लुधियाना में जगराओं के गांव भूदड़ी में बायो गैस फैक्ट्री के विरोध को लेकर तनाव की स्थिति बनी है। हाईकोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले पुलिस द्वारा धरना स्थल से टेंट हटाए जाने के बाद गांव में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। तालमेल कमेटी संयोजक सुखदेव सिंह भूंदड़ी के अनुसार, पुलिस ने न केवल धरना स्थल से टेंट हटाए बल्कि प्रदर्शनकारियों का सामान भी जब्त कर लिया। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन डकोदा-धनेर, भारतीय किसान यूनियन उगराहा, जम्हूरी किसान सभा और पेडू मजदूर यूनियन (मशाल) सहित विभिन्न संगठनों ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब भूंदड़ी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। जब्त किया सामान वापस करने की मांग ग्रामीणों ने पुलिस के सामने स्पष्ट कर दिया है कि वे कैंसर या अन्य बीमारियों से मरने की बजाय लड़कर मरना पसंद करेंगे, लेकिन गांव में फैक्ट्री नहीं लगने देंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से अपना जब्त किया गया सामान वापस करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि चाहे उन्हें जेल भेज दिया जाए या मार दिया जाए, वे फैक्ट्री के निर्माण को रोककर ही रहेंगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इतना ही नहीं गांववासियों ने उन सभी पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिन्होंने वीरवार को जबरदस्ती महिलाओं को धरने से उठाने के साथ साथ टेंट उखाडा था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर अमरीक सिंह, तीर्थ सिंह, डॉ. परमजीत सिंह, प्रेम सिंह, सतवंत सिंह, जसा सिंह, सुरजीत सिंह, कोमलजीत सिंह, गुरुद्वारे प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, जगमोहन सिंह गिल, रछपाल सिंह तूर, बलदेव सिंह,हरपरितसिंह हैप्पी, तेजिंदर सिंह तेजा, हरमेल सिंह पंच,रणजीत सिंह, बीबी हरजिंदर कौर, बीबी सुरिंदर कौर, जसविंदर सिंह, जेठा सिंह, गुरदीप सिंह दीपा, दविंदर सिंह और सूरज सिंह, सुखविंदर सिंह मौजूद थे। लुधियाना में जगराओं के गांव भूदड़ी में बायो गैस फैक्ट्री के विरोध को लेकर तनाव की स्थिति बनी है। हाईकोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले पुलिस द्वारा धरना स्थल से टेंट हटाए जाने के बाद गांव में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। तालमेल कमेटी संयोजक सुखदेव सिंह भूंदड़ी के अनुसार, पुलिस ने न केवल धरना स्थल से टेंट हटाए बल्कि प्रदर्शनकारियों का सामान भी जब्त कर लिया। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन डकोदा-धनेर, भारतीय किसान यूनियन उगराहा, जम्हूरी किसान सभा और पेडू मजदूर यूनियन (मशाल) सहित विभिन्न संगठनों ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब भूंदड़ी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। जब्त किया सामान वापस करने की मांग ग्रामीणों ने पुलिस के सामने स्पष्ट कर दिया है कि वे कैंसर या अन्य बीमारियों से मरने की बजाय लड़कर मरना पसंद करेंगे, लेकिन गांव में फैक्ट्री नहीं लगने देंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से अपना जब्त किया गया सामान वापस करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि चाहे उन्हें जेल भेज दिया जाए या मार दिया जाए, वे फैक्ट्री के निर्माण को रोककर ही रहेंगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इतना ही नहीं गांववासियों ने उन सभी पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिन्होंने वीरवार को जबरदस्ती महिलाओं को धरने से उठाने के साथ साथ टेंट उखाडा था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर अमरीक सिंह, तीर्थ सिंह, डॉ. परमजीत सिंह, प्रेम सिंह, सतवंत सिंह, जसा सिंह, सुरजीत सिंह, कोमलजीत सिंह, गुरुद्वारे प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, जगमोहन सिंह गिल, रछपाल सिंह तूर, बलदेव सिंह,हरपरितसिंह हैप्पी, तेजिंदर सिंह तेजा, हरमेल सिंह पंच,रणजीत सिंह, बीबी हरजिंदर कौर, बीबी सुरिंदर कौर, जसविंदर सिंह, जेठा सिंह, गुरदीप सिंह दीपा, दविंदर सिंह और सूरज सिंह, सुखविंदर सिंह मौजूद थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
मोहाली में नशा तस्कर की आलीशान कोठी अटैच:डेढ़ करोड़ है कीमत, खुद कॉलोनी में रहता है, इनोवा कार भी होगी जब्त
मोहाली में नशा तस्कर की आलीशान कोठी अटैच:डेढ़ करोड़ है कीमत, खुद कॉलोनी में रहता है, इनोवा कार भी होगी जब्त पंजाब पुलिस ने मोहाली स्थित आईटी सिटी में एक नशा तस्कर द्वारा बनाई गई आलीशन कोठी को अटैच किया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए जा रही है। आरोपी की इनोवा कार भी जल्दी ही पुलिस द्वारा जब्त की जाएगी। हालांकि रोचक बात है कि तस्कर ने कॉलोनी में रहकर यह संपत्ति बनाई है। यह कार्रवाई मोहाली पुलिस ने की है। DSP हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि अभी नशा तस्कर जमानत पर चल रहा है। उसे इस संपत्ति बनाने संबंधी रिकॉर्ड पेश करने का मौका दिया गया था। लेकिन वह इस बारे में वह कोई भी रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद संबंधित अथॉरिटी से अनुमति लेने पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी पर दर्ज है तीन केस पुलिस के मुताबिक कोठी मालिक का नाम भागीरथ है। वह खुद अंब साहिब कॉलोनी का रहने वाला है। लेकिन उसके पास इतनी आमदनी नहीं है कि वह इतनी शानदार कोठी आईटी सिटी जैसे इलाके में बना पाए। इसके बाद उस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर तीन नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। उसमें 27 ग्राम हेरोइन, 38 ग्राम आइस, दूसरा गांजा और तीसरे मामले में 20 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। आरोपी की कमाई का साधन नहीं था। इसने नशा बेचकर यह संपत्ति बनाई थी। इससे पहले सेक्टर-66 में एक तस्करी की प्रॉपर्टी अटैच की गई। आरोपी पर नशा तस्करी की कॉमर्शियल कैटेगरी का केस दर्ज है। संपत्ति जब्त न हो, मां के नाम करवाई थी तस्कर की प्रॉपर्टी अटैच करने से पहले पुलिस ने पूरे इलाके में मुनादी करवाई। डीएसपी ने खुद कार में बैठकर मुनादी की। साथ ही लोगों को बताया कि आरोपी ने यह घर अपनी मां के नाम पर बनाई हुई है। यह प्रॉपर्टी अटैच की जा चुकी है। कोई भी व्यक्ति इस पर खरीद फरोख्त करेगा तो वह खुद जिम्मेदार होगा। साथ ही अटैच करने संबंधी ऑर्डर भी चस्पा कर दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी को बचाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पता चला है कि किसी समय में तस्कर का अच्छा रसूख रहा है। वह राजनीतिक दलों में भी अपनी अच्छी पैठ रखता है।
डीसी कर्मचारी की हड़ताल टली, 25 को बैठक कर लेंगे फैसला
डीसी कर्मचारी की हड़ताल टली, 25 को बैठक कर लेंगे फैसला भास्कर न्यूज | लुधियाना पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल टल गई है। 25 जनवरी को मांगों को लेकर बैठक के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, हड़ताल को लेकर असमंजस बनने के कारण शहरवासी भी परेशान रहे। डीसी कर्मचारी यूनियन लुधियाना के प्रधान विक्की जुनेजा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार सरकार से मांग की जा रही है लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया गया। कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन की घोषणा की थी। 15 से कर्मचारियों ने हड़ताल करनी थी लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल 25 जनवरी तक टाल दी गई है। बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर होने वाली मीटिंग में आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। यह हैं मांगें
फगवाड़ा के युवक का कनाडा में मौत:काम पर जाते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 5 साल पहले गया था विदेश
फगवाड़ा के युवक का कनाडा में मौत:काम पर जाते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 5 साल पहले गया था विदेश पंजाब के जालंधर से सटे कपूरथला जिले के फगवाड़ा के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। फगवाड़ा के प्रीत नगर का रहने वाला 26 वर्षीय रजत कुमार पुत्र वरिंदर कुमार करीब 5 साल पहले कनाडा गया था। ये हादसा कनाडा के ब्रैम्पटन में हुआ था। फगवाड़ा के प्रीत नगर में रजत की मौत के बाद से मातम छाया हुआ है। बीते दिन जब वह काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला तो रास्ते में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर इलाके में पहुंची तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का इकलौता बेटा मिली जानकारी के अनुसार रजत कुमार परिवार का इकलौता बेटा था। जो कनाडा में ही पिछले काफी समय से रह रहा था। सुबह करीब 10 बजे काम पर निकला था। परिवार ने कहा- उन्हें कनाडा से किसी जानकार ने इस सारे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के वक्त रजत अपनी कार में सवार था। परिजनों ने बताया कि रजत के शव को भारत लाकर उसका फगवाड़ा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।