स्कूटी सवार टीचर को गोली मारी:फरीदाबाद में बच्चे के साथ गली में गिरी; महिला का पति मर्डर केस में जेल में बंद

स्कूटी सवार टीचर को गोली मारी:फरीदाबाद में बच्चे के साथ गली में गिरी; महिला का पति मर्डर केस में जेल में बंद

हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में शनिवार को बदमाश ने स्कूटी सवार महिला टीचर को गोली मार दी। गोली महिला की कमर पर लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी पर उसके साथ बच्चा भी था, वह भी स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। महिला को नीलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान सेक्टर-3 स्थित टैगोर स्कूल के सामने रहने वाली दीपा के रूप में हुई है। दीपा का पति विकास चौहान हत्या के मामले में जेल में बंद है। महिला स्कूल पर किसी काम से जा रही थी। बदमाश पहले से ही उसके इंतजार में खड़ा था। जैसे ही महिला गली में मुड़ी तो उसने गोली चला दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ ACP महेश्वर और सेक्टर-8 थाने के SHO मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रंजिश में महिला पर फायरिंग की गई है। खबर अपडेट की जा रही है… हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में शनिवार को बदमाश ने स्कूटी सवार महिला टीचर को गोली मार दी। गोली महिला की कमर पर लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी पर उसके साथ बच्चा भी था, वह भी स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। महिला को नीलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान सेक्टर-3 स्थित टैगोर स्कूल के सामने रहने वाली दीपा के रूप में हुई है। दीपा का पति विकास चौहान हत्या के मामले में जेल में बंद है। महिला स्कूल पर किसी काम से जा रही थी। बदमाश पहले से ही उसके इंतजार में खड़ा था। जैसे ही महिला गली में मुड़ी तो उसने गोली चला दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ ACP महेश्वर और सेक्टर-8 थाने के SHO मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रंजिश में महिला पर फायरिंग की गई है। खबर अपडेट की जा रही है…   हरियाणा | दैनिक भास्कर