आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार बिजली बोर्ड में लगभग 700 पद समाप्त करने की तैयारी में है। इसके विरोध में बिजली बोर्ड इंजीनियरों और कर्मचारियों ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार को ऐसा फैसला नहीं लेने की चेतावनी दी। बिजली बोर्ड इंजीनियर और कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले के लिए लंबी लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं बिजली बोर्ड के रिटायर पेंशनरों ने भी इस लड़ाई में कूद जाने का ऐलान किया है। इंजीनियर और कर्मचारियों की जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक हीरालाल वर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को हमीरपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी रैली रखी गई है। इसके बाद सभी जिलों के आंदोलन की अगली रूपरेखा तय होगी। 700 पद समाप्त करने जा रही सरकार: हीरालाल हीरालाल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल ने 700 पद समाप्त करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी फाइल पर साइन कर दिए है। अब औपचारिक घोषणा बाकी है। उन्होंने कहा, बिजली बोर्ड पहले ही कर्मचारियों की कम संख्या से जूझ रहा है। एक कर्मचारी चार-चार लोगों का काम कर रहा है। इस बीच क्लास-1 से क्लास-4 तक सभी श्रेणियों के लगभग 700 पद खत्म करने की तैयारी चल रही है। 51 पद इंजीनियरों के समाप्त कर चुकी सरकार कांग्रेस सरकार इससे पहले बिजली बोर्ड में इंजीनियरों के 51 पद समाप्त कर चुकी है। आउटसोर्स पर भर्ती बड़ी संख्या में ड्राइवर नौकरी से हटाए जा चुके हैं। हीरालाल वर्मा ने बताया कि सरकार के गलत फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बिजली बोर्ड इंजीनियर और कर्मचारी इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लडेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के पेंशनर भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। बिजली बोर्ड पर नए-नए प्रयोग कर रहे अधिकारी: हीरालाल हीरालाल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड पर नए-नए प्रयोग किए जा रहे है। युक्तिकरण के नाम पर पद समाप्त किए जा रहे है। बिजली बोर्ड 30 लाख विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़ा हुए है। यदि इसे कमजोर किया गया तो इसका असर बिजली उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंद कमरे में बैठकर फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को दो साल से अधिक समय बाद भी ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी गई। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार बिजली बोर्ड में लगभग 700 पद समाप्त करने की तैयारी में है। इसके विरोध में बिजली बोर्ड इंजीनियरों और कर्मचारियों ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार को ऐसा फैसला नहीं लेने की चेतावनी दी। बिजली बोर्ड इंजीनियर और कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले के लिए लंबी लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं बिजली बोर्ड के रिटायर पेंशनरों ने भी इस लड़ाई में कूद जाने का ऐलान किया है। इंजीनियर और कर्मचारियों की जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक हीरालाल वर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को हमीरपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी रैली रखी गई है। इसके बाद सभी जिलों के आंदोलन की अगली रूपरेखा तय होगी। 700 पद समाप्त करने जा रही सरकार: हीरालाल हीरालाल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल ने 700 पद समाप्त करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी फाइल पर साइन कर दिए है। अब औपचारिक घोषणा बाकी है। उन्होंने कहा, बिजली बोर्ड पहले ही कर्मचारियों की कम संख्या से जूझ रहा है। एक कर्मचारी चार-चार लोगों का काम कर रहा है। इस बीच क्लास-1 से क्लास-4 तक सभी श्रेणियों के लगभग 700 पद खत्म करने की तैयारी चल रही है। 51 पद इंजीनियरों के समाप्त कर चुकी सरकार कांग्रेस सरकार इससे पहले बिजली बोर्ड में इंजीनियरों के 51 पद समाप्त कर चुकी है। आउटसोर्स पर भर्ती बड़ी संख्या में ड्राइवर नौकरी से हटाए जा चुके हैं। हीरालाल वर्मा ने बताया कि सरकार के गलत फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बिजली बोर्ड इंजीनियर और कर्मचारी इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लडेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के पेंशनर भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। बिजली बोर्ड पर नए-नए प्रयोग कर रहे अधिकारी: हीरालाल हीरालाल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड पर नए-नए प्रयोग किए जा रहे है। युक्तिकरण के नाम पर पद समाप्त किए जा रहे है। बिजली बोर्ड 30 लाख विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़ा हुए है। यदि इसे कमजोर किया गया तो इसका असर बिजली उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंद कमरे में बैठकर फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को दो साल से अधिक समय बाद भी ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी गई। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप:32 देशों के पायलट ले रहे भाग; एक सप्ताह तक हवा में अठखेलियां करेंगे मानव परिंदे
हिमाचल में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप:32 देशों के पायलट ले रहे भाग; एक सप्ताह तक हवा में अठखेलियां करेंगे मानव परिंदे हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के बीड़ बिलिंग में आज पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू होगा। राज्य पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें अमेरिका, फ्रांस, पौलेंड, बेल्जियम, भारत सहित 32 देशों के 105 पायलट भाग ले रहे हैं। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि बिलिंग घाटी में दूसरे वर्ल्ड कप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सुरक्षा और बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लैंडिंग स्थल और टेक ऑफ पॉइंट के साथ-साथ चार स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। संगठन के वालंटियर किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ओवरऑल विजेता को 333 यूरो नगद कैश: अनुराग अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का टास्क दिया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 2222 यूरो, दूसरे स्थान पर रहने वाले महिला प्रतिभागी को 1777 यूरो, तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला प्रतिभागी को 1111 यूरो नगद इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरे नंवर पर रहने वाले को 2222 यूरो, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2777 यूरो तथा प्रथम स्थान पर रहने वाले ओवरऑल विजेता को 3333 यूरो मिलेगा। विश्व विख्यात बीड़ बिलिंग में साल 2015 में भी पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप हो चुका है। इस बार बीड़ बिलिंग में दूसरा वर्ल्ड कप है। यहां एक सप्ताह तक मानव परिंदें हवा में अठखेलियां करते नजर आएंगे। इसका आयोजन पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन फ्रांस (PWCAF) की मंजूरी के बाद बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (BPA) और हिमाचल पर्यटन विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान से किया जा रहा है। 9 रेस्क्यू टीमों का किया गया गठन पैराग्लाइडर की सुरक्षा के दृष्टिगत 9 रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया है जबकि रिट्रीवल के लिए 5 टीमें इवेंट के दौरान चौपर और एम्बुलेंस सेवा के साथ बीड़-बिलिंग घाटी में तैनात रहेंगी, जो कि पैराग्लाइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 2600 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भरी जाएगी बिलिंग की टेक आफ साइट समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि लैंडिंग साइट बीड़ (क्योर) समुद्र तल से 2080 मीटर की ऊंचाई पर है। 2015 में हुआ था वर्ल्ड कप साल 2015 में BPA बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का सफल आयोजन कर चुकी है। साल 2013 में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप का पहला आयोजन हुआ था। 2016 में तीसरी आयोजन राष्ट्रीय ओपन एक्यूरेसी चैम्पियनशिप, 2017 में चौथी एएफ डेयर डेविल स्काई डाइविंग शो, 2023 में 5वां आयोजन एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप इंडिया तथा 2023 में एक्ससी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप का छठा आयोजन हुआ था। कैसे पहुंचे बीड़? हवाई मार्ग से बीड़ पहुंचने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट तक हवाई सेवा उपलब्ध है। कांगड़ा एयरपोर्ट से बीड़ 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलमार्ग से आने वाले पर्यटक पठानकोट के चक्की बैंक तक रेल यात्रा कर पहुंच सकते हैं।बैजनाथ से बीड़ की दूरी 11 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त पठानकोट, दिल्ली, चंडीगढ़ से पर्यटक सड़क मार्ग से भी बैजनाथ पहुंच सकते हैं। बैजनाथ से बस या टैक्सी के माध्यम से बीड़ पहुंचा जा सकता है।
कांगड़ा में 15 जनवरी को पहुंचेंगे CM सुक्खू:जनसमस्याएं सुनेंगे, विकास कार्यों का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे
कांगड़ा में 15 जनवरी को पहुंचेंगे CM सुक्खू:जनसमस्याएं सुनेंगे, विकास कार्यों का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 जनवरी को जिला कांगड़ा धर्मशाला सचिवालय में पहुंचेंगे और 11 दिन के लिए प्रवास रहकर लोगों की समस्याएं सुनेगें। शीतकालीन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कांगड़ा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कई कार्यों का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे। पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने दी जानकारी कांग्रेस नेता और नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शीतकालीन प्रवास की तैयारियां जोरों पर हैं और उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होने ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और निचले हिमाचल के समस्याओं को समझते हुए यह शीत प्रवास रखा है। इससे कांगड़ा जिले की जनता की मांगे पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री के प्रवास से कांगड़ा तेजी से पर्यटन राजधानी बनने की दिशा में विचार होगा। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण, फोरलेन निर्माण से आ रही परेशानियों और पौंग डैम विस्थापितों की समस्याएं भी सरकार तक आसानी से पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही शीतकालीन प्रवास की रूपरेखा तैयार हुई। निगम कार्यालय को धर्मशाला में शिफ्ट करने पर चर्चा देवेंद्र जग्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में पर्यटन विकास निगम के कार्यालय को धर्मशाला में शिफ्ट करने की बात कही थी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने 11 दिनों के प्रवास के दौरान कांगड़ा जिले को कई बड़ी सौगातें देंगे। नगर निगम मेयर नीनू शर्मा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान जनता की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही निपटारा करेंगे। धर्मशाला हल्के में चल रहे विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे ।इसके अलावा नगर निगम, स्मार्ट सिटी, ढगवार मिल्क प्लांट, आइस रिंक आदि कामों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री निम्नलिखित सरकारी भवनों का उद्घाटन करेंगे: मुख्यमंत्री के इस दौरे से कांगड़ा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जाएगा।
मंडी में निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:अवैध मस्जिद निर्माण को सील करवाने की मांग; आयुक्त कोर्ट में चल रही सुनवाई
मंडी में निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:अवैध मस्जिद निर्माण को सील करवाने की मांग; आयुक्त कोर्ट में चल रही सुनवाई मंडी जिले के वार्ड पैलेस कॉलोनी-1 में जेल रोड के पास बने अवैध मस्जिद मामले में आयुक्त कोर्ट में सुनवाई से पहले स्थानीय लोग विरोध में उतर आए हैं। लोग निगम कार्यालय के बाहर जुटे और मस्जिद को सील करने की मांग रखी। इस दौरान कार्यालय के बाहर लोगों ने हनुमान चालीसा भी गाया। गोपाल कपूर ने कहा कि अगर मामले में आज मस्जिद को सील करने के आदेश नहीं दिए, तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। उधर स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी है। मामले की आयुक्त कोर्ट में सुनवाई बता दें कि जेल रोड पर बनी मस्जिद मामले कि आयुक्त कोर्ट में सुनवाई हो रही है। कोर्ट की ओर से मस्जिद वालों को नक्शा दिखाने और लोक निर्माण विभाग की एनओसी दिखाने के लिए कहा गया है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मस्जिद का ढांचा बनाया गया है। आज मस्जिद के अवैध निर्माण मामले की सुनवाई नगर निगम आयुक्त मंडी के न्यायालय में होनी है। फिलहाल नोटिस जारी करने के बाद मस्जिद में निर्माण कार्य बंद है। मस्जिद के ढांचे का निर्माण करने वाली संस्था से लोक निर्माण विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा गया है। जून 2024 में निगम के ध्यान में आया मामला इसके अलावा नगर निगम की ओर से जारी स्वीकृति के साथ ढांचे का व अन्य प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। जून 2024 में यह मामला नगर निगम के ध्यान में आया था। करीब दो माह से इस पर सुनवाई जारी है।