उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में मौसम विभाग ने कोई कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है। पूरे दिन तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी। 24 घंटे में बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, बदायूं, आगरा में बारिश हुई। इसके असर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, साथ ही फरवरी में हो रही चिलचिलाती धूप की तपिश से मामूली राहत के आसार हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सबसे ठंडा शहर अयोध्या और बुलंदशहर रहा जहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में चलेंगी तेज पछुआ हवाएं
मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले दो दिन तक, दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसकी वजह से धूप की तपिश से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। साथ ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा। उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में मौसम विभाग ने कोई कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है। पूरे दिन तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी। 24 घंटे में बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, बदायूं, आगरा में बारिश हुई। इसके असर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, साथ ही फरवरी में हो रही चिलचिलाती धूप की तपिश से मामूली राहत के आसार हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सबसे ठंडा शहर अयोध्या और बुलंदशहर रहा जहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में चलेंगी तेज पछुआ हवाएं
मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले दो दिन तक, दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसकी वजह से धूप की तपिश से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। साथ ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर