पंजाब के जालंधर में गोराया के पास आज एक स्कूल वैन (ट्रैवलर) को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद, एक के बाद एक 6 वाहन पीछे से टकराते गए। घटना के वक्त बस में कोई भी बच्चा सवार नहीं था। घटना में ट्रक ड्राइवर को चोटें आई हैं। घटना में ट्रक और वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं है। जिन्हें गोराया पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने दुर्घटना की सूचना गोराया पुलिस थाने को दी थी। सबसे पहले जांच के लिए मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंच गई थी। कुछ देर बाद थाना गोराया से भी एक पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस बोली- घने कोहरे के कारण हुआ हादसा सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह ने कहा कि, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बचाया। लोगों की मदद से ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया, जो गंभीर रूप से घायल था। जख्मी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी से सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। आगे चल रही स्कूल वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पीछे चल रहे टिप्पर और टाटा कैंटर में टक्कर लग गई। पंजाब के जालंधर में गोराया के पास आज एक स्कूल वैन (ट्रैवलर) को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद, एक के बाद एक 6 वाहन पीछे से टकराते गए। घटना के वक्त बस में कोई भी बच्चा सवार नहीं था। घटना में ट्रक ड्राइवर को चोटें आई हैं। घटना में ट्रक और वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं है। जिन्हें गोराया पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने दुर्घटना की सूचना गोराया पुलिस थाने को दी थी। सबसे पहले जांच के लिए मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंच गई थी। कुछ देर बाद थाना गोराया से भी एक पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस बोली- घने कोहरे के कारण हुआ हादसा सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह ने कहा कि, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बचाया। लोगों की मदद से ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया, जो गंभीर रूप से घायल था। जख्मी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी से सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। आगे चल रही स्कूल वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पीछे चल रहे टिप्पर और टाटा कैंटर में टक्कर लग गई। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
नगर निगम चुनाव को लेकर लुधियाना में भाजपा की बैठक:केवल ढिल्लों बोले- पार्टी अपने बलबूते लड़ेगी चुनाव, 95 वार्डों में बनाएगी मेयर
नगर निगम चुनाव को लेकर लुधियाना में भाजपा की बैठक:केवल ढिल्लों बोले- पार्टी अपने बलबूते लड़ेगी चुनाव, 95 वार्डों में बनाएगी मेयर पंजाब में 8 दिसंबर को नगर निगम चुनाव का प्रोग्राम जारी होने जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा की तरफ से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर निगम चुनाव लुधियाना के इंचार्ज सीनियर नेता केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना पहुंचे और उन्होंने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मीटिंग ली और तैयारियों की समीक्षा भी की। साथ ही कार्यक्रम में उनके साथ सीनियर नेता अविनाश राय खन्ना भी मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में हुई मीटिंग
भाजपा की मीटिंग जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा के जिला कार्यालय में की गई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं से चुनाव से संबंधित फीडबैक ली गई। इंचार्ज केवल ढिल्लों ने कहा की नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बलबूते पर 95 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। जिला प्रधान ने भी किया मीटिंग को संबोधित
केवल सिंह ढिल्लो ने कहा कि इस बार निगम सदन में भाजपा का मेयर बनेगा। उन्होंने कहा कि आज जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। आज जनता को पता लग चुका है कि भाजपा ही पंजाब का विकास करा सकती है। इसलिए आज दूसरी पार्टियों के सदस्य भी अपनी पार्टियों को अलविदा कहकर भाजपा परिवार का सदस्य बन रहे हैं। जिससे भाजपा परिवार में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कार्यक्रम में मीटिंग को सीनियर नेता अविनाश राय खन्ना और जिला प्रधान रजनीश धीमान के अलावा सह प्रभारी जतिंदर मित्तल,डॉ. हरजोत कमल ने भी संबोधित किया।
राजिंदरा अस्तपाल में लाइट हुई गुल:चलते ऑपरेशन में आई दिक्कत, वेंटिलेटर हुआ बंद, वीडियो हुआ वायरल
राजिंदरा अस्तपाल में लाइट हुई गुल:चलते ऑपरेशन में आई दिक्कत, वेंटिलेटर हुआ बंद, वीडियो हुआ वायरल पंजाब के पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में अचानक बिजली बंद होने जाने से एक मरीज का ऑपरेशन करने में डॉक्टरों की दिक्कत आई है। इस दौरान वेंटिलेटर तक बंद हो गया । वहीं, इसके बाद गुस्साए सेहत स्टाफ ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों का सवाल था कि अगर ऐसे में मरीज की जान चली जाए तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। ऐसे सामने आया यह सारा मामला यह मामला करीब दो बजे से पहले का बताया जा रहा है। क्योंकि ऑपरेशन सुबह के समय में होते हैं। वीडियो में एक डॉक्टर बोले रहे हैं कि राजिंदरा अस्पताल की मेन इमरजेंसी लाइट आ जा रही है। उन्होंने दावा किया कि लाइट गए हुए 15 मिनट हो गए हैं। वेंटिलेटर बंद हो गया। कैंसर पेशेंट की सर्जरी चल रही है। ऐसे में पेशेंट को कुछ हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा। सारा स्टाफ भी दिख रहा है। डॉक्क्टरों का कहना है कि पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की लाइट गई है। इमरजेंसी हॉट लाइन से जुड़ी होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अस्पताल के प्रबंधन इस बारे में कोई भी बोलने से बच रहा है। हालांकि अब लाइट बहाल हो गई है। हम मामले को चैक कर, कमी दूर करेंगे इस मामले में पटियाला के सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने बताया कि उन्हें अभी इस बारे में पता चला है। अगर ऐसी स्थिति बनी है तो इसे दूर किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि आगे से इस तरह की लोगों को परेशानी नहीं उठानी पडेगी। उन्होंने कहा कि मैं अभी इस मामले को जाकर चैक करुंगा।
लुधियाना से मुंबई पुलिस ने रेपिस्ट को किया गिरफ्तार:दिल्ली एग्जीबिशन में महिला से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
लुधियाना से मुंबई पुलिस ने रेपिस्ट को किया गिरफ्तार:दिल्ली एग्जीबिशन में महिला से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप पंजाब के लुधियाना में मुंबई पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुंबई की रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। आरोपी की पहचान राघव राजेश अग्रवाल के रूप में हुई है। इस संबंध में जिला पुलिस के अधिकारी ने कुछ भी नहीं बोल रहे है। दिल्ली ऐग्जीबिशन में हुई थी पीड़िता से दोस्ती जानकारी मुताबिक आरोपी राघव राजेश पीड़ित महिला से दिल्ली में एक एग्जीबिशन दौरान मिला था। वहीं उसकी महिला के साथ दोस्ती हो गई। उसने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी जब महिला से शादी करने से मुकर गया तो पीड़िता ने थाना थार में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना थार के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राघव राजेश अग्रवाल ने कथित तौर पर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके मुंबई ले जाया जा रहा है।