पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जल्द बारादरी में स्थित 177 साल पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 साल पुराने मकान का नंबर-1 है। ये वही घर है, जहां पर पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है। इस आवास में अब नए सोफे लगने शुरू हो गए हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों जगहों पर जाल लगा दिए गए हैं। भवन तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां रहने आ सकते हैं। शहर से बाहर मकान होने के चलते लिया फैसला गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर कैंट में एक मकान किराए पर ले रखा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर वहां मौजूद थे। उस समय मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा के लोगों से वादा किया था कि वह सप्ताह में एक या दो दिन जालंधर जरूर आएंगे, ताकि यहां के लोगों को अपने काम के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की तलाश की गई। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए किराए के मकान की जगह संभागीय आयुक्त आवास तैयार करने की योजना बनाई गई। इन सुविधाओं से लैस होगा नया आवास बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 4 ड्राइंग रूम, 4 शयनकक्ष, 3 कार्यालय कक्ष, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरों वाले पारिवारिक 2 फ्लैट भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। मुख्यमंत्री के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। पिछले 177 वर्षों में 140 आयुक्त इस भवन में रह चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जल्द बारादरी में स्थित 177 साल पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 साल पुराने मकान का नंबर-1 है। ये वही घर है, जहां पर पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है। इस आवास में अब नए सोफे लगने शुरू हो गए हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों जगहों पर जाल लगा दिए गए हैं। भवन तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां रहने आ सकते हैं। शहर से बाहर मकान होने के चलते लिया फैसला गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर कैंट में एक मकान किराए पर ले रखा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर वहां मौजूद थे। उस समय मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा के लोगों से वादा किया था कि वह सप्ताह में एक या दो दिन जालंधर जरूर आएंगे, ताकि यहां के लोगों को अपने काम के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की तलाश की गई। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए किराए के मकान की जगह संभागीय आयुक्त आवास तैयार करने की योजना बनाई गई। इन सुविधाओं से लैस होगा नया आवास बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 4 ड्राइंग रूम, 4 शयनकक्ष, 3 कार्यालय कक्ष, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरों वाले पारिवारिक 2 फ्लैट भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। मुख्यमंत्री के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। पिछले 177 वर्षों में 140 आयुक्त इस भवन में रह चुके हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बठिंडा में तेजधार हथियार से युवक की हत्या:शव को कॉलोनी में छोड़कर भागे, पैरों पर बंधी थी रस्सी
बठिंडा में तेजधार हथियार से युवक की हत्या:शव को कॉलोनी में छोड़कर भागे, पैरों पर बंधी थी रस्सी पंजाब के बठिंडा में दोस्तों ने तेजधार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। घटना तलवंडी साबो का है, जहां गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के नजदीक स्थित सिद्धू कॉलोनी में व्यक्ति को पहले तेजधार हथियार से मारा फिर उसके शव को गली में फेंक कर चले गए। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जो बाघेर चरत सिंह का निवासी था। घटना की जानकारी तब सामने आई जब कॉलोनी मालिक को क्षेत्र में एक शव दिखाई दिया। मलकीत सिंह के पैरों पर रस्सी बंधी हुई मिली। सूचना मिलते ही राम मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
डीएसपी राजेश स्नेही के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले को सुलझाने का दावा किया है और संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली है। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जांच को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। राम मंडी पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कपूरथला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने जुटाए 6.6 करोड़:15 संपत्तियों की ई-नीलामी, बेची गई प्रॉपर्टी में प्लाट और 14 दुकानें शामिल
कपूरथला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने जुटाए 6.6 करोड़:15 संपत्तियों की ई-नीलामी, बेची गई प्रॉपर्टी में प्लाट और 14 दुकानें शामिल कपूरथला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने 15 विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी कर 6 करोड़ 6 लाख 8 हजार रुपए जुटाए हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-समर्थक और विकास-समर्थक नीतियों के कारण ही यह संभव हुआ है। पिछले दिनों हुई ई-नीलामी में एक आवासीय प्लॉट, 14 दुकानें और अन्य संपत्तियां शामिल थीं। उन्होंने बताया कि हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के तहत शहरी सुधार ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने सपनों की संपत्ति खरीदने का अवसर प्रदान किया है। चेयरमैन गुरपाल सिंह ने यह भी कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी में आम जनता ने विशेष रूप से रिहायशी प्लॉटों में विशेष रुचि दिखाई है। शहरी ट्रस्ट की विभिन्न योजनाओं के तहत व्यपाक और आवासीय संपत्तियों की नीलामी के दौरान ट्रस्ट ने 15 संपत्तियां बेचने के लिए बोली लगाई गई, जिसमें ट्रस्ट ने सभी 15 संपत्तियां बेचकर करीब 6 करोड़ 6 लाख 8 हजार रुपए जुटाए। ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि लोग अब ई-बोली में हिस्सा ले रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लग गई है। उन्होंने कहा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला द्वारा शहर का व्यापक विकास किया जा रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट कार्यकारी अधिकारी केवलजीत कौर, एसडीओ मनप्रीत सिंह और JE राज कुमार आदि शामिल थे।
बठिंडा में घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा:मौके पर ही मौत, 10 साल पहले हुई थी शादी, दोनों के 2 बच्चे
बठिंडा में घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा:मौके पर ही मौत, 10 साल पहले हुई थी शादी, दोनों के 2 बच्चे बठिंडा में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हरमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। खून से लथपथ शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप सिंह और हरमनप्रीत कौर की शादी करीब एक दशक पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। खून से लथपथ शव को मॉर्च्युरी में रखवाया हरमनप्रीत कौर के चाचा के बेटे सिकंदर सिंह का कहना है कि मनदीप सिंह ने उसकी बहन हरमनप्रीत कौर की कुल्हाड़ी से हत्या की है, लेकिन अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हरमनप्रीत कौर के भाई सिकंदर सिंह को घरेलू कलह के बारे में पता चला। कोट फत्ता थाने के सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि हरमनप्रीत कौर के पति मनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।