देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। क्योंकि अब आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ पंजाब में ही रह गई है। जिसके चलते अब आप के सभी नेता पंजाब पर फोकस करेंगे। इधर, आप की हार को लेकर पंजाब के विभिन्न कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन इससे भी बड़ा झटका उस पार्टी को लगा है, जिसने भारत में एक अलग तरह की राजनीति लाने का दावा किया था। कथित तौर पर हर जगह दिल्ली मॉडल की चर्चा करने वाली पार्टी पूरी तरह से फेल हो गई है। विधायक बोले- आप का वोट प्रतिशत सिर्फ 26% बचा विधायक परगट सिंह ने कहा- आप ने दिल्ली मॉडल को मास्टर पीस बताया था। इसी के चलते आप को 92 विधायक मिले, जिसका वोट प्रतिशत 42 प्रतिशत था। लेकिन आज तीन साल बाद उक्त वोट प्रतिशत घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। परगट सिंह ने आगे कहा- दिल्ली मॉडल की बात करने वाले और उसे चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीट भी नहीं बता पाए। परगट सिंह बोले- पंजाब सरकार दिल्ली से चलाई जा रही थी विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- पंजाब में खुशी है, दिल्ली में आप हार गई है। पंजाब में दिल्ली का पहले से ही कंट्रोल है। भगवंत मान सरकार को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। साथ ही परगट सिंह ने कहा- पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान इस समय दो जंजीरों में जकड़े हुए हैं। एक आम आदमी पार्टी की जंजीर और दूसरी बीजेपी की जंजीर। सरदार भगवंत सिंह मान पर पंजाब में नॉन परफॉर्म का टैग लगा हुआ है। कहीं न कहीं यह दबाव भगवंत मान पर है। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। क्योंकि अब आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ पंजाब में ही रह गई है। जिसके चलते अब आप के सभी नेता पंजाब पर फोकस करेंगे। इधर, आप की हार को लेकर पंजाब के विभिन्न कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन इससे भी बड़ा झटका उस पार्टी को लगा है, जिसने भारत में एक अलग तरह की राजनीति लाने का दावा किया था। कथित तौर पर हर जगह दिल्ली मॉडल की चर्चा करने वाली पार्टी पूरी तरह से फेल हो गई है। विधायक बोले- आप का वोट प्रतिशत सिर्फ 26% बचा विधायक परगट सिंह ने कहा- आप ने दिल्ली मॉडल को मास्टर पीस बताया था। इसी के चलते आप को 92 विधायक मिले, जिसका वोट प्रतिशत 42 प्रतिशत था। लेकिन आज तीन साल बाद उक्त वोट प्रतिशत घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। परगट सिंह ने आगे कहा- दिल्ली मॉडल की बात करने वाले और उसे चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीट भी नहीं बता पाए। परगट सिंह बोले- पंजाब सरकार दिल्ली से चलाई जा रही थी विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- पंजाब में खुशी है, दिल्ली में आप हार गई है। पंजाब में दिल्ली का पहले से ही कंट्रोल है। भगवंत मान सरकार को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। साथ ही परगट सिंह ने कहा- पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान इस समय दो जंजीरों में जकड़े हुए हैं। एक आम आदमी पार्टी की जंजीर और दूसरी बीजेपी की जंजीर। सरदार भगवंत सिंह मान पर पंजाब में नॉन परफॉर्म का टैग लगा हुआ है। कहीं न कहीं यह दबाव भगवंत मान पर है। पंजाब | दैनिक भास्कर
![जालंधर MLA बोले- दिल्ली मॉडल पार्टी फेल:भाजपा की जंजीरों में फंसे मान; राज्य में आप का जनाधार कम होने का दावा किया](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/ezgif-7-da56c68b8b1733285717_1739077118.gif)