यूपी के 11 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवा के दबाव से 14 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। यह सभी जिले वेस्ट यूपी के हैं। पूर्वांचल में मौसम साफ रहने वाला है। यूपी का नजीबाबाद सबसे ज्यादा जिला रहा। यहां पर रात का तापमान 8.5°C रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के बीच प्रयागराज लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है, यहां तापमान 31.5°C रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3°C की कमी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को नया विक्षोभ आ रहा है, लेकिन विक्षोभ काफी हल्के हैं। इस विक्षोभ से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अब गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी। बसंत की शुरुआत से ही तापमान चढ़ने लगे हैं। हवा की रफ्तार बढ़ेगी लेकिन गर्म होगी। यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा रह सकता है। यूपी के 11 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवा के दबाव से 14 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। यह सभी जिले वेस्ट यूपी के हैं। पूर्वांचल में मौसम साफ रहने वाला है। यूपी का नजीबाबाद सबसे ज्यादा जिला रहा। यहां पर रात का तापमान 8.5°C रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के बीच प्रयागराज लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है, यहां तापमान 31.5°C रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3°C की कमी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को नया विक्षोभ आ रहा है, लेकिन विक्षोभ काफी हल्के हैं। इस विक्षोभ से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अब गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी। बसंत की शुरुआत से ही तापमान चढ़ने लगे हैं। हवा की रफ्तार बढ़ेगी लेकिन गर्म होगी। यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा रह सकता है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 11 जिलों में घना कोहरा:14 जिलों में बारिश के आसार, महाकुंभ के बीच प्रयागराज सबसे गर्म शहर
![यूपी के 11 जिलों में घना कोहरा:14 जिलों में बारिश के आसार, महाकुंभ के बीच प्रयागराज सबसे गर्म शहर](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/03/comp-141_1738602914.gif)