रोहतक जिले के नगर निगम और कलानौर नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने नाम फाइनल कर सूची बना ली है, लेकिन अभी तक जारी नहीं की है। इधर कांग्रेस का भी यही हाल है, कांग्रेस ने भी बैठक कर सूची तैयार कर ली है। इन सब के बीच टिकट के दावेदारों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। भाजपा की जिला कोर कमेटी ने मेयर पद के लिए तीन नामों का पैनल प्रदेश कोर कमेटी को भेजा था, जबकि कांग्रेस ने 19 नाम प्रदेश कोर कमेटी को भेजे हैं। दोनों ही पार्टियों ने मेयर और पार्षदों के नाम फाइनल कर दिए हैं, लेकिन सूची कब जारी होगी, इसे लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। भाजपा की राह आसान नहीं रोहतक जिले की बात करें तो महम, कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई और रोहतक में कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में भाजपा के लिए मेयर और पार्षद चुनना चुनौती होगी। भाजपा पार्षद और मेयर चुनने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कंधों पर भी जिम्मेदारी का बोझ बढ़ गया है। कांग्रेस में नामों पर मंथन, प्रदेश अध्यक्ष जारी करेंगे सूची कांग्रेस में मेयर और पार्षदों के लिए मंथन चल रहा है। मेयर का टिकट किसे मिलेगा, इस पर खींचतान चल रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सैलजा गुट के बीच नाम को लेकर फिर विवाद हो सकता है। ऐसे में सूची कब जारी होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान जल्द ही सूची जारी करेंगे। निर्दलीयों में होड़ वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय पार्षदों में होड़ मची हुई है। नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए हैं, लेकिन वार्डों में चुनाव प्रचार जोरों पर है। वे ई-रिक्शा से लेकर घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। निर्दलीय पार्षद वोट पाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। रोहतक जिले के नगर निगम और कलानौर नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने नाम फाइनल कर सूची बना ली है, लेकिन अभी तक जारी नहीं की है। इधर कांग्रेस का भी यही हाल है, कांग्रेस ने भी बैठक कर सूची तैयार कर ली है। इन सब के बीच टिकट के दावेदारों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। भाजपा की जिला कोर कमेटी ने मेयर पद के लिए तीन नामों का पैनल प्रदेश कोर कमेटी को भेजा था, जबकि कांग्रेस ने 19 नाम प्रदेश कोर कमेटी को भेजे हैं। दोनों ही पार्टियों ने मेयर और पार्षदों के नाम फाइनल कर दिए हैं, लेकिन सूची कब जारी होगी, इसे लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। भाजपा की राह आसान नहीं रोहतक जिले की बात करें तो महम, कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई और रोहतक में कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में भाजपा के लिए मेयर और पार्षद चुनना चुनौती होगी। भाजपा पार्षद और मेयर चुनने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कंधों पर भी जिम्मेदारी का बोझ बढ़ गया है। कांग्रेस में नामों पर मंथन, प्रदेश अध्यक्ष जारी करेंगे सूची कांग्रेस में मेयर और पार्षदों के लिए मंथन चल रहा है। मेयर का टिकट किसे मिलेगा, इस पर खींचतान चल रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सैलजा गुट के बीच नाम को लेकर फिर विवाद हो सकता है। ऐसे में सूची कब जारी होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान जल्द ही सूची जारी करेंगे। निर्दलीयों में होड़ वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय पार्षदों में होड़ मची हुई है। नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए हैं, लेकिन वार्डों में चुनाव प्रचार जोरों पर है। वे ई-रिक्शा से लेकर घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। निर्दलीय पार्षद वोट पाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
