अमृतसर में लुधियाना का होजरी व्यापारी गिरफ्तार:ड्रग्स का चला रहा था धंधा, अफगानिस्तान से जुड़े तार, 15 लाख नकदी बरामद

अमृतसर में लुधियाना का होजरी व्यापारी गिरफ्तार:ड्रग्स का चला रहा था धंधा, अफगानिस्तान से जुड़े तार, 15 लाख नकदी बरामद

पंजाब के अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए लुधियाना के एक होजरी व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ चन्ना (62) होजरी निर्यात की आड़ में अफगानिस्तान से जुड़े ड्रग नेटवर्क का संचालन कर रहा था। मिक्की ट्रेडर्स के नाम से बनाई थी फर्म पुलिस ने पहले 2 फरवरी को तरनतारन के रहने वाले 27 वर्षीय मनतेज सिंह को 2 किलो 124 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसकी जांच में गुरचरण सिंह का नाम सामने आया, जिसे 3 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 15 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि गुरचरण सिंह ने 2021 में ‘मिक्की ट्रेडर्स’ नाम से एक फर्म बनाई थी। जो काबुल में महिलाओं के होजरी का सामान निर्यात करती थी। इसी के जरिए वह अफगानिस्तान के ड्रग सप्लायरों से जुड़ा। गूगल पे से लेता था 10 प्रतिशत राशि व्यापार के नाम पर वह अमृतसर, लुधियाना और दिल्ली से ड्रग मनी एकत्र करता था। आरोपी की कार्यप्रणाली में एक करोड़ रुपए के सामान के लिए अपने खाते या गूगल पे से केवल 10% राशि लेता था, जबकि 90% राशि हवाला के जरिए ली जाती थी। पुलिस के अनुसार गुरचरण सिंह हवाला से प्राप्त धन के माध्यम से हथियार व ड्रग नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों और गैंगस्टरों की भी मदद करता था। लिंक सहित वित्तीय जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपी गुरचरण सिंह को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी, उसके संबंध में आगे-पीछे के लिंक व वित्तीय जांच की जाएगी तथा उसके बैंक खाते की भी जांच की जाएगी। जिस पर मुकदमा नंबर 24 तारीख 02-02-2025 अपराध 21, 23, /61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना छेहरटा अमृतसर में दर्ज किया गया है। पंजाब के अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए लुधियाना के एक होजरी व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ चन्ना (62) होजरी निर्यात की आड़ में अफगानिस्तान से जुड़े ड्रग नेटवर्क का संचालन कर रहा था। मिक्की ट्रेडर्स के नाम से बनाई थी फर्म पुलिस ने पहले 2 फरवरी को तरनतारन के रहने वाले 27 वर्षीय मनतेज सिंह को 2 किलो 124 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसकी जांच में गुरचरण सिंह का नाम सामने आया, जिसे 3 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 15 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि गुरचरण सिंह ने 2021 में ‘मिक्की ट्रेडर्स’ नाम से एक फर्म बनाई थी। जो काबुल में महिलाओं के होजरी का सामान निर्यात करती थी। इसी के जरिए वह अफगानिस्तान के ड्रग सप्लायरों से जुड़ा। गूगल पे से लेता था 10 प्रतिशत राशि व्यापार के नाम पर वह अमृतसर, लुधियाना और दिल्ली से ड्रग मनी एकत्र करता था। आरोपी की कार्यप्रणाली में एक करोड़ रुपए के सामान के लिए अपने खाते या गूगल पे से केवल 10% राशि लेता था, जबकि 90% राशि हवाला के जरिए ली जाती थी। पुलिस के अनुसार गुरचरण सिंह हवाला से प्राप्त धन के माध्यम से हथियार व ड्रग नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों और गैंगस्टरों की भी मदद करता था। लिंक सहित वित्तीय जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपी गुरचरण सिंह को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी, उसके संबंध में आगे-पीछे के लिंक व वित्तीय जांच की जाएगी तथा उसके बैंक खाते की भी जांच की जाएगी। जिस पर मुकदमा नंबर 24 तारीख 02-02-2025 अपराध 21, 23, /61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना छेहरटा अमृतसर में दर्ज किया गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर