ममता कुलकर्णी का महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा:कहा- मैं बचपन से ही साध्वी, आगे भी रहूंगी

ममता कुलकर्णी का महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा:कहा- मैं बचपन से ही साध्वी, आगे भी रहूंगी

किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा दिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दी है। ममता ने कहा, आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर विवाद है। उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई थी। संगम में स्नान के बाद उनका पिंडदान कराया गया। इसके बाद अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका भव्य रूप से पट्‌टाभिषेक कराया था। उनका नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि रखा गया। करीब 7 दिनों तक वह महाकुंभ में ही रहीं। खबर अपडेट हो रही है। किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा दिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दी है। ममता ने कहा, आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर विवाद है। उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई थी। संगम में स्नान के बाद उनका पिंडदान कराया गया। इसके बाद अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका भव्य रूप से पट्‌टाभिषेक कराया था। उनका नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि रखा गया। करीब 7 दिनों तक वह महाकुंभ में ही रहीं। खबर अपडेट हो रही है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर