जालंधर | श्री राज राजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक मंदिर कॉलोनी नजदीक गाखलां पुल में मां बगलामुखी जी का हवन किया गया। विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। विद्वानों ने कहा कि क्रोध व्यक्ति को खत्म कर देता है। हमें अपने जीवन में क्रोध को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि क्रोध से व्यक्ति अपने सभी रिश्ते-नाते भूल जाता है, जिससे व्यक्ति के शरीर का नाश होता है। वहीं रिश्ते-नाते पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें अपनी इंद्रियों को वश में रखना चाहिए। तभी व्यक्ति धर्म को अपना सकता है। उन्होंने कहा िक मानव जीवन परम दुर्लभ है। जहां आज जगत में कामधेनु गाय, कल्पवृक्ष, चिंतामणी और देव दर्शन का मिलना सुलभ नहीं है, लेकिन फिर भी जप-तप से कोई व्यक्ति इसे हासिल कर सकता है पर मानव जीवन किसी-किसी को ही पुण्य से ही प्राप्त होता है। अनंत जन्मों के पुण्यों का संचय होता है, तब हमें ये दुर्लभ मानव जीवन मिलता है। इस मौके पर पं. अविनाश गौतम, पं. राजेश शर्मा, विक्रम भसीन, नीरज कपूर, अनिल चड्ढा, सौरभ नैय्यर, राजेश शर्मा, विजय हांडा, प्रदीप, रोहित, राजिंदर व अन्य मौजूद रहे। जालंधर | श्री राज राजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक मंदिर कॉलोनी नजदीक गाखलां पुल में मां बगलामुखी जी का हवन किया गया। विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। विद्वानों ने कहा कि क्रोध व्यक्ति को खत्म कर देता है। हमें अपने जीवन में क्रोध को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि क्रोध से व्यक्ति अपने सभी रिश्ते-नाते भूल जाता है, जिससे व्यक्ति के शरीर का नाश होता है। वहीं रिश्ते-नाते पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें अपनी इंद्रियों को वश में रखना चाहिए। तभी व्यक्ति धर्म को अपना सकता है। उन्होंने कहा िक मानव जीवन परम दुर्लभ है। जहां आज जगत में कामधेनु गाय, कल्पवृक्ष, चिंतामणी और देव दर्शन का मिलना सुलभ नहीं है, लेकिन फिर भी जप-तप से कोई व्यक्ति इसे हासिल कर सकता है पर मानव जीवन किसी-किसी को ही पुण्य से ही प्राप्त होता है। अनंत जन्मों के पुण्यों का संचय होता है, तब हमें ये दुर्लभ मानव जीवन मिलता है। इस मौके पर पं. अविनाश गौतम, पं. राजेश शर्मा, विक्रम भसीन, नीरज कपूर, अनिल चड्ढा, सौरभ नैय्यर, राजेश शर्मा, विजय हांडा, प्रदीप, रोहित, राजिंदर व अन्य मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में युवकों के 2 पक्ष आपस में भिड़े:पहले रेस्टोरेंट में हुआ विवाद, बदला लेने के लिए मॉडल टाउन में किशोर पर हमला
जालंधर में युवकों के 2 पक्ष आपस में भिड़े:पहले रेस्टोरेंट में हुआ विवाद, बदला लेने के लिए मॉडल टाउन में किशोर पर हमला जालंधर के सबसे पॉश एरिया माडल टाउन में देर रात नियो फिटनेस जिम से बाहर निकले एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उक्त युवकों ने पीड़ित को पनी गाड़ी में बैठा लिया और वहां से फरार हो गए। सारी घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें कुछ युवा एक युवक से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। SHO बोले- दोनों पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि उक्त युवक शहर के एक बड़े निजी स्कूल में साथ ही पढ़ते हैं। सोमवार की दोपहर एक रेस्टोरेंट के अंदर दोनों पक्षों की लड़ाई हुई थी। जिस युवक के साथ जिम के सामने मारपीट हुई, उसने रेस्टोरेंट में उक्त युवकों के साथ मारपीट की थी। जिसके चलते दोनों में विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों जगह के सीसीटीवी कब्जे में ले लिए गए हैं। जिसके आधार पर जल्द अगली कार्रवाई की जाएगी। देंखे क्रमवार ढंग से कैसे कैसे वारदात हुई…. आदर्श नगर के पास पीड़ित को छोड़ फरार हुए थे हमलावर जानकारी के अनुसार, देर रात हुए इस मामले में हमलावर जब पीड़ित युवक को अपने साथ ले गए तो पूरे इलाके में किडनैपिंग की अफवाह फैल गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी से पता चला कि पीड़ित को करीब आधा दर्जन आरोपी अपने साथ बल पूर्वक अपने साथ गाड़ी में बैठा ले गए थे। जब अपहरण की अफवाह फैली तो उक्त युवक को आदर्श नगर के पास हमलावरों ने अपनी गाड़ी से उतार दिया था और वहां से फरार हो गए।
किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को नौकरी:कृषि मंत्री ने 30 लोगों को सौंपे नियुक्त पत्र, खेतीबाड़ी विभाग में देंगे सेवा
किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को नौकरी:कृषि मंत्री ने 30 लोगों को सौंपे नियुक्त पत्र, खेतीबाड़ी विभाग में देंगे सेवा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले संघर्ष में जान गंवाने वाले किसानों के 30 परिजनों को पंजाब सरकार ने नौकरी दी है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सभी लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। सारे भर्ती किए गए लोग खेती बाड़ी एवं किसान कल्याण विभाग में निभाएंगे सेवाएं। यह जानकारी राज्य सरकार की तरफ से दी गई है। 378 दिन तक दिल्ली की सीमा पर चला था संघर्ष तीन कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने लगभग 378 दिनों तक संघर्ष किया था। ये आंदोलन नवंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक चला था। इस दौरान, किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था और सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग की थी । आंदोलन के दौरान, सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में सरकार ने तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा की और संसद में एक विधेयक पारित किया गया जिससे ये कानून रद्द हो गए । इस दौरान 700 से अधिक किसानों की जान गई थी। यह किसान पंजाब समेत कई जगह के रहने वाले थे। अब तक 44 हजार को नौकरियां दी अब तक सरकार विभिन्न विभागों में 44,974 सरकारी नौकरियां लोगों को दे चुकी हैं। मंत्री ने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर और पारदर्शी तरीके से की गई है। इनमें से 25 लोगों को कृषि और किसान कल्याण विभाग में क्लर्क और पांच को सेवादार के रूप में नियुक्ति दी है। जबकि पशुपालन विभाग में दो वेटरनरी इंस्पेक्टर और चार क्लर्क, जिनमें से तीन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी है। डेयरी विकास विभाग में दो स्टेनोग्राफरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस मौके पर कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरनजीत सिंह बेदी, डेयरी विकास विभाग के निदेशक कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
तरनतारन में पुलिस व आतंकियों में फायरिंग:लखबीर लंडा के दो ऑपरेटिव अरेस्ट; हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद
तरनतारन में पुलिस व आतंकियों में फायरिंग:लखबीर लंडा के दो ऑपरेटिव अरेस्ट; हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद पंजाब के तरनतारन में पुलिस और आतंकियों के बीच क्रास फायरिंग हुई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गालियों से हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर चल रहा था। पकड़े गए आतंकियों की जानकारी रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल हमलावरों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। विदेश से चल रहा था नेटवर्क पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल झब्बाल (अमेरिका), लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा (कनाडा) के इशारों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए ही आरोपियों को पिस्टल व हैंड-ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू तरनतारन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगे की पड़ताल जारी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी किन आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही इस मॉड्यूल के पिछले और भविष्य के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से राज्य में आतंकी गतिविधियों को फैलाने की साजिश को बड़ा झटका लगा है।