भिवानी के हालु बाजार स्थित पतराम गेट में एक मकान को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है। बड़े भाई के परिवार ने मकान पर कब्जा करने के लिए गुंडों की मदद ली। झगड़ा और गाली-गलौज हुई। यहां पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान को बेचने का भी प्रयास किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेट की ख्यालीकां गली निवासी रजनी ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि करीब 26 साल से वह अपने पति सुनील और बच्चों के साथ रिहायशी मकान में रहती है। उसके पति दो भाई हैं, बड़ा भाई नांगलोई दिल्ली में रहता है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। पीड़िता ने बताया कि वह बुटीक व सिलाई का काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मकान का पुनर्निर्माण अपने पैसों से करवाया है और लगातार बिजली-पानी का बिल भर रही है। रिहायशी मकान पर कब्जा करने के लिए तैयार किए दस्तावेज शिकायत में बताया कि उसके जेठ के दो बेटे हैं। जिनकी नजर उसके मकान पर है। संयुक्त संपत्ति होने के कारण वे गाली-गलौज कर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ बदमाश किस्म के लड़कों के साथ मिलकर वे कब्जा करने की कोशिश करते रहते हैं। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके रिहायशी मकान को बेचने के लिए दस्तावेज तैयार कर लिए। 2 फरवरी को आरोपी उसके घर आए और कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के हालु बाजार स्थित पतराम गेट में एक मकान को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है। बड़े भाई के परिवार ने मकान पर कब्जा करने के लिए गुंडों की मदद ली। झगड़ा और गाली-गलौज हुई। यहां पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान को बेचने का भी प्रयास किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेट की ख्यालीकां गली निवासी रजनी ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि करीब 26 साल से वह अपने पति सुनील और बच्चों के साथ रिहायशी मकान में रहती है। उसके पति दो भाई हैं, बड़ा भाई नांगलोई दिल्ली में रहता है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। पीड़िता ने बताया कि वह बुटीक व सिलाई का काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मकान का पुनर्निर्माण अपने पैसों से करवाया है और लगातार बिजली-पानी का बिल भर रही है। रिहायशी मकान पर कब्जा करने के लिए तैयार किए दस्तावेज शिकायत में बताया कि उसके जेठ के दो बेटे हैं। जिनकी नजर उसके मकान पर है। संयुक्त संपत्ति होने के कारण वे गाली-गलौज कर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ बदमाश किस्म के लड़कों के साथ मिलकर वे कब्जा करने की कोशिश करते रहते हैं। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके रिहायशी मकान को बेचने के लिए दस्तावेज तैयार कर लिए। 2 फरवरी को आरोपी उसके घर आए और कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंचकूला पुलिस के 3 जवान गिरफ्तार:ट्रैफिक चालान की रकम हलवाई के अकाउंट में ट्रांसफर की, रसीद नहीं देने पर हुआ खुलासा
पंचकूला पुलिस के 3 जवान गिरफ्तार:ट्रैफिक चालान की रकम हलवाई के अकाउंट में ट्रांसफर की, रसीद नहीं देने पर हुआ खुलासा पंचकूला में पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर पुलिस कर्मियों की चालान वसूली का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। विजिलेंस जांच में पता चला कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान की राशि हरियाणा पुलिस के खाते में जमा करवाने के बजाय एक मिठाई की दुकान के खाते में ट्रांसफर करवा रहे थे। इस फर्जीवाड़े के आरोप में रविवार को 3 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की जांच में सामने आया कि चालान राशि ऑनलाइन जमा करने के लिए जिस स्कैनर का उपयोग किया जा रहा था, वह हरियाणा पुलिस के खाते का नहीं बल्कि पंचकूला के ओल्ड लाइट प्वाइंट पर स्थित एक मिठाई की दुकान का था। इस साजिश के तहत चालान की राशि सीधे मिठाई की दुकान के मालिक यशपाल सचदेवा के खाते में भेजी जा रही थी। घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) रोहित सिंगला ने अगस्त 2023 में विजिलेंस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि हाईवे पर जलौली टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड का चालान काटा और ऑनलाइन भुगतान के लिए स्कैनर का इस्तेमाल किया। चालान की राशि जमा होने के बावजूद उन्हें कोई रसीद नहीं दी गई। बाद में जांच में पता चला कि यह राशि हरियाणा पुलिस के खाते में नहीं पहुंची। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच में पाया कि इस साजिश में एएसआई ओम प्रकाश, होमगार्ड जवान सचिन और एसपीओ सुरेंद्र सिंह शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने चालान की राशि को पुलिस खाते में जमा करवाने के बजाय मिठाई की दुकान के खाते में ट्रांसफर करवा रहे थे। विजिलेंस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कहा है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है।
भाजपा की दूसरी लिस्ट के 21 प्रत्याशियों की डिटेल प्रोफाइल:विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन बैरागी; गहलावत उम्रदराज, 4 बारहवीं तक पढ़े, 18 नए चेहरे
भाजपा की दूसरी लिस्ट के 21 प्रत्याशियों की डिटेल प्रोफाइल:विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन बैरागी; गहलावत उम्रदराज, 4 बारहवीं तक पढ़े, 18 नए चेहरे हरियाणा में भाजपा ने 21 नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 18 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। इस लिस्ट में 4 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार चुनाव हारे थे। 21 सीटों में 4 टिकटें SC उम्मीदवारों को मिली हैं। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। दूसरी लिस्ट में केवल 2 महिलाएं हैं। ऐलनाबाद से उम्मीदवार अमीर चंद मेहता सबसे कम पढ़े लिखे हैं। वह 10वीं पास हैं। वहीं, 3 उम्मीदवार 12वीं पास हैं। सबसे उम्रदराज कृष्णा गहलावत (73) हैं, जिन्हें सोनीपत के राई से मैदान में उतारा है। वहीं, सबसे युवा कैप्टन योगेश बैरागी (35) को जींद की जुलाना सीट से टिकट मिली है। कैप्टन बैरागी एअर इंडिया से VRS ले चुके हैं। वह जुलाना में रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल…. ये खबरें भी पढ़ें,…. हरियाणा में BJP के 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी:प्रदेश अध्यक्ष और 2 मंत्रियों के टिकट कटे, एक प्रत्याशी बदला; 2 मुस्लिम भी कैंडिडेट हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम:CM लाडवा से लड़ेंगे; 25 नए चेहरे, 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री-9 विधायकों का टिकट कटा भाजपा के 67 उम्मीदवारों का एनालिसिस:हरियाणा में हारे नेताओं को भी मौका, हाईकमान का सीधा मैसेज- सभी टिकट दिल्ली से तय होंगे भाजपा की पहली लिस्ट के 67 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:पहली लिस्ट में 5 हारे चेहरों पर दांव, 10 दलबदलुओं को टिकट दी
यमुनानगर पहुंची सुनीता केजरीवाल:पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हरियाणा के लाल को झूठे केस में जेल भेजा
यमुनानगर पहुंची सुनीता केजरीवाल:पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हरियाणा के लाल को झूठे केस में जेल भेजा यमुनानगर जिले के साढौरा कस्बे की अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लेंगे केजरीवाल’ कार्यक्रम के तहत अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा । पीएम मोदी पर निकाली भड़ास सुनीता केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए अपना चुनावी इमोशनल कार्ड खेला और उन्होंने कहा कि केजरीवाल को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईडी के हाथों शराब के झूठे कांड में फंसा कर जेल पहुंचाने का काम किया है। वह नरेंद्र मोदी की एक चाल है। क्योंकि नरेंद्र मोदी को अगर राजनीति में सबसे ज्यादा खतरा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है। प्रधानमंत्री केजरीवाल को चोर बताते हैं। अगर केजरीवाल चोर है तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। हरियाणा के इस लाल ने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर विकास कार्यों झड़ी लगा दी है। भाजपा सरकार पर साधा निशाना सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का ही बेटा है और वह हरियाणा की बहू है। उन्होंने जनता को संबोधित करते कहा कि जनता चाहती है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने अपना इमोशनल कार्ड खेलते हुए लोगों से कहा कि वह भाजपा को वोट ना दे। उन्होंने कहा कि एक भी वोट भाजपा को नहीं जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एड के झूठे मामलों में फंसा कर अरविंद केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। क्योंकि वह उनके द्वारा किए गए कामों की बराबरी नहीं कर सकते। वह उनकी लोकप्रियता से घबरा गए। उन्होंने लोगों से हाथ खड़े करके वादा करने को कहा कि अपना वोट अरविंद केजरीवाल को दे आम आदमी पार्टी को दें।