कैथल के पूंडरी, कलायत और सीवन में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में कलायत से मैनपाल राणा, पूंडरी से ममता सैनी और सीवन से शैली मुंजाल का नाम शामिल है। तीनों कई-कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। लगातार पार्टी से जुड़े रहने के चलते भाजपा ने इनको नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन और चेयरपर्सन का चुनाव लड़ने का अवसर दिया है। महिला विंग की उपाध्यक्ष रही हैं शैली नाम- शैली मुंजाल आयु – 48 साल शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट सीवन नगरपालिका के लिए शैली मुंजाल का सामने आया है। शैली करीब 12 वर्ष से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वे भाजपा में 2014 के चुनाव के बाद महिला विंग की उपाध्यक्ष भी रही हैं। आज भी भाजपा के महिलाओं से संबंधित कार्यों को बखूबी कर रही हैं। भाजपा के हर कार्यक्रम में शामिल रहती हैं। पेशे से वे एक नर्सिंग कॉलेज सीवन में ही चलाती हैं। दूसरी ओर सीवन में पंजाबी वोटों का दबदबा अधिक है। यह भी कारण हो सकता है कि भाजपा ने शैली को मैदान में उतारा है। कलायत राजपूत बाहुल्य क्षेत्र नाम- मैनपाल राणा आयु – 63 साल शिक्षा- ग्रजुएट कलायत में मैनपाल राणा 2014 से भाजपा के साथ जुड़े हैं। पिछले प्लान में इनकी धर्मपत्नी सुरेश रानी नगरपालिका की चेयरपर्सन रही हैं। पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के ये नजदीकी रहे हैं। कैथल में सम्राट मीहिर भोज की प्रतिमा के विवाद में जब राजपूत समाज ने भाजपा से दूरी बना ली थी, लेकिन मैनपाल भाजपा के साथ रहे। कलायत में राजपूत बाहुल्य होने के कारण भी मैनपाल को अवसर दिया गया है। जब 1987 में कलायत नगरपालिका बनीं उस समय भी बलबीर सिंह राणा प्रधान बने थे। ये सभी मुढ़ाढ़ 360 चबूतरे से राणा समाज की गद्दी से संबंधित हैं। सीएम का करीबी परिवार नाम -ममता उम्र- 38 साल शिक्षा- ग्रेजुएट पूंडरी में ममता सैनी को नगरपालिका चुनाव के लिए चेयरपर्सन पद का अवसर दिया गया है। ममता भी लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ी हुई हैं। पूंडरी में सैनी समाज की काफी वोट हैं। ऐसे में ममता को भाजपा ने मैदान में उतारा है। इनके ससुर रोशन सैनी सीएम के नजदीकी रहे हैं। जिस समय नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा के एमपी रहे, तब रोशन सैनी उनके बड़े कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं। हालांकि ममता के परिवार का व्यवसाय खेती-बाड़ी ही है, लेकिन उनके ससुर की राजनीति में अच्छी रुचि रही है। ममता को चेयरपर्सन का टिकट मिला है। कैथल के पूंडरी, कलायत और सीवन में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में कलायत से मैनपाल राणा, पूंडरी से ममता सैनी और सीवन से शैली मुंजाल का नाम शामिल है। तीनों कई-कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। लगातार पार्टी से जुड़े रहने के चलते भाजपा ने इनको नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन और चेयरपर्सन का चुनाव लड़ने का अवसर दिया है। महिला विंग की उपाध्यक्ष रही हैं शैली नाम- शैली मुंजाल आयु – 48 साल शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट सीवन नगरपालिका के लिए शैली मुंजाल का सामने आया है। शैली करीब 12 वर्ष से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वे भाजपा में 2014 के चुनाव के बाद महिला विंग की उपाध्यक्ष भी रही हैं। आज भी भाजपा के महिलाओं से संबंधित कार्यों को बखूबी कर रही हैं। भाजपा के हर कार्यक्रम में शामिल रहती हैं। पेशे से वे एक नर्सिंग कॉलेज सीवन में ही चलाती हैं। दूसरी ओर सीवन में पंजाबी वोटों का दबदबा अधिक है। यह भी कारण हो सकता है कि भाजपा ने शैली को मैदान में उतारा है। कलायत राजपूत बाहुल्य क्षेत्र नाम- मैनपाल राणा आयु – 63 साल शिक्षा- ग्रजुएट कलायत में मैनपाल राणा 2014 से भाजपा के साथ जुड़े हैं। पिछले प्लान में इनकी धर्मपत्नी सुरेश रानी नगरपालिका की चेयरपर्सन रही हैं। पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के ये नजदीकी रहे हैं। कैथल में सम्राट मीहिर भोज की प्रतिमा के विवाद में जब राजपूत समाज ने भाजपा से दूरी बना ली थी, लेकिन मैनपाल भाजपा के साथ रहे। कलायत में राजपूत बाहुल्य होने के कारण भी मैनपाल को अवसर दिया गया है। जब 1987 में कलायत नगरपालिका बनीं उस समय भी बलबीर सिंह राणा प्रधान बने थे। ये सभी मुढ़ाढ़ 360 चबूतरे से राणा समाज की गद्दी से संबंधित हैं। सीएम का करीबी परिवार नाम -ममता उम्र- 38 साल शिक्षा- ग्रेजुएट पूंडरी में ममता सैनी को नगरपालिका चुनाव के लिए चेयरपर्सन पद का अवसर दिया गया है। ममता भी लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ी हुई हैं। पूंडरी में सैनी समाज की काफी वोट हैं। ऐसे में ममता को भाजपा ने मैदान में उतारा है। इनके ससुर रोशन सैनी सीएम के नजदीकी रहे हैं। जिस समय नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा के एमपी रहे, तब रोशन सैनी उनके बड़े कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं। हालांकि ममता के परिवार का व्यवसाय खेती-बाड़ी ही है, लेकिन उनके ससुर की राजनीति में अच्छी रुचि रही है। ममता को चेयरपर्सन का टिकट मिला है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
