हरियाणा विधानसभा पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। पंचकूला में आयोजित प्रेसवार्ता में गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उम्मीदवार अशोक गोयल की जीत सुनिश्चित गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने उन्हें मॉडल टाउन विधानसभा सीट का प्रभारी बनाकर भेजा था, जहां उन्होंने एक महीने तक चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से मॉडल टाउन सीट के बारे में कहा कि 27 वर्षों से भाजपा के लिए दुर्गम रही इस सीट पर इस बार पार्टी उम्मीदवार अशोक गोयल की जीत सुनिश्चित है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रहे सक्रिय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और मतदाताओं का रुझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय है। हरियाणा विधानसभा पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। पंचकूला में आयोजित प्रेसवार्ता में गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उम्मीदवार अशोक गोयल की जीत सुनिश्चित गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने उन्हें मॉडल टाउन विधानसभा सीट का प्रभारी बनाकर भेजा था, जहां उन्होंने एक महीने तक चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से मॉडल टाउन सीट के बारे में कहा कि 27 वर्षों से भाजपा के लिए दुर्गम रही इस सीट पर इस बार पार्टी उम्मीदवार अशोक गोयल की जीत सुनिश्चित है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रहे सक्रिय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और मतदाताओं का रुझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन:CM बोले- 5 शहरों के लिए फ्लाइटें उड़ेंगी, 3 राज्यों को फायदा; काले झंडे दिखाते बुजुर्ग को बाहर निकाला
हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन:CM बोले- 5 शहरों के लिए फ्लाइटें उड़ेंगी, 3 राज्यों को फायदा; काले झंडे दिखाते बुजुर्ग को बाहर निकाला हरियाणा के CM नायब सैनी ने बुधवार शाम को हिसार में प्रदेश के पहले एयरपोर्ट के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 339 करोड़ के काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से उड़ान के लिए एयरलाइंस कंपनी से MOU हो चुका है। जल्द ही हिसार के टर्मिनल से चंडीगढ़, जयपुर, अयोध्या, जम्मू और अहमदाबाद के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हिसार जिले के 28 कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। जिन पर 544 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हरियाणा विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर गवर्नर से मुलाकात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमारे पास पूरा बहुमत है। विपक्ष असुरक्षा का माहौल बना रहा है। सीएम के कार्यक्रम के दौरान विरोध के इनपुट को देखते हुए पुलिस ने किसी को काले कपड़े अंदर नहीं ले जाने दिए। इसके बावजूद एक बुजुर्ग ने अंदर काला झंडा दिखाया। जिसके बाद सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इस कार्यक्रम में सिर्फ चुनिंदा भाजपा नेताओं को मंच पर एंट्री मिली। हिसार से लोकसभा चुनाव हारे भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला यहां नजर नहीं आए। हिसार में एयरपोर्ट उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रम के अपडेट्स पढ़िए…
सोनीपत में बिजली निगम का व्यक्ति रिश्वत लेते काबू:खंभा लगाने के एवज में JE के नाम मांगे पैसे, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
सोनीपत में बिजली निगम का व्यक्ति रिश्वत लेते काबू:खंभा लगाने के एवज में JE के नाम मांगे पैसे, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा सोनीपत में विजिलेंस टीम ने बिजली निगम से जुड़े व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने बिजली का खंभा लगाने के लिए जेई के नाम पर रिश्वत ली है। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं हो पाया की रिश्वत में उसने कितने रुपए लिए थे। विजिलेंस की टीम अभी कुछ बात नहीं रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोशन के नाम से हुई है। वह ठेकेदार का आदमी बताया जा रहा है। रिश्वत की मांग जेई के नाम पर की गई थी। विजिलेंस की टीम गिरफ्तार करने के बाद उसे ऑफिस लेकर गई है। खंभा लगाने के लिए आनाकानी कर रहा ठेकेदार जानकारी अनुसार विजिलेंस को दी शिकायत में खरखौदा क्षेत्र के गांव थाना कला में बिजली का एक खंभा लगाया जाना है। इसको लेकर ठेकेदार काम को पूरा नहीं रहा है और आनाकानी कर रहा है। बाद में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले व्यक्ति ने खंभा लगाने के लिए रिश्वत की मांग की। उसने कहा कि रिश्वत की राशि बिजली निगम के JE को दी जानी है। इसके बाद विजिलेंस ने रिश्वत मांग रहे व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया।
CM सैनी का ट्रांसफर पावर मांगने वाले मंत्रियों को झटका:बोले- सारे तबादले ऑनलाइन, किसी को दिक्कत हो तो DC कमेटी में अर्जी दें
CM सैनी का ट्रांसफर पावर मांगने वाले मंत्रियों को झटका:बोले- सारे तबादले ऑनलाइन, किसी को दिक्कत हो तो DC कमेटी में अर्जी दें हरियाणा में कर्मचारियों के ट्रांसफर का हक मांगने वाले मंत्रियों को CM नायब सैनी ने बड़ा झटका दिया है। CM ने कहा कि हमारे तो सारे ट्रांसफर ऑनलाइन होते हैं, उसमें कैसे किसी को पावर देंगे। अगर किसी को ट्रांसफर कराना है तो ऑनलाइन अप्लाई करना चाहिए। फिर भी किसी को दिक्कत है तो DC के नेतृत्व में कमेटी बनी है, वहां पर कर्मचारी अपने ट्रांसफर की अर्जी दे सकता है, जहां उसकी समस्या दूर की जाएगी। बता दें कि ग्रुप B तक के ट्रांसफर की पावर को लेकर मंत्री सीएम सैनी से मिले थे। उस वक्त भी सीएम ने उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं दिया था। अब सीएम ने पल्ला झाड़ लिया है। प्रदेश सरकार में 11 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री हैं। ग्रुप-4 के कर्मचारी का भी ट्रांसफर नहीं कर सकते मंत्री
राज्य में मंत्रियों को ट्रांसफर के मामले में कोई अधिकार नहीं है। वह दर्जा 4 कर्मचारी को तक नहीं बदल सकते। सारे ट्रांसफर CM ऑफिस से होते हैं। यह सारा काम मुख्यमंत्री ऑफिस में नियुक्त OSD लेवल का HCS अधिकारी देखता है। प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग का पूरा अधिकार मुख्यमंत्री के पास है। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी की ट्रांसफर करना हो तो पहले मुख्यमंत्री से पूछना पड़ता है, उसके बाद OSD इसके आदेश जारी करते हैं। मंत्रियों ने कहा था- हमारे साथ विधायकों को भी दिक्कत
CM से मुलाकात के दौरान मंत्रियों ने सीएम को कहा था कि उन्हें किसी कर्मचारी के ट्रांसफर के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री से पूछने और OSD से आदेश देने में काफी समय लग जाता है। विधायकों को भी यही दिक्कत आ रही है। ऐसे में उनके अधिकारों के प्रति गलत मैसेज जा रहा है। उन्होंने OSD को ही अधिकार देने को लेकर भी नाराजगी जताई थी। मंत्रियों ने कहा था कि सीनियर अधिकारियों के फैसले सीएम करें लेकिन ग्रुप बी तक के कर्मचारियों के ट्रांसफर का अधिकार मंत्रियों को मिलना चाहिए। खट्टर के दूसरे टर्म में बंद हुए अधिकार
हरियाणा सरकार में मंत्रियों को पहले साल के भीतर एक महीने ग्रुप बी तक ट्रांसफर के अधिकार मिलते थे। यह अधिकार 2019 में दूसरे टर्म की सरकार में तत्कालीन CM मनोहर लाल को भी दिए। हालांकि मनोहर लाल ने 2019 में मंत्रियों को 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक तबादलों की पावर दी थी। इसके आगे के 4 साल यानी 2020 से 2024 तक मंत्रियों के पास कोई अधिकार नहीं थे। दूसरे टर्म के अंत में नायब सैनी सीएम बन गए, लेकिन ट्रांसफर के अधिकारों की यह प्रक्रिया ऐसे ही चली आ रही है।