यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में शादी में खाना खाने के बाद 20 लोग हुए बीमार; बाराती-घराती अस्पताल में भर्ती

यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में शादी में खाना खाने के बाद 20 लोग हुए बीमार; बाराती-घराती अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में शादी में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 20 से अधिक लोग बीमार हो गए। भोजन करने के कुछ समय बाद ही मेहमानों को उल्टी होने लगी, जिससे शादी में अफरा-तफरी मच गई। सभी बीमार लोगों को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। डॉक्टर ने सभी की हालत ठीक बताई है। पढ़ें पूरी खबर संभल में महिला प्रोफेसर बोली- प्रिंसिपल ने रेप करने की कोशिश की, गेस्ट हाउस बुलाया; कहने लगे- शराब पियो संभल में एक डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल पर महिला प्रोफेसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, प्रिंसिपल ने उसे किसी बहाने से अपने गेस्ट हाउस पर बुलाया। इसके बाद जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रिंसिपल के साथ ही एक अन्य प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें… सुलतानपुर में भाजपा नेता के घर तिलक में फायरिंग; रिश्तेदार ने पिस्टल से किया फायर सुल्तानपुर में भाजपा नेता के यहां तिलक समारोह में उनके रिश्तेदार ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राणा नगर का है। बीजेपी नेता दीपू सिंह के यहां 2 फरवरी को तिलकोत्सव था। इसमें उनका रिश्तेदार उमाशंकर सिंह आया था। कार्यक्रम में उसने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उप निरीक्षक कमलेश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर आगरा में पैराशूट नहीं खुलने से जवान की मौत, पैराजंपिंग के लिए लगाई थी छलांग आगरा के मलपुरा स्थित ड्रॉप जोन में पैराजंपिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण जवान की मौत हो गई है। जवान का नाम मंजूनाथ है। जो कि कर्नाटक के रहने वाले थे। सूचना के बाद सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जवान को सेना के अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमान से 12 जवानों ने छलांग लगाई थी। इसमें से 11 सुरक्षित उतर गए, लेकिन एक जवान का पैराशूट नहीं खुल पाया। वह गेहूं के खेत में गिर गया। थाना मलपुरा थाने कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत; दिल्ली से महाकुंभ आ रहे थे प्रयागराज के सोरांव के भावापुर टोल प्लाजा के पास कलकत्ता-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दिल्ली से महाकुंभ के लिए निकले कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। यहां पढ़ें पूरी खबर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन, मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व MLC कामेश्वर चौपाल (69) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट थे। कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कामेश्वर चौपाल को प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। वह बिहार के सुपौल के रहने वाले थे। कामेश्वर चौपाल वह शख्स थे, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी। उस समय में वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्वयंसेवक थे। चौपाल ने संसदीय चुनाव भी लड़ा था, हालांकि हार गए। दो बार 2002 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए काशी में कनाडा-पंजाब से आने वालों पर इंटेलिजेंस की नजर, खालिस्तान समर्थक कर सकते हैं आतंकी हमला काशी में रविदास जयंती को लेकरअलर्ट जारी हुआ है। रविदास की जन्मस्थली होने के कारण 12 फरवरी को 2 लाख से ज्यादा लोगों के काशी पहुंचने का अनुमान है। कनाडा और पंजाब से काशी आने वाले लोगों की खास निगरानी की जा रही है। इनपुट है कि रैदासियों के भेष में खालिस्तानी समर्थक वाराणसी में आतंकी हमला कर सकते हैं। लोकल इंटेलिजेंस, IB और LIU को एक्टिव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर अमित शाह के खिलाफ अंबेडकर विवाद में नहीं हुई गवाही, वकीलों की हड़ताल के कारण सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में कार्यवाही स्थगित, अगली तिथि 19 को सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दायर परिवाद में शुक्रवार को दूसरी गवाही नहीं हो सकी। वकील संघ की हड़ताल के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई और अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। धम्मौर के बनकेपुर सरैया निवासी रामखेलावन ने अपने अधिवक्ता जयप्रकाश के माध्यम से यह परिवाद दायर किया है। उनका आरोप है कि 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर का नाम छह बार दोहराते हुए कहा था कि ‘यह एक फैशन बन गया है और इतनी बार भगवान का नाम लेने से सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’ याचिकाकर्ता का कहना है कि इस टिप्पणी से करोड़ों दलित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में गेंद के चक्कर में नाले में गिरा मासूम मौत मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम के नाले में गिरकर 8 साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम आर्यन अपने छोटे भाई के साथ बॉल खेल रहा था। दोनों भाई बॉल खेल रहे थे, अचानक गेंद नाले में चली गई। इसके बाद आर्यन गेंद के पीछे नाले की तरफ भागा और नाले में गिर गया। गेंद उठाने की कोशिश में मासूम आर्यन नाले में गिर पड़ा। इसके बाद पड़ोसियो और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक मासूम को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर बहन को पीटा तो सालों ने बहनोई को मार डाला कानपुर सचेंडी के भौतीखेड़ा गांव में युवक की हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटे में ही खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि बहन की पिटाई और नशेबाजी से आजिज होकर सालों ने अपने बहनोई की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद हत्यारोपी सालों ने हाथ धो लिया था, लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों हत्यारोपी के हाथ का बेंजाडीन टेस्ट कराया तो केमिकल डालते ही दोनों के हाथ खून से सने मिले। पढ़ें पूरी खबर मुंबई का बदमाश नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने मुंबई ठाड़े से वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। बदमाश की पहचान जतिन उर्फ चीता निवासी सलारपुर हुई है। उसकी उम्र 23 साल है। बदमाश पर मुंबई और नोएडा और दिल्ली में मुकदमे दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर में शादी में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 20 से अधिक लोग बीमार हो गए। भोजन करने के कुछ समय बाद ही मेहमानों को उल्टी होने लगी, जिससे शादी में अफरा-तफरी मच गई। सभी बीमार लोगों को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। डॉक्टर ने सभी की हालत ठीक बताई है। पढ़ें पूरी खबर संभल में महिला प्रोफेसर बोली- प्रिंसिपल ने रेप करने की कोशिश की, गेस्ट हाउस बुलाया; कहने लगे- शराब पियो संभल में एक डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल पर महिला प्रोफेसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, प्रिंसिपल ने उसे किसी बहाने से अपने गेस्ट हाउस पर बुलाया। इसके बाद जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रिंसिपल के साथ ही एक अन्य प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें… सुलतानपुर में भाजपा नेता के घर तिलक में फायरिंग; रिश्तेदार ने पिस्टल से किया फायर सुल्तानपुर में भाजपा नेता के यहां तिलक समारोह में उनके रिश्तेदार ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राणा नगर का है। बीजेपी नेता दीपू सिंह के यहां 2 फरवरी को तिलकोत्सव था। इसमें उनका रिश्तेदार उमाशंकर सिंह आया था। कार्यक्रम में उसने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उप निरीक्षक कमलेश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर आगरा में पैराशूट नहीं खुलने से जवान की मौत, पैराजंपिंग के लिए लगाई थी छलांग आगरा के मलपुरा स्थित ड्रॉप जोन में पैराजंपिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण जवान की मौत हो गई है। जवान का नाम मंजूनाथ है। जो कि कर्नाटक के रहने वाले थे। सूचना के बाद सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जवान को सेना के अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमान से 12 जवानों ने छलांग लगाई थी। इसमें से 11 सुरक्षित उतर गए, लेकिन एक जवान का पैराशूट नहीं खुल पाया। वह गेहूं के खेत में गिर गया। थाना मलपुरा थाने कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत; दिल्ली से महाकुंभ आ रहे थे प्रयागराज के सोरांव के भावापुर टोल प्लाजा के पास कलकत्ता-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दिल्ली से महाकुंभ के लिए निकले कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। यहां पढ़ें पूरी खबर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन, मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व MLC कामेश्वर चौपाल (69) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट थे। कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कामेश्वर चौपाल को प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। वह बिहार के सुपौल के रहने वाले थे। कामेश्वर चौपाल वह शख्स थे, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी। उस समय में वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्वयंसेवक थे। चौपाल ने संसदीय चुनाव भी लड़ा था, हालांकि हार गए। दो बार 2002 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए काशी में कनाडा-पंजाब से आने वालों पर इंटेलिजेंस की नजर, खालिस्तान समर्थक कर सकते हैं आतंकी हमला काशी में रविदास जयंती को लेकरअलर्ट जारी हुआ है। रविदास की जन्मस्थली होने के कारण 12 फरवरी को 2 लाख से ज्यादा लोगों के काशी पहुंचने का अनुमान है। कनाडा और पंजाब से काशी आने वाले लोगों की खास निगरानी की जा रही है। इनपुट है कि रैदासियों के भेष में खालिस्तानी समर्थक वाराणसी में आतंकी हमला कर सकते हैं। लोकल इंटेलिजेंस, IB और LIU को एक्टिव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर अमित शाह के खिलाफ अंबेडकर विवाद में नहीं हुई गवाही, वकीलों की हड़ताल के कारण सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में कार्यवाही स्थगित, अगली तिथि 19 को सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दायर परिवाद में शुक्रवार को दूसरी गवाही नहीं हो सकी। वकील संघ की हड़ताल के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई और अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। धम्मौर के बनकेपुर सरैया निवासी रामखेलावन ने अपने अधिवक्ता जयप्रकाश के माध्यम से यह परिवाद दायर किया है। उनका आरोप है कि 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर का नाम छह बार दोहराते हुए कहा था कि ‘यह एक फैशन बन गया है और इतनी बार भगवान का नाम लेने से सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’ याचिकाकर्ता का कहना है कि इस टिप्पणी से करोड़ों दलित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में गेंद के चक्कर में नाले में गिरा मासूम मौत मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम के नाले में गिरकर 8 साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम आर्यन अपने छोटे भाई के साथ बॉल खेल रहा था। दोनों भाई बॉल खेल रहे थे, अचानक गेंद नाले में चली गई। इसके बाद आर्यन गेंद के पीछे नाले की तरफ भागा और नाले में गिर गया। गेंद उठाने की कोशिश में मासूम आर्यन नाले में गिर पड़ा। इसके बाद पड़ोसियो और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक मासूम को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर बहन को पीटा तो सालों ने बहनोई को मार डाला कानपुर सचेंडी के भौतीखेड़ा गांव में युवक की हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटे में ही खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि बहन की पिटाई और नशेबाजी से आजिज होकर सालों ने अपने बहनोई की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद हत्यारोपी सालों ने हाथ धो लिया था, लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों हत्यारोपी के हाथ का बेंजाडीन टेस्ट कराया तो केमिकल डालते ही दोनों के हाथ खून से सने मिले। पढ़ें पूरी खबर मुंबई का बदमाश नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने मुंबई ठाड़े से वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। बदमाश की पहचान जतिन उर्फ चीता निवासी सलारपुर हुई है। उसकी उम्र 23 साल है। बदमाश पर मुंबई और नोएडा और दिल्ली में मुकदमे दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर