हिमाचल के शिमला जिला के सेब आढ़ती (व्यापारी) के साथ 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती नरेंद्र कंवर ने धोखाधड़ी के आरोप तमिलनाडू के दो सेब खरीददारों पर लगाए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, कुमारसैन के गांव ढली के नरेंद्र कंवर ने ने 2022-23 के दौरान तमिलनाडू के मल्लाची के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब दिया। इसमें से सवा तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट उन्हें मिल गई थी। मगर बाकी की पेमेंट देने से दोनों व्यापारी इनकार कर रहे हैं। नरेंद्र कंवर के अनुसार, उन्होंने MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब दिया था। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही। इससे उन्हें मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ रही है। बाहरी राज्यों के सेब खरीददार करते हैं धोखाधड़ी बता दें कि हिमाचल में हर साल बाहरी राज्यों के दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं। प्रदेश की मंडियों में बैठे आढ़ती बागवानों से सेब लेकर लदानियों को बेचते हैं। कुछ लदानी आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और पेमेंट का भुगतान नहीं करते। रोहड़ू के बागवान से की 16 लाख की ठगी इस वजह से आढ़ती भी बागवानों को पेमेंट नहीं दे पाते है। ऐसा ही एक मामला बीते सप्ताह शिमला जिला के रोहड़ू में पेश आया था, जिसमें पीड़ित व्यापारी यजविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 3 व्यापारियों पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में मामला दर्ज है। हिमाचल के शिमला जिला के सेब आढ़ती (व्यापारी) के साथ 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती नरेंद्र कंवर ने धोखाधड़ी के आरोप तमिलनाडू के दो सेब खरीददारों पर लगाए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, कुमारसैन के गांव ढली के नरेंद्र कंवर ने ने 2022-23 के दौरान तमिलनाडू के मल्लाची के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब दिया। इसमें से सवा तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट उन्हें मिल गई थी। मगर बाकी की पेमेंट देने से दोनों व्यापारी इनकार कर रहे हैं। नरेंद्र कंवर के अनुसार, उन्होंने MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब दिया था। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही। इससे उन्हें मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ रही है। बाहरी राज्यों के सेब खरीददार करते हैं धोखाधड़ी बता दें कि हिमाचल में हर साल बाहरी राज्यों के दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं। प्रदेश की मंडियों में बैठे आढ़ती बागवानों से सेब लेकर लदानियों को बेचते हैं। कुछ लदानी आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और पेमेंट का भुगतान नहीं करते। रोहड़ू के बागवान से की 16 लाख की ठगी इस वजह से आढ़ती भी बागवानों को पेमेंट नहीं दे पाते है। ऐसा ही एक मामला बीते सप्ताह शिमला जिला के रोहड़ू में पेश आया था, जिसमें पीड़ित व्यापारी यजविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 3 व्यापारियों पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में मामला दर्ज है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल की ASI रंजना को राष्ट्रपति पदक:3 पुलिस, 3 होम गार्ड जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
हिमाचल की ASI रंजना को राष्ट्रपति पदक:3 पुलिस, 3 होम गार्ड जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता व विशिष्ट सेवा के लिए पदक की घोषणा कर दी है। प्रदेश पुलिस, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन के 7 अधिकारियों व जवानों को इसे लिए चुना गया है। प्रदेश से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक को चयनित किया गया है। वहीं पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप धवल, सब इंस्पेक्टर हेम प्रकाश, इंस्पेक्टर नाग देव और एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को चुना गया है। हिमाचल में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के लिए वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जय कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है। अग्निशमन विभाग में बेहतर सेवाओं के लिए स्टेशन फायर ऑफिसर मनसा राम और राजेंद्र कुमार तथा सब फायर ऑफिसर अशोक कुमार को यह पदक मिलेगा। नाबालिग लड़की को अनंतनाग से किया था बरामद सराहनीय सेवा के लिए पदक को हेम प्रकाश का चयन उनके द्वारा सुलझाए 3 केस की वजह से हुआ है। हेम प्रकाश ने सिरमौर जिला के काला अंब पुलिस स्टेशन में सेवाएं देते हुए क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को जम्मू कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्र अनंतनाग से बरामद किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लाया था। इसी तरह हेम प्रकाश की सेवाओं के दौरान उत्कृष्ट के लिए उन्हें इस पदक के लिए चुना गया है।
रोहतांग पास सहित अटल टनल में बर्फबारी शुरू:पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर, उत्तरी भारत के पर्यटक करेंगे मनाली का रुख
रोहतांग पास सहित अटल टनल में बर्फबारी शुरू:पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर, उत्तरी भारत के पर्यटक करेंगे मनाली का रुख हिमाचल में पर्यटकों का बर्फ में अठखेलियां करने का इंतजार खत्म हो गया है। कुल्लू जिले के रोहतांग पास सहित अटल टनल के पास बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली पुलिस ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी साझा की है। अभी तक रोहतांग पास 2 इंच से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। बर्फबारी के बाद घाटी में पर्यटन व्यवसाय के शुरू होने की आस भी जगी है। अमूमन रोहतांग पास में अक्टूबर माह में ही बर्फबारी शुरू हो जाती थी मगर इस वर्ष बर्फ न पड़ने का स्पेल लम्बा चल गया है नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बर्फ पड़ने के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं लाहौल स्पीति में भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ पड़ने सिलसिला शुरू हो गया है। जिला लाहौल स्पीति के लपशक गांव के किरण किशोर ने बताया कि बर्फ ऊंचे क्षेत्रों में पड़नी शुरू हो गई है शायद रात में निचले क्षेत्रों में भी यह क्रम शुरू हो सकता है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े राजीव कारवा ने बताया कि बर्फबारी होने के बाद उत्तरी भारत पर्यटक मनाली का रुख करेंगे, जिससे पर्यटन व्यवसाय को भी पंख लगेंगे।
हिमाचल में वातावरण की वेस्ट एनर्जी से बनेगी बिजली:IIT मंडी के शोधकर्ताओं ने बनाया एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल, बोले- जल्द तैयार होगा मॉड्यूल
हिमाचल में वातावरण की वेस्ट एनर्जी से बनेगी बिजली:IIT मंडी के शोधकर्ताओं ने बनाया एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल, बोले- जल्द तैयार होगा मॉड्यूल हिमाचल में IIT मंडी के शोधनकर्ताओं ने ऐसे एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल का निर्माण किया है, जो वातावरण में मौजूद वेस्ट एनर्जी को बिजली में तब्दील कर सकेंगे। इससे ग्लोबल वार्मिंग को भी कम किया जा सकेगा। IIT मंडी के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेस के प्रोफेसर डॉ. अजय सोनी ने अपने सहयोगियों डॉ. केवल सिंह राणा, आदित्य सिंह, सुश्री निधि, अनिमेष भुई, डॉ. चंदन बेरा और प्रो. कनिष्क बिस्वास के साथ मिलकर बड़े यूनिट सेल मिनरल चाल्कोजेनाइड्स पर गहन अध्ययन किया है। प्रोफेसर डॉ. अजय सोनी ने बताया कि हम रोजमर्रा के कार्यों के लिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो एनर्जी का उत्पादन करते हैं। इसमें घर में इस्तेमाल होने वाले पंखे, रेफ्रिजरेटर, कार या फिर छोटे-बड़े सभी प्रकार के उद्योग शामिल हैं। इनसे रोजाना वेस्ट एनर्जी निकलती है, जोकि ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनती है। लेकिन अब इस वेस्ट एनर्जी को एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल की मदद से दोबारा बिजली में कन्वर्ट किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए अभी एक मॉड्यूल का बनना बाकी है। जिसके बाद इस एनर्जी को बिजली में तब्दील करके इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस पर कार्य जारी है। वेस्ट एनर्जी का नहीं हो रहा इस्तेमाल शोधकर्ता डॉ. केवल सिंह राणा ने बताया कि जो शोध किया गया है। उससे दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली उत्पादन में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। क्योंकि वातावरण की वेस्ट एनर्जी का अभी तक कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है और अब इसके सही इस्तेमाल की तरफ जो प्रयास किए जा रहे हैं उसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।