भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव संजीव कुमार ने पंजाब में बिगड़ रही लॉ एंड अॉर्डर की स्थिति के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसे कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुई है। चार दिनों से शहर में लगातार हो रही वारदातें इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि शहर के मेन बाजार हालगेट में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या करके उससे लाखों रुपए की लूट करने की वारदात की गई। इससे पहले जंडियाला गुरु के अकाली दल के पार्षद की छेहर्टा इलाके में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं मंगलवार की सुबह मजीठा रोड की डिसेंट एवेन्यू में हुए ब्लास्ट से सारा इलाका ही दहल गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इन ब्लास्टों को क्यों नहीं रोक पा रही है। सरकारी एजेंसियां को इन ब्लास्टों की भनक क्यों नहीं लग रही है। इससे तो साफ है कि गैंगस्टरों के आगे एजेंसियां पंजाब पुलिस फेल होती हुई दिख रही है। उन्होंने कहा कि धड़ाधड़ एक के बाद हो रही वारदातें पंजाब पुलिस को कटघरे में खड़ा करती हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस इस समय सिर्फ और सिर्फ चौक चौराहों पर आम जनता को परेशान करने में व्यस्त ही व्यस्त है, इसलिए ऐसी वारदातों को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि अगर वह लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव संजीव कुमार ने पंजाब में बिगड़ रही लॉ एंड अॉर्डर की स्थिति के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इसे कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुई है। चार दिनों से शहर में लगातार हो रही वारदातें इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि शहर के मेन बाजार हालगेट में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या करके उससे लाखों रुपए की लूट करने की वारदात की गई। इससे पहले जंडियाला गुरु के अकाली दल के पार्षद की छेहर्टा इलाके में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं मंगलवार की सुबह मजीठा रोड की डिसेंट एवेन्यू में हुए ब्लास्ट से सारा इलाका ही दहल गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इन ब्लास्टों को क्यों नहीं रोक पा रही है। सरकारी एजेंसियां को इन ब्लास्टों की भनक क्यों नहीं लग रही है। इससे तो साफ है कि गैंगस्टरों के आगे एजेंसियां पंजाब पुलिस फेल होती हुई दिख रही है। उन्होंने कहा कि धड़ाधड़ एक के बाद हो रही वारदातें पंजाब पुलिस को कटघरे में खड़ा करती हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस इस समय सिर्फ और सिर्फ चौक चौराहों पर आम जनता को परेशान करने में व्यस्त ही व्यस्त है, इसलिए ऐसी वारदातों को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि अगर वह लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब | दैनिक भास्कर
