आगरा के एक फाइव स्टार होटल से लापता हुई डॉगी 100 दिन बाद उसके मालिक को मिल गई। वह 3 नवंबर, 2024 को लापता हो गई थी। उसे मेहताब बाग के पास से शनिवार को रेस्क्यू किया गया। डॉगी को वापस पाकर उसके मालिक खुश हैं। वे उसे गले लगाकर खूब रोए। उन्होंने डॉगी की तलाश करने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया था। पहले 3 तस्वीरें… 1 नवंबर को दो पेट डॉग्स के साथ आगरा आए थे
गुरुग्राम के रहने वाले दीपायन और उनकी पत्नी कस्तूरी 1 नवंबर, 2024 को अपने दो पेट डॉग्स के साथ आगरा आए थे। यहां एक पेट फ्रेंडली फाइव स्टार होटल में स्टे के लिए बुकिंग की थी। 3 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे दीपायन पत्नी कस्तूरी के साथ फतेहपुर सीकरी घूमने चले गए। इसी बीच उनका एक डॉगी ग्रे हाउंड गायब हो गया। इसके बाद दीपायन और कस्तूरी ने डॉगी को खूब ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। वीडियो में कहा था- प्लीज, हमारा डॉगी ढूंढ दीजिए
इसके बाद दीपायन ने अपने डॉगी की तलाश के लिए एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी 9 साल की फीमेल डॉग का नाम ग्रे हाउंड है। वह जर्मन शेफर्ड की क्रॉस ब्रीड है। उसके गले में चिप है। कोई भी वेटनररी डॉक्टर स्कैन करके जानकारी कर सकता है। फीमेल डॉग फ्रेंडली है। दीपायन और उनकी पत्नी ने वीडियो में कहा था कि प्लीज हमारे डॉगी को ढूंढ दीजिए। हम आगरा में सिर्फ उसको ढूंढने के लिए रुके हैं। उन्होंने डॉगी को खोजकर लाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की थी। पहले इनाम की राशि 10 फिर 20 और फिर 50 हजार रुपए कर दी थी। डॉग की तलाश में उन्होंने कई जगह विज्ञापन भी दिए थे। 5 स्टार होटल को 2 हजार दिया था पेट सिटिंग चार्ज
दीपायन का कहना है कि वे फाइव स्टार होटल में रुके थे। उसे इसीलिए बुक किया था, जिससे उनके डॉग को कोई परेशानी न हो। हमने बाकायदा डॉगी के लिए यहां पेट सिटिंग चार्ज दिया था। होटल ने उनसे 3 घंटे के लिए 2 हजार रुपए लिए। फिर डॉग खोने की सूचना दी गई। दोनों ने होटल मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए थे। मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी लास्ट लोकेशन
दीपायन ने बताया- पुलिस में भी उन्होंने शिकायत की थी। इसके बाद एक स्निफर डॉग को तलाश में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ताज मेट्रो स्टेशन के पास 3 नवंबर को उसे देखा गया था। स्निफर डॉग ने शाहजहां गार्डन के पीछे हिस्से में जाकर खोज खत्म की थी। दीपायन और कस्तूरी, विनीता अरोरा की मदद से 30 वॉलंटियर के साथ अपने ग्रे हाउंड को ढूंढ रहे थे। एनजीओ वाले ने दी थी सूचना
कैस्पर्स होम और डॉग एनजीओ चलाने वाली विनीता अरोरा ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास मेहताब बाग से किसी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि वहां पर एक नया डॉग आ गया है। वो केवल खाना खाने बाहर आता है। उसकी तबीयत भी खराब है, उसे रेस्क्यू कर लीजिए। उन्होंने डॉग का वीडियो मंगाया। वीडियो गुरुग्राम में कस्तूरी और दीपायन को भेजा। उन्होंने डॉग को पहचान लिया। आवाज सुनकर गोद में आ गई
शनिवार सुबह गुरुग्राम से पति-पत्नी आगरा आ गए। वहां से सीधे मेहताब बाग गए। वहां पर डॉग कैचर भी बुलाए गए। डॉग कैचर ने डॉग को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वो जंगल से बाहर नहीं आई। इसके बाद डॉग की ऑनर कस्तूरी ने उसे रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। वो जंगल में गईं। उन्होंने जैसे ही आवाज लगाई, डॉग भागती हुई उनकी गोद में आग गई। इसके बाद कस्तूरी की आंखें भर आईं। —————————— यह खबर भी पढ़ें- “अब्बू मुझे कभी भी फांसी हो सकती है, रोना मत”, बांदा की शहजादी ने दुबई जेल से की बात, बोली-अब समय खत्म पापा…मेरा समय खत्म हो गया है। अब हम फोन कर पाएंगे भी या नहीं…कुछ नहीं पता। ये शायद आखिरी कॉल है। इंडिया में जो केस आप लोगों ने किया है, वो वापस ले लेना, ठीक है। आप लोग अच्छे से रहना। किसी से दुश्मनी मोल मत लेना। जो FIR है, वो कैंसिल करवा देना। वकील से कहना, केस वापस ले ले। हमें कुछ नहीं चाहिए, बस सुकून चाहिए। यहां पढे़ं पूरी खबर आगरा के एक फाइव स्टार होटल से लापता हुई डॉगी 100 दिन बाद उसके मालिक को मिल गई। वह 3 नवंबर, 2024 को लापता हो गई थी। उसे मेहताब बाग के पास से शनिवार को रेस्क्यू किया गया। डॉगी को वापस पाकर उसके मालिक खुश हैं। वे उसे गले लगाकर खूब रोए। उन्होंने डॉगी की तलाश करने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया था। पहले 3 तस्वीरें… 1 नवंबर को दो पेट डॉग्स के साथ आगरा आए थे
गुरुग्राम के रहने वाले दीपायन और उनकी पत्नी कस्तूरी 1 नवंबर, 2024 को अपने दो पेट डॉग्स के साथ आगरा आए थे। यहां एक पेट फ्रेंडली फाइव स्टार होटल में स्टे के लिए बुकिंग की थी। 3 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे दीपायन पत्नी कस्तूरी के साथ फतेहपुर सीकरी घूमने चले गए। इसी बीच उनका एक डॉगी ग्रे हाउंड गायब हो गया। इसके बाद दीपायन और कस्तूरी ने डॉगी को खूब ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। वीडियो में कहा था- प्लीज, हमारा डॉगी ढूंढ दीजिए
इसके बाद दीपायन ने अपने डॉगी की तलाश के लिए एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी 9 साल की फीमेल डॉग का नाम ग्रे हाउंड है। वह जर्मन शेफर्ड की क्रॉस ब्रीड है। उसके गले में चिप है। कोई भी वेटनररी डॉक्टर स्कैन करके जानकारी कर सकता है। फीमेल डॉग फ्रेंडली है। दीपायन और उनकी पत्नी ने वीडियो में कहा था कि प्लीज हमारे डॉगी को ढूंढ दीजिए। हम आगरा में सिर्फ उसको ढूंढने के लिए रुके हैं। उन्होंने डॉगी को खोजकर लाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की थी। पहले इनाम की राशि 10 फिर 20 और फिर 50 हजार रुपए कर दी थी। डॉग की तलाश में उन्होंने कई जगह विज्ञापन भी दिए थे। 5 स्टार होटल को 2 हजार दिया था पेट सिटिंग चार्ज
दीपायन का कहना है कि वे फाइव स्टार होटल में रुके थे। उसे इसीलिए बुक किया था, जिससे उनके डॉग को कोई परेशानी न हो। हमने बाकायदा डॉगी के लिए यहां पेट सिटिंग चार्ज दिया था। होटल ने उनसे 3 घंटे के लिए 2 हजार रुपए लिए। फिर डॉग खोने की सूचना दी गई। दोनों ने होटल मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए थे। मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी लास्ट लोकेशन
दीपायन ने बताया- पुलिस में भी उन्होंने शिकायत की थी। इसके बाद एक स्निफर डॉग को तलाश में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ताज मेट्रो स्टेशन के पास 3 नवंबर को उसे देखा गया था। स्निफर डॉग ने शाहजहां गार्डन के पीछे हिस्से में जाकर खोज खत्म की थी। दीपायन और कस्तूरी, विनीता अरोरा की मदद से 30 वॉलंटियर के साथ अपने ग्रे हाउंड को ढूंढ रहे थे। एनजीओ वाले ने दी थी सूचना
कैस्पर्स होम और डॉग एनजीओ चलाने वाली विनीता अरोरा ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास मेहताब बाग से किसी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि वहां पर एक नया डॉग आ गया है। वो केवल खाना खाने बाहर आता है। उसकी तबीयत भी खराब है, उसे रेस्क्यू कर लीजिए। उन्होंने डॉग का वीडियो मंगाया। वीडियो गुरुग्राम में कस्तूरी और दीपायन को भेजा। उन्होंने डॉग को पहचान लिया। आवाज सुनकर गोद में आ गई
शनिवार सुबह गुरुग्राम से पति-पत्नी आगरा आ गए। वहां से सीधे मेहताब बाग गए। वहां पर डॉग कैचर भी बुलाए गए। डॉग कैचर ने डॉग को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वो जंगल से बाहर नहीं आई। इसके बाद डॉग की ऑनर कस्तूरी ने उसे रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। वो जंगल में गईं। उन्होंने जैसे ही आवाज लगाई, डॉग भागती हुई उनकी गोद में आग गई। इसके बाद कस्तूरी की आंखें भर आईं। —————————— यह खबर भी पढ़ें- “अब्बू मुझे कभी भी फांसी हो सकती है, रोना मत”, बांदा की शहजादी ने दुबई जेल से की बात, बोली-अब समय खत्म पापा…मेरा समय खत्म हो गया है। अब हम फोन कर पाएंगे भी या नहीं…कुछ नहीं पता। ये शायद आखिरी कॉल है। इंडिया में जो केस आप लोगों ने किया है, वो वापस ले लेना, ठीक है। आप लोग अच्छे से रहना। किसी से दुश्मनी मोल मत लेना। जो FIR है, वो कैंसिल करवा देना। वकील से कहना, केस वापस ले ले। हमें कुछ नहीं चाहिए, बस सुकून चाहिए। यहां पढे़ं पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में 100 दिन बाद मिली गुम हुई डॉगी:मालिक को देखते ही उछलकर गोद में बैठी; पति-पत्नी लिपटकर खूब रोए
