बठिंडा में रामपुरा फूल कस्बे के रूपा गांव में बीती रात एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम उर्फ सत्ती के रूप में हुई है, जो पूर्व गैंगस्टर लखा सिधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस के अनुसार, सत्ती के खिलाफ पहले से ही 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतनाम उर्फ सत्ती और उसके पड़ोसी गुरतेज चंद के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें सत्ती को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया घटना के दौरान आरोपी ने सत्ती के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के सदस्य अभी भी घटना के बारे में मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं। मृतक का शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। बठिंडा में रामपुरा फूल कस्बे के रूपा गांव में बीती रात एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम उर्फ सत्ती के रूप में हुई है, जो पूर्व गैंगस्टर लखा सिधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस के अनुसार, सत्ती के खिलाफ पहले से ही 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतनाम उर्फ सत्ती और उसके पड़ोसी गुरतेज चंद के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें सत्ती को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया घटना के दौरान आरोपी ने सत्ती के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के सदस्य अभी भी घटना के बारे में मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं। मृतक का शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में पुलिस ने किया एनकाउंटर:जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को गोली लगी, हथियार बरामदगी के लिए घटनास्थल पर ले गए थे
जालंधर में पुलिस ने किया एनकाउंटर:जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को गोली लगी, हथियार बरामदगी के लिए घटनास्थल पर ले गए थे पंजाब के जालंधर में आज सुबह पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर पर फायरिंग की। बदमाश के पैर में गोली लगी है। फिलहाल जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा था। आज उससे हथियार बरामद करना था। इसी वजह से पुलिस उसे लेकर जमशेद खास इलाके में गई थी। अचानक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद का बचाव करने के लिए पुलिस कर्मियों ने गैंगस्टर के पैर में गोली मार दी।
लुधियाना में आज बुड्ढा दरिया का जायजा लेंगे गवर्नर:कल PAU ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा, गऊघाट गुरुद्वारा में टेकेंगे माथा, सुरक्षा कड़ी
लुधियाना में आज बुड्ढा दरिया का जायजा लेंगे गवर्नर:कल PAU ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा, गऊघाट गुरुद्वारा में टेकेंगे माथा, सुरक्षा कड़ी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज पंजाब के लुधियाना पहुंच रहे हैं। वे आज शाम 4:30 बजे चूहड़पुर रोड स्थित विवेकानंद केंद्र ग्रीन एन्क्लेव जाएंगे। यहां से वे गौशाला रोड, जमालपुर ड्रेन सिस्टम और बुड्ढा दरिया का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे गुरुद्वारा गऊघाट में माथा टेकेंगे। राज्यपाल आज रात लुधियाना में ही रुकेंगे। सुबह वे 10 बजे पीएयू ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी देंगे। जिसके बाद वे कल दोपहर 2 बजे के बाद पंजाब भवन लौट आएंगे। राज्यपाल कटारिया के आगमन के चलते शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कौन हैं गुलाब चंद कटारिया गुलाब चंद कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर 1944 को राजसमंद के देलवाड़ा में हुआ था। कटारिया ने एमए, बीएड और एलएलबी तक की पढ़ाई की है। उनकी पांच बेटियां हैं। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने उदयपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। कॉलेज के दिनों में ही वे आरएसएस से जुड़ गए। कटारिया ने जनसंघ के दिग्गज नेताओं सुंदर सिंह भंडारी और भानु कुमार शास्त्री के साथ काम करना शुरू किया। कटारिया 1993 से लगातार विधायक हैं। उन्होंने 2003 से 2018 तक लगातार चार बार उदयपुर विधानसभा सीट जीती। उन्होंने 1993 में उदयपुर शहर से विधानसभा चुनाव भी जीता। कटारिया ने 1998 में भी विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन तब उन्होंने बड़ी सादड़ी सीट से चुनाव लड़ा था। कटारिया को जब पैसों की जरूरत पड़ी तो नौकरी करने लगे गुलाबचंद कटारिया की छवि एक मुखर और ईमानदार नेता की है। कटारिया के बारे में एक किस्सा है। विधायक बनने के बाद भी जब कटारिया को पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने उदयपुर में काम करना शुरू कर दिया। जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उनके काम करने के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें समझाया कि उनके जैसे नेता का काम करना पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा। काफी समझाने के बाद वे नौकरी छोड़ने को राजी हुए। मोटरसाइकिल पर कई बार पूरे मेवाड़ का दौरा करते थे गुलाबचंद कटारिया ने जिस दौर में राजनीति शुरू की, वह जनसंघ के लिए मुश्किल दौर था। राजनीति में उस वक्त आज के दौर की तरह पैसा नहीं था। कटारिया प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हुए ही चुनाव लड़े थे। कटारिया के पास वाहन के नाम पर एक मोटरसाइकिल हुआ करती थी, उसी से उदयपुर संभाग के आदिवासी इलाकों में पार्टी का काम करते थे। बाद में वही मोटरसाइकिल उन्होंने उदयपुर के मावली से विधायक धर्मनारायण जोशी को दी। बीजेपी नेता सुनील भार्गव कटारिया ने उनके साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा- गुलाबचंद कटारिया ने राजनीति से कभी पैसा नहीं कमाया। हम जैसे कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के समय से ही उन्हें देखा है, किस तरह पार्टी के लिए वे दिन रात मेहनत करते थे। आदिवासी इलाकों में चुनाव लड़वाने के लिए कटारिया पाई-पाई इकट्ठा करते थे। उस वक्त आदिवासी इलाकों के उम्मीदवारों के पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं होते थे, उनके लिए फंड जुटाने में बहुत मेहनत करते थे।
पंजाब के सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में तीसरे गवाह के बयान:सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया, गवाह का दावा-कल्याणी ने भी चलाई थी गोली
पंजाब के सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में तीसरे गवाह के बयान:सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया, गवाह का दावा-कल्याणी ने भी चलाई थी गोली सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में सीबीआई की ओर से वारदात के तीसरे चश्मदीद के बयान दर्ज किए हैं। अदालत में हुई गवाही के दौरान तीसरे गवाह ने अपने बयानों पर कायम रहते हुए घटना की रात जो कुछ देखा और सूना, वह अपनी गवाही में अदालत के सामने कह सुनाया। सीबीआई की ओर से पेश किया गया तीसरा गवाह उसी पार्क के बगल वाली कोठी में रहता है, जहां 9 साल पहले सिप्पी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गवाह का दावा कल्याणी ने भी चलाई थी गोली सीबीआई के पास एक और अहम चश्मदीद गवाह है। जिसने कल्याणी को सिप्पी पर गोली चलाते हुए देखा था। सीबीआई सबसे पहले उस युवक की गवाही अदालत में करा चुकी है। उसने तभी उसने पार्क में सिप्पी को एक लड़की से बातचीत करते देखा था। तभी पार्क में एक शख्स आया और उसने सिप्पी पर दो गोलियां दागी फिर कल्याणी ने भी दो गोलियां चलाई। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। एक मध्यम कद के व्यक्ति को देखा था तीसरे गवाह ने अदालत के समक्ष कहा कि 20 सितंबर 2015 की रात 8 बजे के करीब उसने करीब खाना खा लिया था। रात 9 बजे की न्यूज देखने के बाद वह अपने नौकर के साथ घर के सामने वाले आंगन में टहलने के लिए निकले थे। उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और पहचान लिया कि यह 12 बोर की बंदूक से चली है। जिज्ञासावश, वह अपने घर की बाउंड्री की ओर चलने लगा, क्योंकि उस ओर से गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थी। जब तक वह वहां पहुंचे, एक के बाद एक दो और गोलियां चलीं। इतने में उनका नौकर भी उनकी ओर दौड़ता हुआ आया। उसने दीवार की ओर देखने की कोशिश की और पाया कि एक मध्यम कद का व्यक्ति दीवार की ओर से चला आ रहा है। इसके बाद वह व्यक्ति रुका और पीछे मुड़ा। यह देख वह तुरंत अपने घुटनों पर बैठ गए और अपने नौकर से चुप रहने और किसी भी प्रकार से बिना हिले-डुले शांत रहने के लिए कहा। उस वक्त उनकी पत्नी भी घर की पहली मंजिल पर बने बैडरूम में मौजूद थीं। उसने एक लड़की को तेजी से मौके से जाते हुए देखा था। सीबीआई ने तीसरे गवाह की पत्नी की दूसरे चश्मदीद के तौर पर अदालत में गवाही करा चुकी है।