हिमाचल के मंत्री का कांग्रेस हाईकमान पर निशाना:बोले-संगठन पैरालाइज्ड, 3 महीने से राज्य-जिला व बलाक कार्यकारिणी भंग; दिल्ली चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा

हिमाचल के मंत्री का कांग्रेस हाईकमान पर निशाना:बोले-संगठन पैरालाइज्ड, 3 महीने से राज्य-जिला व बलाक कार्यकारिणी भंग; दिल्ली चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने कांग्रेस हाईकमान पर बड़ा निशाना साधा है। शिमला में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में चंद्र कुमार ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पैरालाइज्ड हो गया है। कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव भी तत्परता से नहीं लड़ा। चंद्र कुमार ने कहा, सरकार और संगठन साथ साथ चलते हैं। मगर हिमाचल में तीन महीने से कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी हाईकमान ने भंग कर रखी है। नए संगठन को लेकर हाईकमान ने कोई आदेश नहीं दिए और न ही नया संगठन बनाने के लिए कमेटियां गठित की गई है। उन्होंने कहा, संगठन के बगैर चुनाव कैसे संभव होगा। हिमाचल में भी 2027 में चुनाव होने है। दिल्ली चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा- चंद्र कुमार चंद्र कुमार ने कहा, कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव भी तत्परता से नहीं लड़ा। जब चुनाव की घोषणा हो जाती है, तब टिकट थमाकर चुनाव लड़ने भेज दिया। दिल्ली के रिजल्ट को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारा संगठन ही मजबूत नहीं होगा तो चुनाव कैसे लड़ेंगे। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस हाईकमान ने बीते छह नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग की। तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नया संगठन खड़ा नहीं किया गया। कांग्रेस वर्कर इससे मायूस है। राजीव भवन शिमला में सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी नेता बार बार नया संगठन बनाने का आग्रह कर रहे है। मगर कांग्रेस हाईकमान के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। प्रदेश में इकलौती पदाधिकारी प्रतिभा सिंह बची प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के बावजूद यहां इकलौती पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बची है। इसके विपरीत बीजेपी ने 18 लाख नए सदस्य बनाने के साथ साथ नए ब्लॉक और जिला अध्यक्ष चुन लिए है। नई ऊर्जा से लबरेज बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हर मुद्दे पर जोरदार ढंग से घेर रही है। मगर सरकार को डिफेंड करने के लिए कांग्रेस के पास कोई पदाधिकारी नहीं बचा। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने नए संगठन के लिए नवंबर माह में दो सह प्रभारी और कुछ ऑब्जर्वर जरूर भेजे थे, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी संगठन खड़ा नहीं किया गया। हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने कांग्रेस हाईकमान पर बड़ा निशाना साधा है। शिमला में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में चंद्र कुमार ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पैरालाइज्ड हो गया है। कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव भी तत्परता से नहीं लड़ा। चंद्र कुमार ने कहा, सरकार और संगठन साथ साथ चलते हैं। मगर हिमाचल में तीन महीने से कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी हाईकमान ने भंग कर रखी है। नए संगठन को लेकर हाईकमान ने कोई आदेश नहीं दिए और न ही नया संगठन बनाने के लिए कमेटियां गठित की गई है। उन्होंने कहा, संगठन के बगैर चुनाव कैसे संभव होगा। हिमाचल में भी 2027 में चुनाव होने है। दिल्ली चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा- चंद्र कुमार चंद्र कुमार ने कहा, कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव भी तत्परता से नहीं लड़ा। जब चुनाव की घोषणा हो जाती है, तब टिकट थमाकर चुनाव लड़ने भेज दिया। दिल्ली के रिजल्ट को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारा संगठन ही मजबूत नहीं होगा तो चुनाव कैसे लड़ेंगे। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस हाईकमान ने बीते छह नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग की। तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नया संगठन खड़ा नहीं किया गया। कांग्रेस वर्कर इससे मायूस है। राजीव भवन शिमला में सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी नेता बार बार नया संगठन बनाने का आग्रह कर रहे है। मगर कांग्रेस हाईकमान के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। प्रदेश में इकलौती पदाधिकारी प्रतिभा सिंह बची प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के बावजूद यहां इकलौती पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बची है। इसके विपरीत बीजेपी ने 18 लाख नए सदस्य बनाने के साथ साथ नए ब्लॉक और जिला अध्यक्ष चुन लिए है। नई ऊर्जा से लबरेज बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हर मुद्दे पर जोरदार ढंग से घेर रही है। मगर सरकार को डिफेंड करने के लिए कांग्रेस के पास कोई पदाधिकारी नहीं बचा। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने नए संगठन के लिए नवंबर माह में दो सह प्रभारी और कुछ ऑब्जर्वर जरूर भेजे थे, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी संगठन खड़ा नहीं किया गया।   हिमाचल | दैनिक भास्कर