हिमाचल प्रदेश में साल 2003 के बाद से अनुबंध पर भर्ती कर्मचारियों को बैक डेट से सीनियोरिटी और वित्तीय लाभ नहीं मिलेगे। राज्यपाल शिव प्रताप की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने देर शाम हिमाचल सरकारी कर्मचारी भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक 2024 को ई-गजट में प्रकाशित कर दिया है। इस बिल को सुक्खू सरकार ने विधानसभा के धर्मशाला में शीतकालीन सत्र में विपक्ष के विरोध के बीच पारित किया था। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद बीते 21 सालों में भर्ती कर्मचारी डेट ऑफ एप्वाइंटमेंट से सीनियोरिटी और फाइनेंशियल बैनिफिट नहीं मांग पाएंगे। हाईकोर्ट के आदेशों से बैकफुट पर आ गई थी सरकार दरअसल, हाईकोर्ट के आदेशों के कारण अनुबंध कर्मचारियों को बैक-डेट से वित्तीय लाभ और सीनियोरिटी देनी पड़ रही थी। इससे राज्य सरकार पर करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ रहा था। कांग्रेस सरकार ने इससे बचने के लिए कर्मचारी भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक 2024 में संशोधन किया। यह सैकड़ों कर्मचारियों के लिए झटका माना जा रहा है। मगर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही कांग्रेस सरकार को बड़ी राहत मिली है। 21 सालों की सीनियोरिटी लिस्ट को भी बदलना पड़ता हाईकोर्ट के आदेशों की वजह से सरकार पर न केवल वित्तीय बोझ पड़ रहा था, बल्कि बीते 21 वर्षों से अधिक समय की सीनियोरिटी लिस्ट को भी संशोधित करना पड़ता। अब संशोधित विधेयक के राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद से कर्मचारियों को सीनियोरिटी और वित्तीय लाभ रेगुलर होने की तिथि से मिलेगे। अनुबंध सेवाकाल को इसमें नहीं जोड़ा जाएगा। शुरू में 8 साल था कॉन्ट्रेक्ट पीरियड बता दें कि साल में जब अनुबंध पॉलिसी के तहत भर्ती शुरू हुई, तब कॉन्ट्रेक्ट का टेन्योर 8 साल था। यानी कमीशन पास कर्मचारियों को भी आठ साल बाद रेगुलर किया गया। चुनावी साल में 2007 में कॉन्ट्रेक्ट की अवधि घटाकर 6 साल, फिर 5 साल और अब 3 साल की गई। इसे देखते हुए कई कर्मचारी कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने कुछ कर्मचारियों को बैकडेट से सीनियोरिटी और वित्तीय फायदे देने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेशों से सरकार बुरी तरह घिर गई थी। अब सरकार ने एक्ट ही बदल डाला है, जिससे कर्मचारी सीनियोरिटी और वित्तीय लाभ बैक डेट से नहीं मांग सकेंगे। इस बिल को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM विधानसभा में पारित यह विधेयक राज्यपाल ने रोक रखा था। बीते गुरुवार को शाम पौने छह बजे के करीब मुख्यमंत्री सुक्खू अचानक राजभवन पहुंचे और तब उन्होंने इस बिल को मंजूरी देने का आग्रह किया। राजभवन में भी 24 घंटे के भीतर बिल मंजूर किया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर शाम इसे राजपत्र में प्रकाशित किया। हिमाचल प्रदेश में साल 2003 के बाद से अनुबंध पर भर्ती कर्मचारियों को बैक डेट से सीनियोरिटी और वित्तीय लाभ नहीं मिलेगे। राज्यपाल शिव प्रताप की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने देर शाम हिमाचल सरकारी कर्मचारी भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक 2024 को ई-गजट में प्रकाशित कर दिया है। इस बिल को सुक्खू सरकार ने विधानसभा के धर्मशाला में शीतकालीन सत्र में विपक्ष के विरोध के बीच पारित किया था। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद बीते 21 सालों में भर्ती कर्मचारी डेट ऑफ एप्वाइंटमेंट से सीनियोरिटी और फाइनेंशियल बैनिफिट नहीं मांग पाएंगे। हाईकोर्ट के आदेशों से बैकफुट पर आ गई थी सरकार दरअसल, हाईकोर्ट के आदेशों के कारण अनुबंध कर्मचारियों को बैक-डेट से वित्तीय लाभ और सीनियोरिटी देनी पड़ रही थी। इससे राज्य सरकार पर करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ रहा था। कांग्रेस सरकार ने इससे बचने के लिए कर्मचारी भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक 2024 में संशोधन किया। यह सैकड़ों कर्मचारियों के लिए झटका माना जा रहा है। मगर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही कांग्रेस सरकार को बड़ी राहत मिली है। 21 सालों की सीनियोरिटी लिस्ट को भी बदलना पड़ता हाईकोर्ट के आदेशों की वजह से सरकार पर न केवल वित्तीय बोझ पड़ रहा था, बल्कि बीते 21 वर्षों से अधिक समय की सीनियोरिटी लिस्ट को भी संशोधित करना पड़ता। अब संशोधित विधेयक के राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद से कर्मचारियों को सीनियोरिटी और वित्तीय लाभ रेगुलर होने की तिथि से मिलेगे। अनुबंध सेवाकाल को इसमें नहीं जोड़ा जाएगा। शुरू में 8 साल था कॉन्ट्रेक्ट पीरियड बता दें कि साल में जब अनुबंध पॉलिसी के तहत भर्ती शुरू हुई, तब कॉन्ट्रेक्ट का टेन्योर 8 साल था। यानी कमीशन पास कर्मचारियों को भी आठ साल बाद रेगुलर किया गया। चुनावी साल में 2007 में कॉन्ट्रेक्ट की अवधि घटाकर 6 साल, फिर 5 साल और अब 3 साल की गई। इसे देखते हुए कई कर्मचारी कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने कुछ कर्मचारियों को बैकडेट से सीनियोरिटी और वित्तीय फायदे देने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेशों से सरकार बुरी तरह घिर गई थी। अब सरकार ने एक्ट ही बदल डाला है, जिससे कर्मचारी सीनियोरिटी और वित्तीय लाभ बैक डेट से नहीं मांग सकेंगे। इस बिल को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM विधानसभा में पारित यह विधेयक राज्यपाल ने रोक रखा था। बीते गुरुवार को शाम पौने छह बजे के करीब मुख्यमंत्री सुक्खू अचानक राजभवन पहुंचे और तब उन्होंने इस बिल को मंजूरी देने का आग्रह किया। राजभवन में भी 24 घंटे के भीतर बिल मंजूर किया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर शाम इसे राजपत्र में प्रकाशित किया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में समलैंगिक शादी वाली महिलाएं बोलीं- हमें गंदगी कह रहे; कनाडा में पंजाबी युवक का सुसाइड; एयरटेल का रिचार्ज भी महंगा
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में समलैंगिक शादी वाली महिलाएं बोलीं- हमें गंदगी कह रहे; कनाडा में पंजाबी युवक का सुसाइड; एयरटेल का रिचार्ज भी महंगा नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में आपस में शादी करने वाली महिलाएं सामने आईं, बोलीं- लोग गंदा बोल रहे
हरियाणा के गुरुग्राम में आपस में शादी रचाने वाली 2 महिलाएं वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया के सामने आई हैं। उनका कहना है कि लोग उन्हें इतना बुरा बोल रहे हैं कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स ऑफ करने पड़ते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि गंदगी कर दी। मगर, हम दोनों खुश हैं। जल्द ही हम अनाथ आश्रम से बेबी अडॉप्ट करेंगे। यह शादी टीवी एक्ट्रेस अंजू और मेकअप आर्टिस्ट कविता ने रचाई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 2. दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत गिरी; 1 की मौत, 5 घायल, फ्लाइट्स रोकी गईं
दिल्ली में बारिश के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। छत गिरने की घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स अगले आदेश तक सस्पेंड कर दी गई हैं। शुक्रवार को भी बारिश के चलते दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 3. हिमाचल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीती शाम 10वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले छात्रा ने अंग्रेजी में एक कागज पर लिखा, ‘कैन आई डाई? ऑफकोर्स और टूवार्ड टू डेथ’। फिर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शिमला के बालूगंज थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, छात्रा घर पर अकेली थी। उसकी मां बाजार गई थी। बाजार से मां ने बेटी को कई कॉल किए, लेकिन लड़की ने उठाया नहीं। इसके बाद उसने पड़ोसियों को फोन कर अंदर भेजा।
पढ़ें पूरी खबर… 4. जियो के बाद एयरटेल के मोबाइल प्लान 21% तक महंगे: ₹179 का प्लान ₹199 में मिलेगा
भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है। वहीं 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। एक दिन पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी थीं। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा में दोस्त की हत्या, ईंट मारकर सिर फोड़ा
हरियाणा के हिसार में आपसी कहासुनी के बाद एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार को सेक्टर-15 मोड पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब लोग सैर पर निकले तो उन्होंने युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को देखकर बताया है कि ईंटों से व्यक्ति का सिर फोड़ा गया है।
पढ़ें पूरी खबर.. 6. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज चर्चा, राहुल गांधी भी भाषण देंगे
18वीं लोकसभा के पहले सत्र का पांचवां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा की शुरुआत होगी। लोकसभा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को जवाब देंगे। इस सत्र में पहली बार राहुल गांधी विपक्ष के नेता (LoP) के तौर पर भाषण देंगे। सत्र में विपक्ष पेपर लीक, अग्निवीर और एग्जिट पोल से शेयर बाजार में उथल-पुथल जैसे मुद्दे उठाकर सरकार को घेर सकता है। 24 जून से शुरू हुआ सत्र 3 जुलाई तक चलेगा।
पढ़ें पूरी खबर… 7. व्यापारियों ने हिसार बंद किया, फिरौती की धमकियों के बीच ऐलान
हरियाणा में व्यापारियों को लगातार मिल रहीं फिरौती की धमकियों के बीच आज व्यापार मंडल ने हिसार की ऑटो मार्केट और अनाज मंडी को बंद रखा है। इसके लिए गुरुवार शाम को मुनादी करवाई गई थी। व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग ने अन्य व्यापारियों से सहयोग मांगा। बता दें कि 4 दिन के अंदर करीब 10 व्यापारियों को फिरौती और रंगदारी के लिए कॉल आ चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट: बाइडेन बोले- पत्नी प्रेग्नेंट थीं, ट्रंप पोर्न स्टार से संबंध बना रहे थे
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले आज जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेट्स की तरफ से बाइडेन के बीच ये मुकाबला 4 साल में दूसरी बार हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं ने 75 मिनट तक अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। बाइडेन ने ट्रंप के पोर्न स्टार से संबंध बनाने का मुद्दा उठाया। तो ट्रंप ने बाइडेन को मंचूरियन कहा।
पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब के युवक ने कनाडा में सुसाइड किया, नियाग्रा फॉल्स में छलांग लगाई
पंजाब के लुधियाना के निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने कनाडा में आत्महत्या कर ली है। उसने नियाग्रा फॉल्स में छलांग लगा दी। पुलिस को करीब 1 हफ्ते बाद उसका शव मिला है। युवक की पहचान उसके DNA से की गई। मृतक का नाम चरणदीप सिंह है। वह गांव अबुवाल निवासी जोरा सिंह का बेटा है। उसने मरने से पहले अपना मोबाइल नियाग्रा फॉल्स के पास ही रख दिया था। करीब 10 महीने पहले वह पढ़ाई के लिए कनाडा गया था।
पढ़ें पूरी खबर… 10. 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया; साउथ अफ्रीका से खिताबी मुकाबला
इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत 29 जून को रात 8 बजे खिताबी मुकाबले में द. अफ्रीका से भिड़ेगा। अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। वहीं इंडिया 2007 में खिताब जीत चुकी है और 2014 का फाइनल हारी थी। रोहित शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के बाद (49 जीत) दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (48 जीत) को पीछे छोड़ा।
पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल में रातें ठंडी और दिन गर्म:अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं; अक्टूबर में नॉर्मल से 97% कम बारिश
हिमाचल में रातें ठंडी और दिन गर्म:अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं; अक्टूबर में नॉर्मल से 97% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगी है। दिन में मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ रही है। मगर ऊंचे क्षेत्रों में रात का तापमान कम होने लगा है। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा 0.1 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम और 4 जगह 5 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच-छह दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि 27 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। केलांग का पारा सामान्य से8.3 डिग्री ज्यादा प्रदेश के ठंडे शहरों में शुमार केलांग का रात का पारा 3.1 डिग्री तक गिर गया है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री ज्यादा के साथ 18.3 डिग्री चल रहा है। मनाली में सुहावना मौसम वहीं मनाली में दिन का तापमान 21.2 डिग्री होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मगर यहां रात में तापमान 8.3 डिग्री तक गिर चुका है। हालांकि मनाली में अभी तापमान सामान्य से ज्यादा है। 6 दिन सामान्य से ज्यादा रहेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, जब तक बरिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। प्रदेश में 27 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार भी नजर नहीं आ रहे। अक्टूबर में 97% कम बारिश, 7 जिलों में एक बूंद भी नहीं गिरी प्रदेश में बीते 1 से 21 अक्टूबर के बीच सामान्य से 97% प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 21.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश के सात जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में अक्टूबर में पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी। कांगड़ा जिला में 1.5 मिलीमीटर, किन्नौर में 0.4 मिलीमीटर, लाहौल स्पीति में 0.1 मिलीमीटर, मंडी में 3.4 मिलीमीटर और ऊना में 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
हिमाचल डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी:जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर लगाया; मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी किए आदेश
हिमाचल डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी:जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर लगाया; मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी किए आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुकेश अग्निहोत्री को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) लगाया है। मुकेश अग्निहोत्री के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी जम्मू कश्मीर का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। AICC द्वारा नियुक्त दोनों सीनियर ऑब्जर्वर जम्मू कश्मीर में चुनाव के दौरान हर पहलू पर नजर रखेंगे। इस नियुक्ति के बाद मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। कांग्रेस हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। मुकेश ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सरकार बने, इसके लिए काम किया जाएगा। बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इसी तरह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जम्मू कश्मीर और हरियाणा के लिए पार्टी हाईकमान ने स्टार प्रचारक भी बनाया है।