बांके बिहारी ने पहली बार नोटों की पोशाक पहनी:गोस्वामी बोले- ये लक्ष्मी पोशाक, राजस्थान के भक्त का गोपनीय दान, 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे

माघ पूर्णिमा पर बांके बिहारीजी अनोखी छवि में दर्शन देते नजर आए। बुधवार शाम को जब बांके बिहारीजी के दर्शन खुले तो उन्होंने नोटों से बनी पोशाक धारण की हुई थी। भक्तों ने बांके बिहारी की जयकार लगाई। सामने आया कि 4 लाख रुपए वैल्यू के नोटों से इस पोशाक को तैयार किया गया। बांके बिहारीजी की छवि के दर्शन करके भक्त आनंद में सराबोर हो गए। 100, 200, 500 की नोट का इस्तेमाल
मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया ने कहा- राजस्थान के एक भक्त बुधवार सुबह मंदिर में आए। उन्होंने हमें बांके बिहारी की पोशाक दी। यह नोट की बनी हुई है। उन्होंने परिवार के साथ दर्शन किए। दान करते हुए अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया है। दरअसल, इस पोशाक की वैल्यू करीब 4 लाख रुपए की है। इसको बनाने में 200 रुपए की नोट की 15 गड्डियों को इस्तेमाल किया गया है। इसके अतिरिक्त, 1 लाख रुपए की 10-20 की नोट, 100 और 500 रुपए की नोट का इस्तेमाल किया गया है। बांके बिहारी की ड्रेस 7 हिस्सों में बनती है… पहली बार धारण की नोटों से बनी पोशाक
भगवान बांके बिहारी को पहली बार नोटों से बनी पोशाक धारण कराई गई। इससे पहले उनके बनने वाले फूल बंगलों के दौरान नोटों के बंगले बनाए जाते रहे हैं। इसके अलावा कई बार भक्तों ने नोटों की माला भी अर्पित की है। लेकिन यह पहला मौका जब भगवान बांके बिहारी जी को नोटों से बनी पोशाक धारण कराई गई हो। गोस्वामी बोले- यह लक्ष्मी पोशाक है… माघ पूर्णिमा पर मथुरा-वृंदावन में 2 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। सुबह से दर्शन-पूजन चल रहा है। बांके बिहारी के दर्शन का सिलसिला जारी है। मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया ने कहा- राजस्थान के एक भक्त हैं, जो बांके बिहारीजी और सांवरिया सेठ में अटूट आस्था रखते हैं। उन्हीं भक्त ने जब सांवरिया सेठ के कई बार नोटों से बनी पोशाक धारण किए दर्शन किए तो उनके मन में प्रेरणा आई कि वह भगवान बांके बिहारी जी के लिए नोटों से बनी पोशाक अर्पित करें। इसके बाद उन्होंने खुद कारीगरों के साथ बैठकर इस पोशाक को बनवाया। नितिन सांवरिया ने बताया कि यह लक्ष्मी पोशाक है।
……. यह पढ़ें :
बांके बिहारी मंदिर में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पीटा:मुंबई से आया था 17 लोगों का ग्रुप, महिलाओं समेत 3 घायल, हिरासत में 2 आरोपी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु और पुजारियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। श्रद्धालु मुंबई से आए थे। पुलिस ने दो सेवादारों को हिरासत में लिया है। पढ़िए पूरी खबर… माघ पूर्णिमा पर बांके बिहारीजी अनोखी छवि में दर्शन देते नजर आए। बुधवार शाम को जब बांके बिहारीजी के दर्शन खुले तो उन्होंने नोटों से बनी पोशाक धारण की हुई थी। भक्तों ने बांके बिहारी की जयकार लगाई। सामने आया कि 4 लाख रुपए वैल्यू के नोटों से इस पोशाक को तैयार किया गया। बांके बिहारीजी की छवि के दर्शन करके भक्त आनंद में सराबोर हो गए। 100, 200, 500 की नोट का इस्तेमाल
मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया ने कहा- राजस्थान के एक भक्त बुधवार सुबह मंदिर में आए। उन्होंने हमें बांके बिहारी की पोशाक दी। यह नोट की बनी हुई है। उन्होंने परिवार के साथ दर्शन किए। दान करते हुए अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया है। दरअसल, इस पोशाक की वैल्यू करीब 4 लाख रुपए की है। इसको बनाने में 200 रुपए की नोट की 15 गड्डियों को इस्तेमाल किया गया है। इसके अतिरिक्त, 1 लाख रुपए की 10-20 की नोट, 100 और 500 रुपए की नोट का इस्तेमाल किया गया है। बांके बिहारी की ड्रेस 7 हिस्सों में बनती है… पहली बार धारण की नोटों से बनी पोशाक
भगवान बांके बिहारी को पहली बार नोटों से बनी पोशाक धारण कराई गई। इससे पहले उनके बनने वाले फूल बंगलों के दौरान नोटों के बंगले बनाए जाते रहे हैं। इसके अलावा कई बार भक्तों ने नोटों की माला भी अर्पित की है। लेकिन यह पहला मौका जब भगवान बांके बिहारी जी को नोटों से बनी पोशाक धारण कराई गई हो। गोस्वामी बोले- यह लक्ष्मी पोशाक है… माघ पूर्णिमा पर मथुरा-वृंदावन में 2 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। सुबह से दर्शन-पूजन चल रहा है। बांके बिहारी के दर्शन का सिलसिला जारी है। मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया ने कहा- राजस्थान के एक भक्त हैं, जो बांके बिहारीजी और सांवरिया सेठ में अटूट आस्था रखते हैं। उन्हीं भक्त ने जब सांवरिया सेठ के कई बार नोटों से बनी पोशाक धारण किए दर्शन किए तो उनके मन में प्रेरणा आई कि वह भगवान बांके बिहारी जी के लिए नोटों से बनी पोशाक अर्पित करें। इसके बाद उन्होंने खुद कारीगरों के साथ बैठकर इस पोशाक को बनवाया। नितिन सांवरिया ने बताया कि यह लक्ष्मी पोशाक है।
……. यह पढ़ें :
बांके बिहारी मंदिर में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पीटा:मुंबई से आया था 17 लोगों का ग्रुप, महिलाओं समेत 3 घायल, हिरासत में 2 आरोपी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु और पुजारियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। श्रद्धालु मुंबई से आए थे। पुलिस ने दो सेवादारों को हिरासत में लिया है। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर