कुरुक्षेत्र में SYL से युवक का शव मिला:मृतक की नहीं हुई पहचान; 3 हफ्ते पुराना, काला कोट और ग्रे कलर की पेंट पहनी

कुरुक्षेत्र में SYL से युवक का शव मिला:मृतक की नहीं हुई पहचान; 3 हफ्ते पुराना, काला कोट और ग्रे कलर की पेंट पहनी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के किरमिच गांव के निकट सतलुज-यमुना लिंक (SYL) से एक युवक का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश की, मगर पहचान न होने पर उसे 72 घंटे के लिए LNJP अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको किरमिच और कैंथला के बीच SYL में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच में ,एक शव फंसा हुआ है। उन्होंने डायल-112 पुलिस को मौके पर बुलाकर शव को उनके हवाले कर दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रगट सिंह ने बताया कि शव करीब 3 हफ्ते पुराना लग रहा है। शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। इसने काला कोट, ग्रे कलर की पेंट और चैकदार कमीज डाली हुई है। पेंट में बेल्ट की जगह रस्सी डाली हुई थी। इसके गले में एक सफेद मोतियों की माला मिली है। पंजाब में कहीं से यह शव बहकर यहां तक आया होगा। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। युवक की उम्र 30-35 साल लग रही है। 72 घंटे बाद होगा पोस्टमॉर्टम
अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए थाना केयूके पुलिस 72 घंटे बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। फिलहाल पुलिस पंजाब समेत आसपास जिलों की पुलिस से शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की वजह सामने आएगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के किरमिच गांव के निकट सतलुज-यमुना लिंक (SYL) से एक युवक का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश की, मगर पहचान न होने पर उसे 72 घंटे के लिए LNJP अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको किरमिच और कैंथला के बीच SYL में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच में ,एक शव फंसा हुआ है। उन्होंने डायल-112 पुलिस को मौके पर बुलाकर शव को उनके हवाले कर दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रगट सिंह ने बताया कि शव करीब 3 हफ्ते पुराना लग रहा है। शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। इसने काला कोट, ग्रे कलर की पेंट और चैकदार कमीज डाली हुई है। पेंट में बेल्ट की जगह रस्सी डाली हुई थी। इसके गले में एक सफेद मोतियों की माला मिली है। पंजाब में कहीं से यह शव बहकर यहां तक आया होगा। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। युवक की उम्र 30-35 साल लग रही है। 72 घंटे बाद होगा पोस्टमॉर्टम
अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए थाना केयूके पुलिस 72 घंटे बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। फिलहाल पुलिस पंजाब समेत आसपास जिलों की पुलिस से शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की वजह सामने आएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर