अलायंस क्लब समर्पण ने जरूरतमंद परिवार को विवाह का सामान दिया

अलायंस क्लब समर्पण ने जरूरतमंद परिवार को विवाह का सामान दिया

जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा सामाजिक सेवाओं के तहत एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए सहायता प्रदान की। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आवश्यक राशन सामग्री, खाद्य पदार्थ, और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्रदान कर परिवार की सहायता की। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। पूर्व गवर्नर अनिल कुमार ने सभी को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीडी कुंद्रा थे। इस अवसर पर वीडीजी प्रथम एनके महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया किशन छाबड़ा, सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, एमएल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, एके बहल, जयदेव मल्होत्रा, नरिंदर शर्मा, साहिल अरोड़ा और डॉ. मुकेश खन्ना इत्यादि उपस्थित रहे। जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा सामाजिक सेवाओं के तहत एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए सहायता प्रदान की। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आवश्यक राशन सामग्री, खाद्य पदार्थ, और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्रदान कर परिवार की सहायता की। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। पूर्व गवर्नर अनिल कुमार ने सभी को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीडी कुंद्रा थे। इस अवसर पर वीडीजी प्रथम एनके महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया किशन छाबड़ा, सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, एमएल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, एके बहल, जयदेव मल्होत्रा, नरिंदर शर्मा, साहिल अरोड़ा और डॉ. मुकेश खन्ना इत्यादि उपस्थित रहे।   पंजाब | दैनिक भास्कर