पंजाब में आज यानी शुक्रवार को तापमान कल जैसा ही रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद मौसम बदल सकता है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य स्तर के करीब है। कल राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान लुधियाना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा। 8 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पंजाब में अगले सप्ताह तक कहीं भी कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल, 8 फरवरी से पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर पंजाब में देखने को नहीं मिलेगा। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा और बारिश व मौसम परिवर्तन की संभावनाएं हैं। पंजाब में इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। जिसके चलते आने वाले दो दिन मौसम विभाग में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पंजाब का तापमान एक सप्ताह के भीतर 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में आज यानी शुक्रवार को तापमान कल जैसा ही रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद मौसम बदल सकता है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य स्तर के करीब है। कल राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान लुधियाना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा। 8 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पंजाब में अगले सप्ताह तक कहीं भी कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल, 8 फरवरी से पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर पंजाब में देखने को नहीं मिलेगा। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा और बारिश व मौसम परिवर्तन की संभावनाएं हैं। पंजाब में इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। जिसके चलते आने वाले दो दिन मौसम विभाग में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पंजाब का तापमान एक सप्ताह के भीतर 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब-हरियाणा के टूरिस्ट कुंजुम दर्रा में नहीं देख पाएंगे बर्फ:कुल्लू को स्पीति से जोड़ने वाला ग्रांफू-लोसर नैशनल हाईवे बंद; 6 महीने बाद खुलेगा
पंजाब-हरियाणा के टूरिस्ट कुंजुम दर्रा में नहीं देख पाएंगे बर्फ:कुल्लू को स्पीति से जोड़ने वाला ग्रांफू-लोसर नैशनल हाईवे बंद; 6 महीने बाद खुलेगा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला को लाहौल स्पीति से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 505 आज से बंद कर दिया गया है। DC लाहौल स्पीति एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि ग्रांफू से लोसर तक एनएच-505 (कुंजुम टॉप) बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। इसके बाद स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को ग्रांफू से लोसर तक आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। यह रोक अगले साल गर्मी शुरू होने तक लागू रहेगी। मई में जब सड़कों से बर्फ हटाई जाएगी, तब जाकर नेशनल हाईवे को वाहनों के लिए खोला जाएगा। इन आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 के तहत कार्रवाई होगी। इसके तहत जुर्माने के साथ साथ एक साल तक जेल का प्रावधान है। देशभर से कुंजुम दर्रा देखने को पहुंचते हैं पर्यटक कुंजुम दर्रा में बर्फ देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं। मगर 15 अक्टूबर के बाद क्षेत्र में आना जोखिम भरा रहता है, क्योंकि यहां कभी भी बर्फबारी शुरू हो जाती है। इससे पर्यटकों के यहां फंसने की आशंका बनी रहती है। यहां अभी से ठंड के कारण यहां ब्लैक आइस जमनी शुरू हो गई। माइनस में तापमान की वजह से यहां चलता पानी भी जम जाता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। 14931 फीट की ऊंचाई पर स्थित है कुंजुम दर्रा कुंजुम दर्रे की समुद्र तल से ऊंचाई 14931 फीट है। यह क्षेत्र भारी बर्फबारी के कारण सात से आठ महीने तक बर्फ से ढका रहता है। यहां तापमान दिन में भी माइनस में रहता है। कुंजुम टॉप दर्रे वाली सड़क पर जमी बर्फ लाहौल स्पीति के डीसी ने बताया कि कुंजुम टॉप पर ठंड की वजह से सड़क पर बर्फ जम गई है। इससे अप्रिय घटनाएं होने का भय बना हुआ है। लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है। क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से यहां रेस्क्यू भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए सावधानी जरूरी है। BRO और पुलिस ने आग्रह पर फैसला राहुल कुमार ने बताया कि बीआरओ और पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति ने भी इस संबंध में यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए इस सड़क को बंद करने का आग्रह किया था। वाया किन्नौर आना-जाना होगा स्पीति ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति में दो टॉप है। एक रोहतांग और दूसरा कुंजुम टॉप। कुंजुम टॉप को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि रोहतांग टॉप को बर्फबारी होते ही वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि रोहतांग टनल बनने की वजह से लाहौल का देशभर से संपर्क बना रहता था। मगर कुंजुम टॉप बंद होने से स्पीति का देश दुनिया से संपर्क कट जाता है। इसके लिए लोगों को वाया किन्नौर आना पड़ता है। यानी स्पीति से देश के किसी भी हिस्से में आने-जाने के लिए लोगों को वाया किन्नौर आवाजाही करनी होगी।
विदेश में हुई शादी के लेकर संघर्ष:कपूरथला में पूर्व सरपंच के घर पर हमला, युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की फायरिंग
विदेश में हुई शादी के लेकर संघर्ष:कपूरथला में पूर्व सरपंच के घर पर हमला, युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की फायरिंग कपूरथला के गांव बलेर खानपुर में विदेश में हुई एक शादी को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देर रात पूर्व महिला सरपंच के घर पर 10-12 लोगों ने धावा बोल दिया, जिसमें घर में मौजूद युवक ने आत्मरक्षा में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति की छाती में और दूसरे के पेट में गोली लगी है। दोनों घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीप करण सिंह के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला एक ही गांव के लड़के और लड़की की विदेश में हुई शादी से जुड़ा है। लड़की पक्ष के लोगों ने पूर्व महिला सरपंच के घर पहुंचकर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शुरुआत में युवक ने हवाई फायर किए, लेकिन जब हमलावरों ने मारपीट जारी रखी, तो उसने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और घटनास्थल से एक वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित तरसेम सिंह निवासी गांव बलेर खानपुर की शिकायत पर आरोपी नवदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव बलेर खानपुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।
फाजिल्का में हादसे के दो दिन बाद युवक की मौत:टायर फटने से पलटी थी कार, 2 ने मौके पर तोड़ा दम
फाजिल्का में हादसे के दो दिन बाद युवक की मौत:टायर फटने से पलटी थी कार, 2 ने मौके पर तोड़ा दम पंजाब के फाजिल्का के गांव लमोचड़ कलां के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बठिंडा में एक निजी कंपनी के ड्रा फंक्शन की पार्टी से लौट रहे चार दोस्तों में से एक को जलालाबाद में उतारने के बाद तीन युवक फाजिल्का की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार का टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर कई बार पलट गया। डॉक्टरों ने फरीदकोट किया था रेफर भीषण हादसे में शुभम और साजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गुरविंदर सिंह उर्फ गोरू को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गुरविंदर की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। हालांकि फरीदकोट के अस्पताल में इलाज के दौरान गुरविंदर ने भी दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखा गया है। हादसे में तीन युवक दोस्तों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।