जालंधर | अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क, संत सिनेमा मार्केट, पुरानी रेलवे रोड में मां बगलामुखी हवन यज्ञ कराया गया। इसमें अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डालवाईं। उन्होंने भक्तों को कहा कि धन को सही तरीके से कमाने और इसका सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही देश और समाज की उन्नति में सहयोग दे सकता है। इसलिए हमें इसका महत्व समझते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए। गलत तरीके से मनुष्य कम समय और प्रयासों में धन तो प्राप्त कर लेता है, लेकिन धन अधिक समय तक उसके पास नहीं रहता। जो व्यक्ति सही तरीकों से धन कमाते हैं, वे चाहे कम ही हो, परंतु वह धन बहुत लंबे समय तक प्रयोग में आता है। हवन के बाद सभी ने भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर अश्वनी कुमार यादव, अमित गुप्ता, कमल मल्होत्रा, मोहित, इकबाल सिंह, सतपाल, राज कुमार व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। मां बगलामुखी का हवन करते अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के सदस्य। जालंधर | अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क, संत सिनेमा मार्केट, पुरानी रेलवे रोड में मां बगलामुखी हवन यज्ञ कराया गया। इसमें अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डालवाईं। उन्होंने भक्तों को कहा कि धन को सही तरीके से कमाने और इसका सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही देश और समाज की उन्नति में सहयोग दे सकता है। इसलिए हमें इसका महत्व समझते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए। गलत तरीके से मनुष्य कम समय और प्रयासों में धन तो प्राप्त कर लेता है, लेकिन धन अधिक समय तक उसके पास नहीं रहता। जो व्यक्ति सही तरीकों से धन कमाते हैं, वे चाहे कम ही हो, परंतु वह धन बहुत लंबे समय तक प्रयोग में आता है। हवन के बाद सभी ने भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर अश्वनी कुमार यादव, अमित गुप्ता, कमल मल्होत्रा, मोहित, इकबाल सिंह, सतपाल, राज कुमार व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। मां बगलामुखी का हवन करते अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के सदस्य। पंजाब | दैनिक भास्कर
![अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन ने करवाया मां बगलामुखी का हवन](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/90_173892955467a5f5927e1a9_7jct201.jpg)