हरियाणा के रोहतक जिले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने मकड़ौली में किसान पंचायत कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ललकारा। कृष्णमूर्ति ने कहा कि रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा का अध्याय समाप्त हो चुका है। कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में किसान पंचायत की है, जिसमें आए लोगों की भीड़ से पता चल रहा है कि लोग हुड्डा से कितना नाराज है। दोनों बाबू बेटे चुनाव के बाद दिल्ली जाकर बैठ गए, जबकि उनके हलके की जनता परेशान है। किसानों के साथ भूपेंद्र हुड्डा ने किया धोखा
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को बेचने का काम किया। अब किसानों का भूपेंद्र हुड्डा से मोह भंग हो चुका है और किसान भाजपा की तरफ देख रहे हैं। भाजपा ने किसानों को सालाना 6 हजार देने का काम किया। आने वाले समय में यह 60 हजार हो जाएंगे। किसानों की मिल रही शिकायत, करवाएंगे समाधान
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि किसान पंचायत में किसानों की शिकायत मिल रही है। जिसमें पानी की कमी, बीमा, एप के बारे में और खाल टूटने की शिकायत शामिल है। सभी शिकायतों को एकत्रित कर सरकार के पास भेजी जाएंगी और सभी शिकायतों का समाधान करवाया जाएगा। अभी प्रयोग शुरू किया है, जल्द ही प्रदेशभर के गांवों में जाएंगे
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि मकड़ौली से आज किसानों की पंचायत करके एक प्रयोग किया है। जल्द ही रोहतक, झज्जर व सोनीपत के करीब 150 गांवों की चौपालों में जाकर किसानों से बात की जाएगी। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। हरियाणा के रोहतक जिले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने मकड़ौली में किसान पंचायत कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ललकारा। कृष्णमूर्ति ने कहा कि रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा का अध्याय समाप्त हो चुका है। कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में किसान पंचायत की है, जिसमें आए लोगों की भीड़ से पता चल रहा है कि लोग हुड्डा से कितना नाराज है। दोनों बाबू बेटे चुनाव के बाद दिल्ली जाकर बैठ गए, जबकि उनके हलके की जनता परेशान है। किसानों के साथ भूपेंद्र हुड्डा ने किया धोखा
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को बेचने का काम किया। अब किसानों का भूपेंद्र हुड्डा से मोह भंग हो चुका है और किसान भाजपा की तरफ देख रहे हैं। भाजपा ने किसानों को सालाना 6 हजार देने का काम किया। आने वाले समय में यह 60 हजार हो जाएंगे। किसानों की मिल रही शिकायत, करवाएंगे समाधान
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि किसान पंचायत में किसानों की शिकायत मिल रही है। जिसमें पानी की कमी, बीमा, एप के बारे में और खाल टूटने की शिकायत शामिल है। सभी शिकायतों को एकत्रित कर सरकार के पास भेजी जाएंगी और सभी शिकायतों का समाधान करवाया जाएगा। अभी प्रयोग शुरू किया है, जल्द ही प्रदेशभर के गांवों में जाएंगे
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि मकड़ौली से आज किसानों की पंचायत करके एक प्रयोग किया है। जल्द ही रोहतक, झज्जर व सोनीपत के करीब 150 गांवों की चौपालों में जाकर किसानों से बात की जाएगी। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
