बड़ा हो सकता है।’ गोल्डी बराड़ की सोशल मीडिया पोस्ट… वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि बम फेंकने वाले युवक बाइक पर आए थे। वारदात में जो बम इस्तेमाल हुए हैं, उनमें कील और ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था। मौके पर इससे जुड़ी हुई चीजें भी बरामद हुई हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि देसी बम (सुतली बम) फोड़े गए हैं। पुलिस एक्सटॉर्शन एंगल पर भी जांच कर रही है। घटना का एक CCTV भी सामने आया है। सुबह 3.15 बजे एक युवक ने क्लब की तरफ बम नुमा चीज फेंकी। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धुआं उठते ही युवक वहां से भाग गया। DSP दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह 3.25 बजे हमें कंट्रोल रूम पर पर्सनल प्रॉब्लम की सूचना मिली थी। हमारे जांच अधिकारी मौके पर गए। SSP कंवरदीप कौर ने ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट सेल और अन्य थाना पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ में धमाके के बाद की तस्वीरें… सिक्योरिटी गार्ड बोला- 2 युवक थे
क्लब के सिक्योरिटी गार्ड पूर्ण सिंह ने बताया है कि आरोपी बाइक पर आए थे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, दूसरे युवक ने विस्फोटक फेंका। धमाके की आवाज सुनकर वह आया तो देखा कि शीशा टूटा हुआ था। वहां दूसरा सिक्योरिटी गार्ड नरेश भी खड़ा था। एक हमलावर नरेश से कह रहा था कि तू मेरा क्या कर लेगा। उनके मुंह ढंके हुए थे। इसके बाद बदमाश भाग गए। चंडीगढ़ के जिस इलाके में धमाके हुए, वह पॉश एरिया है। इसके पास ही सब्जी मंडी लगती है। कई केंद्रीय संस्थान भी नजदीक में हैं । पुलिस लाइन और सेक्टर-26 का थाना भी पड़ता है। दोनों क्लबों के बीच 30 मीटर की दूरी
नकाबपोश आरोपी सेक्टर-26 थाने के आगे से होकर आए थे। आरोपियों ने स्लिप रोड पर बाइक खड़ी की। पहले उन्होंने सेविले बार एंड लाउंज के बाहर देसी बम फेंका। इसके बाद वे डि’ओरा क्लब के बाहर बम फेंकने पहुंचे। इन दोनों क्लबों के बीच करीब 30 मीटर की दूरी है। चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। इस कारण धमाकों से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया। मौके पर केवल सिक्योरिटी गार्ड था। उसने ही पुलिस को सूचना दी। जल्द पहुंचेगी PM की सुरक्षा टीम
3 दिसंबर को ही चंडीगढ़ में PM नरेंद्र मोदी के आने का प्रोग्राम है। इसके चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में PM की सुरक्षा टीम भी चंडीगढ़ आने वाली है। गैंगस्टरों के एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस
शहर में क्लब संचालकों को कई बार रंगदारी की कॉल आ चुकी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं रंगदारी को लेकर तो अटैक नहीं किया गया या इसमें किसी गैंगस्टर का हाथ तो नहीं है। रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर हुआ था हमला
करीब 2 महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 के पॉश एरिया में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ था। इससे घर में 7 से 8 इंच का गड्ढा हो गया था। खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से भाग गए। इसकी जांच के लिए लोकल पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम भी पहुंची थी। इसके बाद 2 संदिग्ध युवकों की तस्वीर सामने आई थी। पुलिस ने इसकी जांच टेरर और गैंगस्टर एंगल पर की थी। घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई। यह घर रिटायर्ड प्रिंसिपल भूपेश मल्होत्रा का है। घटना के समय परिवार घर में बरामदे में बैठा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…
आज अमृतसर दौरे पर मनीष सिसोदिया:शराब घोटाले में बेल मिलने के बाद पहला बार पहुंच रहे; स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे माथा
आज अमृतसर दौरे पर मनीष सिसोदिया:शराब घोटाले में बेल मिलने के बाद पहला बार पहुंच रहे; स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे माथा दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया आज पंजाब दौरे पर आने वाले हैं। शराब घोटाले में बेल मिलने के बाद ये पहला मौका है, जब वे पंजाब आ रहे हैं। मनीष सिसोदिया आज अमृतसर में लैंड होंगे और सीधा स्वर्ण मंदिर का रुख करेंगे। स्वर्ण मंदिर में माथा टेक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मनीष सिसोदिया को दो सप्ताह पहले ही 17 महीने जेल में रहने के बाद शराब घोटाले में बेल मिली थी। इसके बाद पंजाब के अधिकतर सभी नेता उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी खुद उनका हालचाल जानने के लिए दिल्ली पहुंचे और पंजाब आने का न्योता दिया था। आज वे सीधा दिल्ली से अमृतसर पहुंच रहे हैं। फरवरी 2023 को हुई थी गिरफ्तारी मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति केस को लेकर 26 फरवरी 2023 को CBI ने और 9 मार्च 2023 को ED ने गिरफ्तार किया था। जेल में जाने के दो दिन बाद सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। 17 महीने बाद 9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोनों मामलों में जमानत दी थी। जेल से बाहर आते ही सिसोदिया ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए तानाशाही को कुचला। केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे। भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं है।
खन्ना के तरुणप्रीत का वर्कर से मंत्री बनने का सफर:केजरीवाल की किताब पढ़कर सियासत में आए, पूर्व सीएम के पोते को हराया
खन्ना के तरुणप्रीत का वर्कर से मंत्री बनने का सफर:केजरीवाल की किताब पढ़कर सियासत में आए, पूर्व सीएम के पोते को हराया विधानसभा क्षेत्र खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने एक आम वर्कर के तौर पर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आज उन्हें पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उनके आम वर्कर से मंत्री बनने तक का सफर मेहनत और संघर्ष से भरपूर रहा। अन्ना हजारे आंदोलन के बाद सौंध ने अरविंद केजरीवाल की लिखी स्वराज किताब पढ़कर सियासत में आने का मन बनाया था। कान्वेंट स्कूल से प्राइमरी शिक्षा 7 सितंबर 1983 को पिता भूपिंदर सिंह सौंध और माता सुखविंदर कौर के घर में जन्मे तरुणप्रीत सिंह सौंध ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खन्ना के सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल से प्राप्त की। जिसके बाद राधा वाटिका से 12वीं करने उपरांत सीएनसी डिप्लोमा, इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोर्स, ऑटोकैड कोर्स कर अपने पिता के साथ व्यवसाय में हाथ बंटाया। 2004 में कमलजीत कौर के साथ शादी होने के बाद एक बेटे और एक बेटी के पिता बने। तरुणप्रीत सौंध ने सोप मैन्युफैक्चरिंग मशीन इंडस्ट्री में अपने पिता के साथ हाथ बंटाते हुए देशभर में मशीनें सप्लाई की और एक सफल उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान बनाई। कांग्रेस का समर्थक था परिवार किसी समय कांग्रेस पार्टी का समर्थक रहा सौंध परिवार देश में कांग्रेस पार्टी की आम जन विरोधी गतिविधियों और लगातार हो रहे कथित भ्रष्टाचार से आहत था। किसी विभाग में काम होता तो व्यापारियों के साथ अधिकारियों का रूखा रवैया सौंध परिवार को हमेशा से खटकता। मन में आता कि देश के मात्र 2 फीसदी उद्योगपति टैक्स देकर भी सरकारी दरबार में नजरअंदाज किए जाते हैं और आम जनता की सरकार के दरबार में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मन के भीतर जारी जंग को 2012 में हुए अन्ना हजारे के आंदोलन से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पनपी आम आदमी पार्टी से एक आशा की किरण दिखाई दी। सौंध ने अरविंद केजरीवाल की लिखी किताब स्वराज को पढ़ा। बड़ी संख्या में किताब स्वराज की लिपियां वितरित भी कीं। 2014 में आम आदमी पार्टी के पहले चुनाव में सौंध ने पार्टी का भरपूर साथ दिया। पार्टी की ओर से लगाई प्रत्येक ड्यूटी को पूरी तनदेही से निभाया। पार्टी में अलग-अलग ओहदे मिले पार्टी के प्रति सच्ची लगन और निष्ठा देखते हुए तरुणप्रीत सिंह सौंध को पार्टी ने पहले ट्रेड ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री विंग का खन्ना प्रधान बनाया। इसके बाद खन्ना के साथ साहनेवाल और समराला का प्रधान, फिर लोकसभा फतेहगढ़ साहिब का प्रधान बनाया गया। 2017 के विधानसभा चुनावों में भी सौंध ने पार्टी के हर आदेश को मानते हुए चुनावों में कड़ी मेहनत की। बेशक उन्हें पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दी गई थी, लेकिन वे एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में उभरे जिन्होंने पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद उस समय पार्टी का झंडा उठाया। जिस समय पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं की बेहद अधिक जरूरत थी। सौंध के जीवन में उस समय क्रांतिकारी बदलाव आया जब पार्टी ने उनकी अथक मेहनत और नि:स्वार्थ सेवा देखते हुए उन्हें हलका खन्ना इंचार्ज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। सौंध की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में हलका खन्ना से अपना प्रत्याशी घोषित किया। वह नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए रिकार्ड 35620 मतों से विजयी हुए। उन्हें 48.55 फीसद की दर से रिकार्ड 62 हजार 425 वोट मिले। इस चुनाव में उन्होंने पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते एवं पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली की जमानत जब्त कराई। मंत्री बनने के बाद बोले- परिवारवाद हमारी पार्टी में नहीं शपथ ग्रहण करने के बाद बतौर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने जब मीडिया से बात की तो सबसे पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि AAP में परिवारवाद नहीं है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा कुछ परिवारों के हाथों में हैं। आप में ऐसा नहीं है। उन्हें पार्टी ने मंत्री बनाकर बहुत मान सम्मान दिया है। वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे। पूरे पंजाब की भलाई के लिए काम किए जाएंगे।