कुरुक्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय पर रेड:CM फ्लाइंग को कई कर्मचारी मिले गायब, रिकॉर्ड खंगाला; टिपर में कूड़ा-कर्कट का वजन चेक किया

कुरुक्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय पर रेड:CM फ्लाइंग को कई कर्मचारी मिले गायब, रिकॉर्ड खंगाला; टिपर में कूड़ा-कर्कट का वजन चेक किया

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर पालिका कार्यालय में रेड की। इससे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। टीम ने आते ही कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूचना पाकर सीट से गायब कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। खंगाला जा रहा रिकॉर्ड सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने शाहाबाद नगर पालिका कार्यालय में दस्तक दी और हाजिरी रजिस्टर के साथ शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं समेत अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया। अभी टीम रिकॉर्ड और कार्यालय में आईं शिकायतों की जांच कर रही है। शहर में पालिका की ओर से चल रहे सड़कें, पार्क और कॉलोनी में विकास कार्यों के रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। कुछ कर्मचारी नहीं मिले सुबह के समय के कई कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं थे। पूछताछ में सामने आया कि उनकी इलेक्शन में ड्यूटी लगी हुई है। टीम इसकी जांच भी करेगी कि किन कर्मचारियों की इलेक्शन में ड्यूटी लगी है। कोई ऐसा कर्मचारी तो नहीं है, जो इलेक्शन के बहाने ड्यूटी पर नहीं आया है। टीम ने कूड़ा-कर्कट वाले टिपर की भी जांच की है। उनका वजन दोबारा से चेक किया गया। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर पालिका कार्यालय में रेड की। इससे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। टीम ने आते ही कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूचना पाकर सीट से गायब कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। खंगाला जा रहा रिकॉर्ड सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने शाहाबाद नगर पालिका कार्यालय में दस्तक दी और हाजिरी रजिस्टर के साथ शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं समेत अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया। अभी टीम रिकॉर्ड और कार्यालय में आईं शिकायतों की जांच कर रही है। शहर में पालिका की ओर से चल रहे सड़कें, पार्क और कॉलोनी में विकास कार्यों के रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। कुछ कर्मचारी नहीं मिले सुबह के समय के कई कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं थे। पूछताछ में सामने आया कि उनकी इलेक्शन में ड्यूटी लगी हुई है। टीम इसकी जांच भी करेगी कि किन कर्मचारियों की इलेक्शन में ड्यूटी लगी है। कोई ऐसा कर्मचारी तो नहीं है, जो इलेक्शन के बहाने ड्यूटी पर नहीं आया है। टीम ने कूड़ा-कर्कट वाले टिपर की भी जांच की है। उनका वजन दोबारा से चेक किया गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर