यूपी के 11 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवा के दबाव से 14 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। यह सभी जिले वेस्ट यूपी के हैं। पूर्वांचल में मौसम साफ रहने वाला है। यूपी का नजीबाबाद सबसे ज्यादा जिला रहा। यहां पर रात का तापमान 8.5°C रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के बीच प्रयागराज लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है, यहां तापमान 31.5°C रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3°C की कमी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को नया विक्षोभ आ रहा है, लेकिन विक्षोभ काफी हल्के हैं। इस विक्षोभ से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अब गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी। बसंत की शुरुआत से ही तापमान चढ़ने लगे हैं। हवा की रफ्तार बढ़ेगी लेकिन गर्म होगी। यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा रह सकता है। यूपी के 11 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवा के दबाव से 14 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। यह सभी जिले वेस्ट यूपी के हैं। पूर्वांचल में मौसम साफ रहने वाला है। यूपी का नजीबाबाद सबसे ज्यादा जिला रहा। यहां पर रात का तापमान 8.5°C रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के बीच प्रयागराज लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है, यहां तापमान 31.5°C रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3°C की कमी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को नया विक्षोभ आ रहा है, लेकिन विक्षोभ काफी हल्के हैं। इस विक्षोभ से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अब गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी। बसंत की शुरुआत से ही तापमान चढ़ने लगे हैं। हवा की रफ्तार बढ़ेगी लेकिन गर्म होगी। यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा रह सकता है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
पानीपत के सरकारी अस्पताल में लगी आग:एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट; मरीजों को निकाला बाहर, ESI विंग में चिंगारी ने लिया विकराल रूप
पानीपत के सरकारी अस्पताल में लगी आग:एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट; मरीजों को निकाला बाहर, ESI विंग में चिंगारी ने लिया विकराल रूप हरियाणा के पानीपत के सिविल अस्पताल में स्थित ESI अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने के वक्त अस्पताल में मरीज भी भर्ती थे। धीरे-धीरे अस्पताल में धुएँ का गुब्बार देख आग लगने का पता लगा। इसके बाद आग की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। मौके पर स्टॉफ कर्मियों ने सबसे पहले मरीजों को किसी तरह बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। वहीं, सूचना मिलने के कुछ ही देर में मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी आग जानकारी के अनुसार ESI विंग में ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय में आग लगी थी। दरअसल, यहां एसी में चिंगारी उठी। इसके बाद एसी फट गया और भीषण आग लग गई। मरीज और स्टाफ पहली मंजिल पर होने के चलते नीचे आग लगने का पता नहीं लगा। काफी देर बाद आग का धुआं ऊपर तक पहुंचा। जिसके बाद लोगों को आग का पता लगा। स्टाफ ने सबसे पहले मरीजों को बाहर निकाला। दमकल ने आग बुझाई, तो आग लगने का कारण पता लगा। आगजनी में कार्यालय में रखा रिकॉर्ड समेत अन्य सामान जल गया है।
फरीदाबाद में भाजपा 1.65 लाख वोटों से आगे:कृष्णपाल गुर्जर सुबह से ही ले रहे लीड; जीत को देख नाचने लगे समर्थक
फरीदाबाद में भाजपा 1.65 लाख वोटों से आगे:कृष्णपाल गुर्जर सुबह से ही ले रहे लीड; जीत को देख नाचने लगे समर्थक हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यहां 25 मई को हुए मतदान के बाद कुल 24 प्रत्याशियों का भविष्य आज EVM से बाहर निकलेगा। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस सीट पर भाजपा से कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस से महेंद्र प्रताप के बीच मुकाबला है। भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा यहां सुबह से ही लीड लिए हुए है। इस सीट से लगातार रुझान आ रहे हैं।
दो लड़कियां साथ जीना चाहती थीं…ट्रेन से कट गईं:अलीगढ़ में घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था, शव के टुकड़े बटोरे; LLB और B.Sc स्टूडेंट थीं
दो लड़कियां साथ जीना चाहती थीं…ट्रेन से कट गईं:अलीगढ़ में घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था, शव के टुकड़े बटोरे; LLB और B.Sc स्टूडेंट थीं अलीगढ़ के दाउद खां रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम दो सहेलियों ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। दोनों के शव कई टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। जान देने वाली खुशबू LLB और तनु B.Sc रही थी। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर खड़ी रहीं। ट्रेन ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटीं। ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। सहेलियों ने जान क्यों दी? 7 घंटे बाद तीसरी फ्रेंड ने सच बताया
गांव हाजीपुर के सामने दो सहेलियों ने जान क्यों दी? इस सवाल का जवाब 7 घंटे बाद मिला। शाम करीब 6 बजे दोनों ट्रेन से कटीं। करीब 6:30 बजे पुलिस और GRP पहुंची। शव क्षत-विक्षत थे तो पहचान कराने में करीब 9 बज गए। घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद रात 9:30 बजे लड़कियों के घर वाले पहुंचे। घर वालों ने इनकी तीसरी सहेली का नाम बताया। रात 12 बजे के बाद तीसरी सहेली तक पुलिस पहुंची। फिर करीब 1 बजे तक तीसरी सहेली ने दोनों के रिश्तों को लेकर पुलिस के सामने सच कबूला। तीसरी सहेली ने पुलिस को क्या बताया? बताते हैं… तनु लड़की तो खुशबू लड़कों जैसी ड्रेस में रहती
थाना महुआखेड़ा के कोछोड़ की 20 साल की तनु लड़की की ड्रेस पहनती और मेकअप भी लड़कियों की तरह ही करती। जबकि गांधीपार्क के नगला माली निवासी 22 साल की खुशबू लड़कों जैसी ड्रेस पहनती और वैसे ही छोटे बाल रखती थी। दोनों काफी समय से समलैंगिक रिश्ते में थीं और साथ जीवन जीना चाहती थीं। परिवार को दोनों के रिश्ते मंजूर नहीं थे
दोनों के परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में पता चल गया। परिवार वाले दोनों को दूर रहने की नसीहतें देने लगे। परिवार की बंदिश में दोनों रहना नहीं चाहती थीं। दोनों शादी कर साथ जीना-मरना चाहती थीं, लेकिन परिवार राजी नहीं था। भागने की भी प्लानिंग की, लेकिन गुजारा के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं थी। इन सब से परेशान होकर दोनों ने जान दे दी। परिवार वालों ने पुलिस को क्या बताया? बताते हैं… बर्थडे में जाने की बात कहकर लक्ष्मी खुशबू को ले गई
घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद दोनों के परिवार वाले सामने आए। खुशबू के पिता ज्ञानबाबू ने बताया- कैसे और क्यों ऐसा कदम बेटी ने उठाया? ये हमें मालूम नहीं। सुबह 11 बजे बेटी खाना खाकर आराम करने जा रही थी। तभी उसकी सहेली लक्ष्मी आई। वह बर्थडे पार्टी की बात कहकर खुशबू को अपने साथ ले गई। खुशबू ही घर में कमाती थी, वह LLB कर रही थी। देर शाम तक जब बेटी वापस नहीं आई तो हम लोगों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि अभी दो लड़कियां ट्रेन से कटी हैं। उनके पहनावे वगैरह पुलिस ने बताए। फिर हमें लग गया कि ये हमारी ही बेटी है। तनु फीस के पैसे लेकर घर से निकली थी
B.Sc फाइनल की छात्रा तनु के चचेरे भाई भीकम सिंह ने बताया- घटना के बारे में पता नहीं। सुबह करीब 10 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। फीस जमा करने के लिए रुपए भी लेकर गई थी। वह शाम तक नहीं आई तो फोन भी किया गया। उसने खुद को अपनी सहेली खुशबू के घर होना बताया। फिर रात को हम अपनी सिस्टर को ढूंढ रहे थे। तभी पता चला कि स्टेशन के पास दो लड़कियां कट गईं। देखा तो हमारी बहन और उसकी सहेली थी। दोनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ती थीं। दोनों में काफी समय से दोस्ती थी। तनु दो भाइयों में इकलौती, खुशबू तीन बेटियों में सबसे छोटी थी
मृतकों में खुशबू के पिता सब्जी बेचते और ऑटो चलाते हैं। उनकी 3 बेटियां थीं, जिनमें खुशबू सबसे छोटी थी। एक बेटा दीपक है। खुशबू ज्ञान महाविद्यालय में LLB की छात्रा थी। तनु के पिता ट्रैक्टर चलाते हैं। तीन संतानों में तनु इकलौती बेटी थी। इससे छोटे दो बेटे हैं। तनु वार्ष्णेय महाविद्यालय में B.Sc फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। SP सिटी मृंगाक शेखर पाठक ने बताया– शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों छात्राओं के बीच समलैंगिक रिश्ते थे। आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकी जांच, परिवार को बयान आदि जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ये भी पढ़ें:- गैंगरेप के बाद लड़की की आंखें फोड़ दी: हरदोई में झाड़ियों में खून से लथपथ मिला शव, आरोपी अरेस्ट हरदोई में गैंगरेप के बाद हाईस्कूल की छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले आरोपियों ने लड़की को खूब पीटा और दोनों आंखें फोड़ दी। क्योंकि उसने उन्हें पहचान लिया था। लड़की खेत गई थी, तभी आरोपियों ने उसे दबोच लिया था। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी को गुरुवार सुबह एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर पकड़ा। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल है। पूरा मामला सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…