सिरसा के पुराने डेरे पहुंचा राम रहीम:मस्ताना महाराज को नमन किया, 6 फरवरी को बरनावा आश्रम जाएगा

सिरसा के पुराने डेरे पहुंचा राम रहीम:मस्ताना महाराज को नमन किया, 6 फरवरी को बरनावा आश्रम जाएगा

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की सिरसा डेरे में पैरोल के 8 दिन बीत चुके हैं। आठवें दिन मंगलवार को डेरा प्रमुख सिरसा में ही स्थित पुराने डेरे में पहुंचा। यहां वह सुबह करीब 9.30 बजे आया। यहां आकर डेरे के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज को नमन किया। यहां करीब एक घंटे तक डेरा प्रमुख ने शाह मस्ताना महाराज की पुराने फोटोज और उनकी चीजों को निहारते हुए यादें ताजा की। इसके बाद वह पुराने डेरे में ही बने लड़कों के स्कूल में पहुंचा। जहां करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेता रहा। इस दौरान डेरे की मैनेजमेंट के प्रमुख सदस्य सहित कई सेवादार मौजूद रहे। गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। उसे 10 दिन के लिए सिरसा में पैरोल काटने की अनुमति मिली है। पिछले साढ़े सात से जेल में बंद राम रहीम 12 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है। मगर यह पहला मौका था, जब उसे सिरसा आने की अनुमति दी गई। पुराने डेरे के बाहर सुरक्षा रही मजबूत
डेरा प्रमुख के पुराने डेरे में आने के कारण यहां सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए गए। पुराने डेरे के बाहर सुबह-सुबह डेरा प्रमुख के आने के समय एक बार के लिए सड़क के एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। यहां से आम जन की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद रास्ता खोलकर आना-जाना सुचारू कर दिया गया। 6 फरवरी को सिरसा से जाएगा यूपी
डेरा प्रमुख सिरसा में 10 दिन की पैरोल पूरी करके 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना होगा। डेरा प्रमुख को 30 में से 10 दिन सिरसा रहने की अनुमति मिली थी। 28 जनवरी को जैसे ही डेरा प्रमुख सिरसा डेरे में पहुंचा तो डेरे के चारों तरफ पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई। डेरे के सभी गेटों पर करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इससे पहले लड़कियों के कॉलेज व अस्पताल भी गया इससे पहले डेरा प्रमुख पिछले दो दिनों में डेरे में बनाए गए मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और लड़कियों के कॉलेज में भी गया। हॉस्पिटल में स्टाफ से लेकर मरीजों तक से बात की। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की सिरसा डेरे में पैरोल के 8 दिन बीत चुके हैं। आठवें दिन मंगलवार को डेरा प्रमुख सिरसा में ही स्थित पुराने डेरे में पहुंचा। यहां वह सुबह करीब 9.30 बजे आया। यहां आकर डेरे के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज को नमन किया। यहां करीब एक घंटे तक डेरा प्रमुख ने शाह मस्ताना महाराज की पुराने फोटोज और उनकी चीजों को निहारते हुए यादें ताजा की। इसके बाद वह पुराने डेरे में ही बने लड़कों के स्कूल में पहुंचा। जहां करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेता रहा। इस दौरान डेरे की मैनेजमेंट के प्रमुख सदस्य सहित कई सेवादार मौजूद रहे। गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। उसे 10 दिन के लिए सिरसा में पैरोल काटने की अनुमति मिली है। पिछले साढ़े सात से जेल में बंद राम रहीम 12 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है। मगर यह पहला मौका था, जब उसे सिरसा आने की अनुमति दी गई। पुराने डेरे के बाहर सुरक्षा रही मजबूत
डेरा प्रमुख के पुराने डेरे में आने के कारण यहां सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए गए। पुराने डेरे के बाहर सुबह-सुबह डेरा प्रमुख के आने के समय एक बार के लिए सड़क के एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। यहां से आम जन की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद रास्ता खोलकर आना-जाना सुचारू कर दिया गया। 6 फरवरी को सिरसा से जाएगा यूपी
डेरा प्रमुख सिरसा में 10 दिन की पैरोल पूरी करके 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना होगा। डेरा प्रमुख को 30 में से 10 दिन सिरसा रहने की अनुमति मिली थी। 28 जनवरी को जैसे ही डेरा प्रमुख सिरसा डेरे में पहुंचा तो डेरे के चारों तरफ पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई। डेरे के सभी गेटों पर करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इससे पहले लड़कियों के कॉलेज व अस्पताल भी गया इससे पहले डेरा प्रमुख पिछले दो दिनों में डेरे में बनाए गए मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और लड़कियों के कॉलेज में भी गया। हॉस्पिटल में स्टाफ से लेकर मरीजों तक से बात की। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की।   हरियाणा | दैनिक भास्कर