कांगड़ा में पूर्व मंत्री का कांग्रेस पर हमला:ब्रिकम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू की लोकप्रियता गिर रही, प्रदेश में बदलाव की मांग

कांगड़ा में पूर्व मंत्री का कांग्रेस पर हमला:ब्रिकम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू की लोकप्रियता गिर रही, प्रदेश में बदलाव की मांग

हिमाचल प्रदेश के जसवां परागपुर से विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस जीत को भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति के खिलाफ जनता का फैसला बताया। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिखावे और झूठे वादों की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस जीत का प्रभाव हिमाचल प्रदेश में भी दिखाई देगा, क्योंकि यहां की जनता भी कांग्रेस सरकार की विफलताओं से परेशान है। जहां जहां वे प्रचार में गए, वहां कांग्रेस हारी : ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां वे प्रचार के लिए गए, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक प्रदेश में तो सीएम को मंच पर बैठने की जगह तक नहीं मिली, जो उनकी घटती लोकप्रियता का प्रमाण है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का विकास रुक गया है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। बिक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है, और आने वाले चुनावों में यह साफ नजर आएगा। हिमाचल में भी बीजेपी की वापसी का दावा बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और आगामी चुनावों में हिमाचल प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और उन्हें बताएंगे कि बीजेपी ही असल में विकास और स्थिरता की गारंटी है। बीजेपी नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। हिमाचल प्रदेश के जसवां परागपुर से विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस जीत को भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति के खिलाफ जनता का फैसला बताया। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिखावे और झूठे वादों की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस जीत का प्रभाव हिमाचल प्रदेश में भी दिखाई देगा, क्योंकि यहां की जनता भी कांग्रेस सरकार की विफलताओं से परेशान है। जहां जहां वे प्रचार में गए, वहां कांग्रेस हारी : ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां वे प्रचार के लिए गए, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक प्रदेश में तो सीएम को मंच पर बैठने की जगह तक नहीं मिली, जो उनकी घटती लोकप्रियता का प्रमाण है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का विकास रुक गया है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। बिक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है, और आने वाले चुनावों में यह साफ नजर आएगा। हिमाचल में भी बीजेपी की वापसी का दावा बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और आगामी चुनावों में हिमाचल प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और उन्हें बताएंगे कि बीजेपी ही असल में विकास और स्थिरता की गारंटी है। बीजेपी नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर