लुधियाना में आज ढंडारी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में 50 से 60 कारीगर काम करते है। जैसे ही आग लगने का पता चला है तो तुरंत कारीगर फैक्ट्री से बाहर भागे। लोगों ने पहले आग को खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। होटलों के लिए तैयार किया जाता है फर्नीचर पाल इंडस्ट्री के मालिक नरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी फर्नीचर की फैक्ट्री है, जिसमें होटल व रेस्टोरेंट के लिए फर्नीचर तैयार किया जाता है। आज अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। जिसके बाद फैक्ट्री में धमाका हुआ तो कारीगर बाहर की तरफ भागे। कुछ सामान तो लोगों की मदद से फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया था, इसके बावजूद काफी सामान जलकर राख हो गया है। घटना की तुरंत सूचना पुलिस को भी दी। दमकल विभाग की करीब 4 से 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लुधियाना में आज ढंडारी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में 50 से 60 कारीगर काम करते है। जैसे ही आग लगने का पता चला है तो तुरंत कारीगर फैक्ट्री से बाहर भागे। लोगों ने पहले आग को खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। होटलों के लिए तैयार किया जाता है फर्नीचर पाल इंडस्ट्री के मालिक नरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी फर्नीचर की फैक्ट्री है, जिसमें होटल व रेस्टोरेंट के लिए फर्नीचर तैयार किया जाता है। आज अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। जिसके बाद फैक्ट्री में धमाका हुआ तो कारीगर बाहर की तरफ भागे। कुछ सामान तो लोगों की मदद से फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया था, इसके बावजूद काफी सामान जलकर राख हो गया है। घटना की तुरंत सूचना पुलिस को भी दी। दमकल विभाग की करीब 4 से 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पंजाब | दैनिक भास्कर
![लुधियाना में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग:हुआ तेज धमाका, बचने के लिए भागे कर्मचारी, लाखों का सामान जलकर नष्ट](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/ezgif-1bbc0d965fd5e3_1739014414.gif)