पंजाब के लुधियाना में बहादुर के रोड स्थित बाजीगर डेरा में बनी एक करियाना दुकान पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। हमले में दोनों पक्षों के 5 व्यक्ति घायल हुए हैं। हमला करने वाले कोई बाहरी नहीं करियाना दुकान के मालिक का भाई राकेश है। हमले की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। दोनों भाइयों में करीब अढ़ाई लाख रुपए के लेन-देन का विवाद है। बर्थडे पार्टी पर बुला मारे थप्पड़ जानकारी देते हुए घायल अनिकेत ने कहा कि छोटे चाचा वीरपाल के घर उसके बेटे चंदू के जन्म दिन पर परिवार के साथ गया था। वहीं उन लोगों ने पैसों के लेन-देन की बात शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बर्थडे पार्टी में थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। किसी तरह वह जान बचाकर अपने घर आए। लेकिन कुछ देर बाद करीब 8 से 10 लोग उनके घर आकर गालियां देने लगे। उन लोगों ने उनकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। उसने बताया कि हथियारों के बल पर उनसे मारपीट की। घायलों में शिवम, दिनेश पहले पक्ष के घायल है। दूसरे पक्ष से सरला, सरिता और वीरपाल के चोट लगी है। अनिकेत ने कहा कि उसके सिर पर दात लगे है। वहीं शिवम के भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को आज थाना में बुलाया अनिकेत ने कहा कि आज थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया है। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में रात 11.30 बजे मेडिकल करवाया है। पुलिस मामले के बाद बनती कार्रवाई करेगी। पंजाब के लुधियाना में बहादुर के रोड स्थित बाजीगर डेरा में बनी एक करियाना दुकान पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। हमले में दोनों पक्षों के 5 व्यक्ति घायल हुए हैं। हमला करने वाले कोई बाहरी नहीं करियाना दुकान के मालिक का भाई राकेश है। हमले की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। दोनों भाइयों में करीब अढ़ाई लाख रुपए के लेन-देन का विवाद है। बर्थडे पार्टी पर बुला मारे थप्पड़ जानकारी देते हुए घायल अनिकेत ने कहा कि छोटे चाचा वीरपाल के घर उसके बेटे चंदू के जन्म दिन पर परिवार के साथ गया था। वहीं उन लोगों ने पैसों के लेन-देन की बात शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बर्थडे पार्टी में थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। किसी तरह वह जान बचाकर अपने घर आए। लेकिन कुछ देर बाद करीब 8 से 10 लोग उनके घर आकर गालियां देने लगे। उन लोगों ने उनकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। उसने बताया कि हथियारों के बल पर उनसे मारपीट की। घायलों में शिवम, दिनेश पहले पक्ष के घायल है। दूसरे पक्ष से सरला, सरिता और वीरपाल के चोट लगी है। अनिकेत ने कहा कि उसके सिर पर दात लगे है। वहीं शिवम के भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को आज थाना में बुलाया अनिकेत ने कहा कि आज थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया है। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में रात 11.30 बजे मेडिकल करवाया है। पुलिस मामले के बाद बनती कार्रवाई करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
![लुधियाना में दुकान में चले डंडे, VIDEO:बर्थडे पार्टी में बुला मारे थप्पड़; दो परिवारों में मारपीट, ढ़ाई लाख रुपए का लेन-देन](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/13/ezgif-19e285891bd0f0_1739426207.gif)