कैथल में 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म:घर के बाहर खेल रहा था, बहलाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी, जान से मारने की धमकी

कैथल में 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म:घर के बाहर खेल रहा था, बहलाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी, जान से मारने की धमकी

कैथल के पूंडरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि, छह फरवरी को उसका बेटा दोपहर बाद घर से बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। वहां पर पैलस नाम का आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। जब बच्चा घर पर आया तो वह डरा- सहमा हुआ था। पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में जानकारी दी। पूंडरी थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। कैथल के पूंडरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि, छह फरवरी को उसका बेटा दोपहर बाद घर से बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। वहां पर पैलस नाम का आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। जब बच्चा घर पर आया तो वह डरा- सहमा हुआ था। पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में जानकारी दी। पूंडरी थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर