हरियाणा के पानीपत जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में गांव बलाना के रहने वाले मनोज कुमार के साथ बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर थाना इसराना में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के व्यक्ति से की मुलाकात मनोज कुमार ने बताया कि उनके गांव से कई युवक विदेश जाकर अच्छी कमाई कर रहे थे। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने भी विदेश जाने का फैसला किया। एक जानकार के माध्यम से उनकी मुलाकात मुंबई के लखविंद्र सिंह से हुई। दोनों के बीच 35 लाख रुपए में डील तय हुई। शुरुआत में लखविंदर ने वीजा के लिए 2 लाख रुपए की मांग की। अमेरिका का वीजा न मिलने का बनाया बहाना मनोज ने महिपालपुर दिल्ली एयरपोर्ट के पास मिलकर पासपोर्ट के साथ पैसे सौंप दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने अमेरिका का सीधा वीजा न मिलने का बहाना बनाया और दुबई के रास्ते भेजने के लिए 9 लाख रुपए और मांग लिए। पीड़ित ने अपनी बहन से 5 लाख और दोस्त से 4 लाख रुपए उधार लेकर आरोपी के खाते में जमा करा दिए। 29 अगस्त 2023 को आरोपी ने पीड़ित को दिल्ली से कुवैत भेज दिया। वॉट्सऐप कॉल के जरिए करता था संपर्क वहां कुछ दिन रहने के बाद अजरबैजान और मेक्सिको का फर्जी वीजा दिखाकर 4000 डॉलर और ऐंठ लिए। आरोपी ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर पीड़ित को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। वह केवल वॉट्सऐप कॉल के जरिए ही संपर्क करता था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। हरियाणा के पानीपत जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में गांव बलाना के रहने वाले मनोज कुमार के साथ बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर थाना इसराना में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के व्यक्ति से की मुलाकात मनोज कुमार ने बताया कि उनके गांव से कई युवक विदेश जाकर अच्छी कमाई कर रहे थे। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने भी विदेश जाने का फैसला किया। एक जानकार के माध्यम से उनकी मुलाकात मुंबई के लखविंद्र सिंह से हुई। दोनों के बीच 35 लाख रुपए में डील तय हुई। शुरुआत में लखविंदर ने वीजा के लिए 2 लाख रुपए की मांग की। अमेरिका का वीजा न मिलने का बनाया बहाना मनोज ने महिपालपुर दिल्ली एयरपोर्ट के पास मिलकर पासपोर्ट के साथ पैसे सौंप दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने अमेरिका का सीधा वीजा न मिलने का बहाना बनाया और दुबई के रास्ते भेजने के लिए 9 लाख रुपए और मांग लिए। पीड़ित ने अपनी बहन से 5 लाख और दोस्त से 4 लाख रुपए उधार लेकर आरोपी के खाते में जमा करा दिए। 29 अगस्त 2023 को आरोपी ने पीड़ित को दिल्ली से कुवैत भेज दिया। वॉट्सऐप कॉल के जरिए करता था संपर्क वहां कुछ दिन रहने के बाद अजरबैजान और मेक्सिको का फर्जी वीजा दिखाकर 4000 डॉलर और ऐंठ लिए। आरोपी ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर पीड़ित को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। वह केवल वॉट्सऐप कॉल के जरिए ही संपर्क करता था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![पानीपत में अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 17.5 लाख:35 लाख में डील तय, फर्जी वीजा दिखाया, दिल्ली एयरपोर्ट पर ली रकम](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/10/16420631331644952503164895988816818819591695962216_1739171884.jpg)