ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक अचानक ताजमहल पहुंचे:एक घंटे दीदार किया, सनसेट का नजारा देखा; लिखा- कभी न भूलने वाली यात्रा

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक अचानक ताजमहल पहुंचे:एक घंटे दीदार किया, सनसेट का नजारा देखा; लिखा- कभी न भूलने वाली यात्रा

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार को अचानक ताजमहल पहुंच गए। उनके पहुंचते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। बाहरी लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई। केवल ऋषि सुनक उनकी फैमिली और डेलिगेशन को ही अंदर जाने दिया। ऋषि सुनक शनिवार को पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति, सास सुधा मूर्ति और 2 बेटियों के साथ आगरा पहुंचे। उनका रविवार सुबह ताजमहल देखने का कार्यक्रम था। लेकिन वह परिवार के साथ आज ही ताजमहल पहुंच गए। कार्ट में बैठकर उन्होंने ताजमहल घूमा। 1 घंटे ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की सुंदरता की तारीफ की। यहां सनसेट का नजारा देखा। ताज कैंपस में मौजूद टूरिस्टों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। विजिटर बुक पर लिखा- कभी न भूलने वाली यात्रा। पहले 4 तस्वीरें देखिए…. एयरपोर्ट पहुंचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने किया स्वागत
ऋषि सुनक दो दिनों के दौरे पर भारत आए हैं। आज सुबह 10 बजे दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। यहां से वह होटल अमर विलास गए। यहां उन्होंने पूरा दिन परिवार के साथ गुजारा। शाम को अचानक ताजमहल पहुंच गए। वे रविवार को भी आगरा में रुकेंगे। फतेहपुर सीकरी और आगरा किला देखने जा सकते हैं। दुनिया ने कुछ जगह ही इतनी खूबसूरत
ऋषि सुनक ने विजिटर बुक में लिखा- यह बहुत खूबसूरत है। दुनिया में कुछ जगह ही ऐसी हैं, जो इतनी खूबसूरत हैं। बच्चों को पहली ही बार में जाने के लिए तैयार किया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह अनूठी यादगार जगह है। वहीं उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने लिखा कि युगों-युगों के लिए यादगार। 1960 में ब्रिटेन चले आए थे सुनक के माता-पिता
सुनक के माता-पिता दोनों ही भारतीय मूल के हैं। सुनक के माता-पिता 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका गए। वहां से ब्रिटेन चले आए। पिता यशवीर सुनक नेशनल हेल्थ सर्विस के जनरल प्रैक्टिशनर थे और मां उषा सुनक एक केमिस्ट की दुकान चलाती थीं। सुनक ने भगवद गीता से शपथ ली थी
ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस के प्रमुख नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। दंपति की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं। ऋषि सुनक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और एक पूर्व बैंकर हैं। ऋषि सुनक अक्सर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल वालों से मिलने बेंगलुरु आते रहते हैं। ऋषि ने एक बार कहा था कि भगवद गीता अक्सर तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान उन्हें बचाती है और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ होने की याद दिलाती है। सुनक ने संसद में भगवद गीता पर यॉर्कशायर से सांसद के रूप में शपथ ली। ऐसा करने वाले वे पहले ब्रिटिश सांसद थे। ———— ये भी पढ़ें: महाकुंभ में फिर भीषण आग, पंडाल जले:भीड़ की वजह से देरी से पहुंचीं दमकल; एक लाख दंडी स्वामी मेले से विदा प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडालों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार को अचानक ताजमहल पहुंच गए। उनके पहुंचते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। बाहरी लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई। केवल ऋषि सुनक उनकी फैमिली और डेलिगेशन को ही अंदर जाने दिया। ऋषि सुनक शनिवार को पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति, सास सुधा मूर्ति और 2 बेटियों के साथ आगरा पहुंचे। उनका रविवार सुबह ताजमहल देखने का कार्यक्रम था। लेकिन वह परिवार के साथ आज ही ताजमहल पहुंच गए। कार्ट में बैठकर उन्होंने ताजमहल घूमा। 1 घंटे ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की सुंदरता की तारीफ की। यहां सनसेट का नजारा देखा। ताज कैंपस में मौजूद टूरिस्टों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। विजिटर बुक पर लिखा- कभी न भूलने वाली यात्रा। पहले 4 तस्वीरें देखिए…. एयरपोर्ट पहुंचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने किया स्वागत
ऋषि सुनक दो दिनों के दौरे पर भारत आए हैं। आज सुबह 10 बजे दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। यहां से वह होटल अमर विलास गए। यहां उन्होंने पूरा दिन परिवार के साथ गुजारा। शाम को अचानक ताजमहल पहुंच गए। वे रविवार को भी आगरा में रुकेंगे। फतेहपुर सीकरी और आगरा किला देखने जा सकते हैं। दुनिया ने कुछ जगह ही इतनी खूबसूरत
ऋषि सुनक ने विजिटर बुक में लिखा- यह बहुत खूबसूरत है। दुनिया में कुछ जगह ही ऐसी हैं, जो इतनी खूबसूरत हैं। बच्चों को पहली ही बार में जाने के लिए तैयार किया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह अनूठी यादगार जगह है। वहीं उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने लिखा कि युगों-युगों के लिए यादगार। 1960 में ब्रिटेन चले आए थे सुनक के माता-पिता
सुनक के माता-पिता दोनों ही भारतीय मूल के हैं। सुनक के माता-पिता 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका गए। वहां से ब्रिटेन चले आए। पिता यशवीर सुनक नेशनल हेल्थ सर्विस के जनरल प्रैक्टिशनर थे और मां उषा सुनक एक केमिस्ट की दुकान चलाती थीं। सुनक ने भगवद गीता से शपथ ली थी
ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस के प्रमुख नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। दंपति की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं। ऋषि सुनक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और एक पूर्व बैंकर हैं। ऋषि सुनक अक्सर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल वालों से मिलने बेंगलुरु आते रहते हैं। ऋषि ने एक बार कहा था कि भगवद गीता अक्सर तनावपूर्ण स्थितियों के दौरान उन्हें बचाती है और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ होने की याद दिलाती है। सुनक ने संसद में भगवद गीता पर यॉर्कशायर से सांसद के रूप में शपथ ली। ऐसा करने वाले वे पहले ब्रिटिश सांसद थे। ———— ये भी पढ़ें: महाकुंभ में फिर भीषण आग, पंडाल जले:भीड़ की वजह से देरी से पहुंचीं दमकल; एक लाख दंडी स्वामी मेले से विदा प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडालों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर