जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में बी-डिजाइन मल्टी मीडिया की छात्रा गुरनीत निज्जर ने इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सौजन्य से साउथ अफ्रीका के विभिन्न शहरों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए समृद्ध पंजाबी संस्कृति एवं लोकनृत्य गिद्दे की शानदार प्रस्तुति करते हुए सम्मान हासिल किया। गुरनीत ने साउथ अफ्रीका के विभिन्न शहरों में भारत सरकार द्वारा प्रदत व्हाइट पासपोर्ट के आधार पर पूरी टीम के साथ पंजाब की समृद्ध संस्कृति का परिचय देते हुए गिद्दा की शानदार प्रस्तुति की। यह कल्चरल प्रोग्राम भारत एवं साउथ अफ्रीका के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया। वे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में कॉलेज की ओर से गिद्दाो में भाग लेते हुए जोनल एवं इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने गुरनीत को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में बी-डिजाइन मल्टी मीडिया की छात्रा गुरनीत निज्जर ने इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सौजन्य से साउथ अफ्रीका के विभिन्न शहरों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए समृद्ध पंजाबी संस्कृति एवं लोकनृत्य गिद्दे की शानदार प्रस्तुति करते हुए सम्मान हासिल किया। गुरनीत ने साउथ अफ्रीका के विभिन्न शहरों में भारत सरकार द्वारा प्रदत व्हाइट पासपोर्ट के आधार पर पूरी टीम के साथ पंजाब की समृद्ध संस्कृति का परिचय देते हुए गिद्दा की शानदार प्रस्तुति की। यह कल्चरल प्रोग्राम भारत एवं साउथ अफ्रीका के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया। वे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में कॉलेज की ओर से गिद्दाो में भाग लेते हुए जोनल एवं इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने गुरनीत को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब में GNDU के 11वें वाइस चांसलर बने डॉ. करमजीत:23 दिन से खाली था पद; ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला के हैं संस्थापक कुलपति
पंजाब में GNDU के 11वें वाइस चांसलर बने डॉ. करमजीत:23 दिन से खाली था पद; ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला के हैं संस्थापक कुलपति गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) को 23 दिन बाद 11वां वाइस चांसलर मिल गया है। इससे पहले डॉ. जसपाल सिंह वाइस चांसलर थे, लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब सरकार की सिफारिश पर डॉ. करमजीत सिंह को नया वाइस चांसलर नियुक्त किया है। वे जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। डॉ. करमजीत सिंह इससे पहले जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला के संस्थापक कुलपति हैं। वे 3 सितंबर 2020 से अब तक वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। 38 साल के शिक्षण अनुभव के साथ डॉ. करमजीत सिंह को अब गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यभार सौंपा गया है। अपने करियर में डॉ. करमजीत सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में रजिस्ट्रार के पद पर भी काम किया। वे 30 सितंबर 2018 से 2 सितंबर 2020 तक पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रहे। GNDU के अंतर्गत चल रहे दो क्षेत्रीय परिसर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की बात करें तो अमृतसर परिसर के अलावा जालंधर और गुरदासपुर में दो अलग-अलग क्षेत्रीय परिसर हैं। इसके अलावा, पंजाब भर में दो विश्वविद्यालय कॉलेज, 11 घटक कॉलेज और 169 संबद्ध कॉलेज हैं। 1969 में स्थापित इस विश्वविद्यालय से अब तक 10 कुलपति सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 23 दिनों से खाली था पद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कुलपति पद की बात करें तो यह 23 दिनों से खाली पड़ा था। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी मुद्दा उठाया था कि यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार कुलपति का पद इतने लंबे समय तक खाली रहा। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा था- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। यह पहली बार है कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी बिना कुलपति के चल रही है और यह आम आदमी पार्टी की सरकार में ही संभव हो सकता है।
माधव विद्या निकेतन का खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
माधव विद्या निकेतन का खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अमृतसर| अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 35वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह एसवीएम विद्या मंदिर में करवाया गया। इसमें माधव विद्या निकेतन स्कूल के 43 छात्र -छात्राओं ने जूडो और कुराश खेल में हिस्सा लेकर 24 स्वर्ण, 19 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल कर नाम रौशन किया। स्कूल पहुंचने पर इन विजेता खिलाड़ियों का प्रधानाचार्या रीना ठाकुर द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल रीना ठाकुर ने कोच सुरेखा गौतम और मानव गौतम को भी इस जीत का पात्र बताकर बधाई दी।
लुधियाना में मांझे ने काटा महिला का गला:पार्टी से स्कूटी पर लौट रही थी वापस; स्पीड कम होने से बची जान
लुधियाना में मांझे ने काटा महिला का गला:पार्टी से स्कूटी पर लौट रही थी वापस; स्पीड कम होने से बची जान पंजाब के लुधियाना में प्लास्टिक मांझे का कहर लगातार जारी है। सहेली के बर्थ डे पार्टी से वापस स्कूटी से घर लौट रही महिला प्लास्टिक डोर गले में लगने से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में नजदीकी क्लिनिक में ले जाया गया। ग़नीमत रही कि उसकी स्कूटी की स्पीड कम थी, जिस कारण उसका बचाव हो गया। महिला के गले की दो परतें मांझे से कट गई। महिला ब्यूटिशन का काम करती है। सहेली के बर्थ पार्टी से आ रही थी वापस जानकारी देते हुए ग्यासपुरा निवासी मुमताज यासिम ने कहा कि वह अपने सहेली के बर्थ पार्टी में गई हुई थी। वापस घर लौटते समय प्रताप चौक के हाईवे पर जैसे ही उसकी स्कूटी आई तो अचानक से प्लास्टिक मांझा उसके गले में लिपट गया। स्कूटी की स्पीड कम थी। उसने तुरंत स्कूटी को रोका और पीछे बैठी सहेली को आवाज देकर शोर मचाया कि गले पर प्लास्टिक मांझा लिपट गया है। मांझे को जब गले से हटाया तो गला खून से भर गया था। बाकी सहेलियां जो आगे स्कूटी पर जा रही थी वह भी वापस लौटी। महिला बोली-गले की दो परतें कटी प्रताप चौक से घर का रास्ता अभी दूर था इसलिए डॉक्टर के जब गए तो डॉक्टर ने उसे बताया कि गले की दो परतें कट गई है। फिर भी काफी बचाव हो गया। मुमताज ने कहा कि पुलिस प्रशासन को प्लास्टिक मांझा बेचने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।