हिमाचल के शिमला जिला के सेब आढ़ती (व्यापारी) के साथ 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती नरेंद्र कंवर ने धोखाधड़ी के आरोप तमिलनाडू के दो सेब खरीददारों पर लगाए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, कुमारसैन के गांव ढली के नरेंद्र कंवर ने ने 2022-23 के दौरान तमिलनाडू के मल्लाची के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब दिया। इसमें से सवा तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट उन्हें मिल गई थी। मगर बाकी की पेमेंट देने से दोनों व्यापारी इनकार कर रहे हैं। नरेंद्र कंवर के अनुसार, उन्होंने MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब दिया था। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही। इससे उन्हें मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ रही है। बाहरी राज्यों के सेब खरीददार करते हैं धोखाधड़ी बता दें कि हिमाचल में हर साल बाहरी राज्यों के दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं। प्रदेश की मंडियों में बैठे आढ़ती बागवानों से सेब लेकर लदानियों को बेचते हैं। कुछ लदानी आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और पेमेंट का भुगतान नहीं करते। रोहड़ू के बागवान से की 16 लाख की ठगी इस वजह से आढ़ती भी बागवानों को पेमेंट नहीं दे पाते है। ऐसा ही एक मामला बीते सप्ताह शिमला जिला के रोहड़ू में पेश आया था, जिसमें पीड़ित व्यापारी यजविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 3 व्यापारियों पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में मामला दर्ज है। हिमाचल के शिमला जिला के सेब आढ़ती (व्यापारी) के साथ 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती नरेंद्र कंवर ने धोखाधड़ी के आरोप तमिलनाडू के दो सेब खरीददारों पर लगाए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, कुमारसैन के गांव ढली के नरेंद्र कंवर ने ने 2022-23 के दौरान तमिलनाडू के मल्लाची के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब दिया। इसमें से सवा तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट उन्हें मिल गई थी। मगर बाकी की पेमेंट देने से दोनों व्यापारी इनकार कर रहे हैं। नरेंद्र कंवर के अनुसार, उन्होंने MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब दिया था। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही। इससे उन्हें मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ रही है। बाहरी राज्यों के सेब खरीददार करते हैं धोखाधड़ी बता दें कि हिमाचल में हर साल बाहरी राज्यों के दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं। प्रदेश की मंडियों में बैठे आढ़ती बागवानों से सेब लेकर लदानियों को बेचते हैं। कुछ लदानी आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और पेमेंट का भुगतान नहीं करते। रोहड़ू के बागवान से की 16 लाख की ठगी इस वजह से आढ़ती भी बागवानों को पेमेंट नहीं दे पाते है। ऐसा ही एक मामला बीते सप्ताह शिमला जिला के रोहड़ू में पेश आया था, जिसमें पीड़ित व्यापारी यजविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 3 व्यापारियों पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में मामला दर्ज है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हमीरपुर में गहरी खाई में गिरी कार:पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल, दिल्ली से लौट रहे थे अपने घर, एक की हालत गंभीर
हमीरपुर में गहरी खाई में गिरी कार:पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल, दिल्ली से लौट रहे थे अपने घर, एक की हालत गंभीर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सुजानपुर में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना हमीरपुर-सुजानपुर रोड पर सुजानपुर से लगभग 2 किलोमीटर पहले हुई। पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे । यह लोग दिल्ली से जिला कांगड़ा के थुरल की तरफ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा के थुरल के नजदीक द्रमण लाहड़ गांव के निवासी रतन चंद, उनकी पत्नी संतोष कुमार और उनका बेटा विशाल कुमार अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। सुजानपुर के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को कार के खाई में गिरने की खबर लगी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, प्रशासन और दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी करीब 100 से 150 फीट नीचे लुढ़क गई थी। तीनों गंभीर घायलों को सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम के सदस्य मनोज कुमार, विकास, अमित, रविंदर, संदीप ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा बड़ी मुश्किल से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की सहायता से सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार रत्न चंद और उनकी पत्नी संतोष कुमारी का हमीरपुर अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि विशाल कुमार को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है।
हिमाचल यूनिवर्सिटी में आधी रात को हंगामा:SFI ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी; हॉस्टल अलॉट नहीं करने पर भड़के छात्र
हिमाचल यूनिवर्सिटी में आधी रात को हंगामा:SFI ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी; हॉस्टल अलॉट नहीं करने पर भड़के छात्र शिमला में स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हॉस्टल में शुक्रवार आधी रात में छात्रों ने हंगामा किया। दरअसल, सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी हॉस्टल अलॉट नहीं होने से छात्र भड़क गए। इस पर छात्रों ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बैनर तले रात 11.30 बजे तक यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हॉस्टल के चीफ वार्डन के समझाने पर काफी देर बाद छात्र माने और तब जाकर नारेबाजी बंद की। SFI का आरोप है कि नए सत्र की कक्षाएं शुरू हुए एक महीने से ज्यादा वक्त बीत गया है। मगर यूनिवर्सिटी प्रशासन अब तक छात्रों को हॉस्टल नहीं दे पाया। इससे बच्चों को महंगे पीजी में रहना पड़ रहा है। 3 घंटे तक चलती रही नारेबाजी गुस्साएं छात्रों ने रात को करीब साढ़े 8 बजे से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और साढ़े 11 बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। कुलपति को एक सप्ताह पहले ज्ञापन दिया जा चुका: संतोष SFI की HPU इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी प्रशासन बार बार आग्रह करने के बाद हॉस्टल अलॉट नहीं कर पाया। इससे छात्रों को 9 से 10 हजार रुपए प्रति माह पीजी पर खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह SFI ने कुलपति से मिलकर भी हॉस्टल जल्द देने का आग्रह किया था। मगर किसी के कान पर जूं तक नहीं रैंग रही। इसलिए मजबूरी में आधी रात में प्रदर्शन करना पड़ा। आज शाम तक हॉस्टल नहीं मिले तो चीफ वार्डन दफ्तर का करेंगे घेराव संतोष कुमार ने बताया कि चीफ वार्डन के भरोसे के बाद SFI ने प्रदर्शन बंद किया। आज शाम तक यदि छात्रों को हॉस्टल अलॉट नहीं होते तो चीफ वार्डन के ऑफिस में प्रदर्शन किया जाएगा।
हिमाचल के पूर्व CM का बाढ़ ने रोका रास्ता:पंडोह में एक घंटे फंसा जयराम का काफिला, नाले में आई बाढ़ से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त
हिमाचल के पूर्व CM का बाढ़ ने रोका रास्ता:पंडोह में एक घंटे फंसा जयराम का काफिला, नाले में आई बाढ़ से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हिमाचल के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष बीती शाम को अपने गृह क्षेत्र सराज के बागाचनोगी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यहां से जब जयराम ठाकुर मंडी में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए मंडी आ रहे थे तो पंडोह से ऊपर बांदल नाले ने उनका रास्ता रोक दिया। भारी बारिश के कारण छोटे से नाले ने झरने का रूप ले लिया और उसके नीचे एक टैक्सी फंस गई। इस पूरी घटना का वीडियो जयराम ने अपने मोबाइल में कैद किया। करीब एक घंटे बाद पानी कम हुआ और मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से टैक्सी को हटाया गया। तब जाकर सवा घंटे बाद जयराम ठाकुर का काफिला वहां से निकला पाया। मंडी पहुंचने पर उन्होंने इसका भी जिक्र किया और कहा, कि नाले के तेज बहाव में फंसी टैक्सी को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री सुक्खू पर बरसे जयराम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और मंडी से भेदभाव के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि मंडी के प्रति मुख्यमंत्री की मंशा ठीक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सरकार जल रक्षकों की मांगों को सुने और सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए सभी से संवाद का मार्ग बंद कर दिया है। सरकार से आज हर वर्ग क्यों हताश होकर सड़कों पर है। सरकार को इस बारे में भी विचार करने की आवश्यकता है। प्रदेश में विकास के हर तरह के काम रुके हैं। उन्होंने कहा, लोगों को रोज़गार मिल नहीं रहा है। कांग्रेस द्वारा चुनाव के पहले हर वर्ग को तमाम तरह के आश्वासन दिए, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा करना तो दूर की बात है लोगों की बातें तक नहीं सुनी गई। सदस्यता अभियान की समीक्षा की पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भाजपा का यह सदस्यता अभियान और भी रोचक हो गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। बहुत जल्दी ही हम लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।