भिवानी के हालु बाजार स्थित पतराम गेट में एक मकान को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है। बड़े भाई के परिवार ने मकान पर कब्जा करने के लिए गुंडों की मदद ली। झगड़ा और गाली-गलौज हुई। यहां पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान को बेचने का भी प्रयास किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेट की ख्यालीकां गली निवासी रजनी ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि करीब 26 साल से वह अपने पति सुनील और बच्चों के साथ रिहायशी मकान में रहती है। उसके पति दो भाई हैं, बड़ा भाई नांगलोई दिल्ली में रहता है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। पीड़िता ने बताया कि वह बुटीक व सिलाई का काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मकान का पुनर्निर्माण अपने पैसों से करवाया है और लगातार बिजली-पानी का बिल भर रही है। रिहायशी मकान पर कब्जा करने के लिए तैयार किए दस्तावेज शिकायत में बताया कि उसके जेठ के दो बेटे हैं। जिनकी नजर उसके मकान पर है। संयुक्त संपत्ति होने के कारण वे गाली-गलौज कर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ बदमाश किस्म के लड़कों के साथ मिलकर वे कब्जा करने की कोशिश करते रहते हैं। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके रिहायशी मकान को बेचने के लिए दस्तावेज तैयार कर लिए। 2 फरवरी को आरोपी उसके घर आए और कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के हालु बाजार स्थित पतराम गेट में एक मकान को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है। बड़े भाई के परिवार ने मकान पर कब्जा करने के लिए गुंडों की मदद ली। झगड़ा और गाली-गलौज हुई। यहां पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान को बेचने का भी प्रयास किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेट की ख्यालीकां गली निवासी रजनी ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि करीब 26 साल से वह अपने पति सुनील और बच्चों के साथ रिहायशी मकान में रहती है। उसके पति दो भाई हैं, बड़ा भाई नांगलोई दिल्ली में रहता है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। पीड़िता ने बताया कि वह बुटीक व सिलाई का काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मकान का पुनर्निर्माण अपने पैसों से करवाया है और लगातार बिजली-पानी का बिल भर रही है। रिहायशी मकान पर कब्जा करने के लिए तैयार किए दस्तावेज शिकायत में बताया कि उसके जेठ के दो बेटे हैं। जिनकी नजर उसके मकान पर है। संयुक्त संपत्ति होने के कारण वे गाली-गलौज कर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ बदमाश किस्म के लड़कों के साथ मिलकर वे कब्जा करने की कोशिश करते रहते हैं। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके रिहायशी मकान को बेचने के लिए दस्तावेज तैयार कर लिए। 2 फरवरी को आरोपी उसके घर आए और कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
रोहतक में कुत्ते के काटने पर FIR दर्ज:पानी लेकर लौट रही महिला को बनाया निशाना, पहले भी कई लोगों को काट चुका
रोहतक में कुत्ते के काटने पर FIR दर्ज:पानी लेकर लौट रही महिला को बनाया निशाना, पहले भी कई लोगों को काट चुका रोहतक के गांव निंदाना में पालतू कुत्ते द्वारा महिला को काटने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला पानी लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान कुत्ता खुला था और उसने महिला को काट लिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रोहतक के गांव निंदाना निवासी सोनिया ने महम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि वह मंगलवार को बूस्टर पर पानी भरने गई थी। उसके गांव के ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने पालतू कुत्ता पाल रखा है। यह कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। इसने महिला के दाहिने हाथ पर काट लिया। डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंची महिला जब वह पानी भरकर लौट रही थी तो उसने उसे काट लिया। क्योंकि कुत्ता खुला घूम रहा था। जिसके बाद मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम उसे लाखनमाजरा ले गई जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। अपनी मर्जी से कुत्ते को बांधता है या खुला छोड़ देता इस बीच महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया कि कुत्ते का मालिक अपनी मर्जी से कुत्ते को बांधता है या खुला छोड़ देता है। जब उसका मन करता है, वह उसे लोगों को काटने के लिए खुला छोड़ देता है। शिकायत में महिला ने कहा कि कुत्ते के मालिक को अपने पालतू कुत्ते को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक ओम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हांसी में गली में पड़ा मिला कटा हाथ:रात को फेंकने की आशंका, लोगों में दहशत, शव की तलाश में जुटी पुलिस
हांसी में गली में पड़ा मिला कटा हाथ:रात को फेंकने की आशंका, लोगों में दहशत, शव की तलाश में जुटी पुलिस हरियाणा में हिसार जिले के हांसी स्थित बैक कॉलोनी में कटा हुआ हाथ मिलने से दहशत फैल गई। सुबह करीब 8 बजे लोग जब घरों के बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि घर की गली में एक इंसानी हाथ पड़ा हुआ है, जिसके बाद पूरी बैक कॉलोनी ने हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस की टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस कॉलोनी के आसपास प्लाटों को भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को क्षत विक्षत करने का प्रयास किया गया है। संभव है हत्या कहीं और की गई है और अंग अलग-अलग जगह पर फेंके गए हों। पुलिस ने बाकी शव की तलाश शुरू कर दी है। कोहरे का फायदा उठाकर फेंका हाथ हांसी में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। लोगों ने बताया कि रात 10 बजे तक यहां सब ठीक था। संभव है रात के समय किसी ने हाथ लाकर यहां फेंका होगा। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है और यह हाथ किसका है और कौन यहां लेकर आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस गली में हांसी के विधायक विनोद भयाना का पुराना निवास भी हुआ करता था।
हरियाणा पुलिस ने चुनाव के लिए बनाया चुनाव सेल:24 घंटे रहेगा वर्किंग; मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी लगाए, ADGP संजय सिंह ओवरऑल इंचार्ज बने
हरियाणा पुलिस ने चुनाव के लिए बनाया चुनाव सेल:24 घंटे रहेगा वर्किंग; मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी लगाए, ADGP संजय सिंह ओवरऑल इंचार्ज बने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा पुलिस ने चुनाव सेल का गठन किया है। यह सेल 24 घंटे वर्किंग रहेगा। अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर की ओर से नोडल ऑफिसर्स लगाए गए हैं। सेल का ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) कानून एवं व्यवस्था, संजय कुमार को लगाया गया है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव-2024 संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में चुनाव सेल स्थापित किया गया है। इस सेल के जरिए प्रदेश स्तर पर चुनाव का प्रबंधन किया जाएगा ताकि लोग भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यहां पढ़िए किस IPS को क्या मिली जिम्मेदारी डीजीपी की ओर से चुनाव सेल के सुपरविजन के लिए स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर के रूप में पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा सौरभ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी खर्च की निगरानी तथा कानून एवं व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट के लिए नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून को लगाया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के सभी जिलों में डीएसपी तथा एसीपी स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पुलिस मुख्यालय में स्थापित किए गए चुनाव सेल में निर्धारित बिंदुओं बारे में रोजाना अपने जिलो की रिपोर्ट भेजेंगे। क्या होगी इलेक्शन सेल की वर्किंग चुनाव सेल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में बनाए गए चुनाव सेल के माध्यम से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के तहत जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इलेक्शन सेल द्वारा पुलिस बल की उपलब्धता तथा उसकी तैनाती तथा इससे संबंधित मुद्दो को लेकर जिलों से तालमेल स्थापित किया जाएगा। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिस होगी तैनात डीजीपी ने बताया कि इसके साथ ही, प्रदेश में अलग-2 विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल बूथों की पहचान करते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा। जिलों द्वारा रोजाना सीजर रिपोर्ट, चुनाव संबंधी शिकायतें, आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधी रिपोर्ट भी चुनाव सेल को भेजी जाएगी। इलेक्शन सेल 24 घंटे संचालित रहेगा। राजपत्रित अवकाश तथा छुट्टी वाले दिन (शनिवार व रविवार) को भी यहां पर स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी। सी-विजिल एप के जरिए गाइड लाइन होगी फॉलो डीजीपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रदेश में अलग-2 स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। आदर्श आचार संहिता की पालना तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। कपूर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव आयोग की सी-विजिल एप के माध्यम से भी चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जा रही है। कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में हरियाणा पुलिस का सहयोग करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।