डेरा प्रमुख राम रहीम सिरसा से यूपी हुआ रवाना:28 जनवरी को आया था पैरोल पर जेल से बाहर

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की मिली पैरोल में से 12 दिन सिरसा डेरे में बिताने के बाद शनिवार दोपहर 2.30 बजे उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। वह आठ गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुआ। डेरा प्रमुख के काफिले को डेरे के पीछे की तरफ गांव नेजियाखेड़ा से बाजेकां रोड पर बने नाके से निकाला गया।
गौरतलब है कि साध्वियों के यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस बार उसे 12वीं बार पैरोल मिली थी। 25 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किए गए राम रहीम को साढ़े सात साल के दौरान पहली बार कुछ दिन के लिए सिरसा डेरे में पैरोल काटने की छूट दी गई थी। 28 जनवरी की सुबह करीब 8.30 बजे डेरा प्रमुख सिरसा डेरे में पहुंचा था। पहले से लग रहे थे कयास
डेरा प्रमुख के सिरसा डेरे में पहुंचने के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि राम रहीम यहां 6 फरवरी तक रहेगा। मगर बाद में डेरा प्रमुख की ओर से पांच दिन का समय सिरसा में और बढ़ाने का भी आग्रह किया गया था। इसी बीच अब दो दिन और सिरसा डेरे में रहने के बाद डेरा प्रमुख का काफिला शनिवार को यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। डेरा प्रमुख अब बाकी 18 दिन की पैरोल उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में ही काटेगा।
अब बरनावा आश्रम से ही होगा ऑनलाइन सत्संग
हालांकि, डेरा प्रमुख ऑनलाइन सत्संग का सिलसिला जारी रख सकेगा। मगर यह ऑनलाइन सत्संग अब जूम एप के जरिए बरनावा आश्रम से ही चलाया जा सकेगा। इसके लिए पहले से ही नाम चर्चा घरों में एलईडी लगाकर व्यवस्था की हुई है।
200 पुलिसकर्मी किए गए थे तैनात
डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचने के साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए थे। डेरे के हर गेट पर पुलिस तैनात रही। मुख्य गेटों पर तो 20 पुलिसकर्मी तक लगे रहे। नाकों पर भी पुलिस बिठाई गई। हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की मिली पैरोल में से 12 दिन सिरसा डेरे में बिताने के बाद शनिवार दोपहर 2.30 बजे उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। वह आठ गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुआ। डेरा प्रमुख के काफिले को डेरे के पीछे की तरफ गांव नेजियाखेड़ा से बाजेकां रोड पर बने नाके से निकाला गया।
गौरतलब है कि साध्वियों के यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस बार उसे 12वीं बार पैरोल मिली थी। 25 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किए गए राम रहीम को साढ़े सात साल के दौरान पहली बार कुछ दिन के लिए सिरसा डेरे में पैरोल काटने की छूट दी गई थी। 28 जनवरी की सुबह करीब 8.30 बजे डेरा प्रमुख सिरसा डेरे में पहुंचा था। पहले से लग रहे थे कयास
डेरा प्रमुख के सिरसा डेरे में पहुंचने के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि राम रहीम यहां 6 फरवरी तक रहेगा। मगर बाद में डेरा प्रमुख की ओर से पांच दिन का समय सिरसा में और बढ़ाने का भी आग्रह किया गया था। इसी बीच अब दो दिन और सिरसा डेरे में रहने के बाद डेरा प्रमुख का काफिला शनिवार को यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। डेरा प्रमुख अब बाकी 18 दिन की पैरोल उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में ही काटेगा।
अब बरनावा आश्रम से ही होगा ऑनलाइन सत्संग
हालांकि, डेरा प्रमुख ऑनलाइन सत्संग का सिलसिला जारी रख सकेगा। मगर यह ऑनलाइन सत्संग अब जूम एप के जरिए बरनावा आश्रम से ही चलाया जा सकेगा। इसके लिए पहले से ही नाम चर्चा घरों में एलईडी लगाकर व्यवस्था की हुई है।
200 पुलिसकर्मी किए गए थे तैनात
डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचने के साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए थे। डेरे के हर गेट पर पुलिस तैनात रही। मुख्य गेटों पर तो 20 पुलिसकर्मी तक लगे रहे। नाकों पर भी पुलिस बिठाई गई।   हरियाणा | दैनिक भास्कर