करनाल में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने किया नामांकन:रेणु बाला ने रोड शो निकाला, शिक्षा मंत्री महिपाल भी रहे साथ; नॉमिनेशन प्रक्रिया समाप्त

करनाल में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने किया नामांकन:रेणु बाला ने रोड शो निकाला, शिक्षा मंत्री महिपाल भी रहे साथ; नॉमिनेशन प्रक्रिया समाप्त

करनाल निकाय चुनाव नामांकन का समापन हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 20 पार्षदों के संग रोड शो निकालकर भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता मेयर पद के लिए नामांकन करने पहुंची थी। उनके साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। यह यात्रा अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड से शुरू हुई थी। इधर, मनोज वधवा ने मेडिकल कॉलेज के सामने कांग्रेस कार्यालय से अपना नामांकन यात्रा शुरू की। मनोज वधवा ने निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा और रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए कैंडिडेट नहीं है। कांग्रेस उधार के उम्मीदवार उतार रही है। एक-एक ईंट लगाने के लिए ली गई कमीशन: मनोज वधवा
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा ने अपने नामांकन से पहले भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अंदर जहां पर भी चुनाव हो रहे है, वहां पर बीते पांच साल के अंदर भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। एक एक ईंट में कमीशन ली गई। इतना ही नहीं कुत्तों की नसबंदी की गई तो उसमें भी कमीशन खाने का काम किया गया। बंदर उठवाए गए तो उसमें भी कमीशन खाई गई। वधवा ने आरोप लगाया है कि जब भी कोई व्यक्ति नगर निगम में प्रोपर्टी आईडी लेने के लिए जाता है या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र भी लेने के लिए जाता है तो बिना पैसे वहां पर काम नहीं होता। आमजन की कोई सुनवाई नहीं है, जनता विरोध करती है, लेकिन उससे कुर्सी पर काबिज लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। करनाल में बड़े बड़े प्रोजेक्ट आए है, लेकिन कोई ऐसा कोना शहर का नहीं छोड़ा गया, जहां पर भ्रष्टाचार न किया गया हो। करनाल अवैध कालोनियों का शहर बनकर रह गया है। इसलिए करनाल की जनता जाग चुकी है और जनता ने तय कर लिया है कि भ्रष्टाचारियों को इस बार मजा जरूर चखाना है और करनाल की सत्ता को बदलने का काम करेगी। 20 करोड़ के काम पर 150 करोड़ खर्चे
मनोज वधवा ने कहा कि रेड लाइट और कैमरों में 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अगर इसका ऑडिट करवाया जाए तो यह काम 20 करोड़ से भी ऊपर नहीं होगा, अगर हुआ तो हम राजनीति छोड़ देंगे। शहर के अंदर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जब मैं डिप्टी मेयर था तो उस वक्त 12 से 14 लाख रुपए की कुटेशन थी, लेकिन बीजेपी राज में उस गीता द्वार पर एक करोड़ से ज्यादा का खर्च किय गया। जब घोटाले करने वाले सत्ता में है और जांच करवाने वाले सत्ता में है तो खुद ही बताओ की जांच कौन करवाएगा। सत्ता परिवर्तन के बाद इनके सारे काले कारनामें सामने आऐंगे। कांग्रेस उधार के कैंडिडेट के साथ मैदान में : रेणु बाला गुप्ता
भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि लोगों ने मुझे लगातार दो बार मेयर बनाया और पार्टी संगठन ने तीसरी बार विश्वास जताया। आज नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। रेणुबाला ने कहा कि लोगों पर पूरा विश्वास है कि वे अबकी बार भी मुझे अपना आशीर्वाद देंगे। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पीएम और सीएम देश के लिए काम कर रहे है। निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार होगी। विधानसभा चुनावों में भाजपा छोड़ने वाले पार्षदों के कारण मेयर चुनाव में कितना असर देखने काे मिलेगा, इसको लेकर रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान पांचों विधायकों को बनाया था। कांग्रेस के पास आज वार्डो में उतारने के लिए कोई प्रत्याशी तक नहीं है। कुछ को उन्होंने उधार लिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो भी व्यक्ति कैंडिडेट बनना चाहता है वह भाजपा का बनना चाहता है। करनाल निकाय चुनाव नामांकन का समापन हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 20 पार्षदों के संग रोड शो निकालकर भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता मेयर पद के लिए नामांकन करने पहुंची थी। उनके साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। यह यात्रा अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड से शुरू हुई थी। इधर, मनोज वधवा ने मेडिकल कॉलेज के सामने कांग्रेस कार्यालय से अपना नामांकन यात्रा शुरू की। मनोज वधवा ने निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा और रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए कैंडिडेट नहीं है। कांग्रेस उधार के उम्मीदवार उतार रही है। एक-एक ईंट लगाने के लिए ली गई कमीशन: मनोज वधवा
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा ने अपने नामांकन से पहले भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अंदर जहां पर भी चुनाव हो रहे है, वहां पर बीते पांच साल के अंदर भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। एक एक ईंट में कमीशन ली गई। इतना ही नहीं कुत्तों की नसबंदी की गई तो उसमें भी कमीशन खाने का काम किया गया। बंदर उठवाए गए तो उसमें भी कमीशन खाई गई। वधवा ने आरोप लगाया है कि जब भी कोई व्यक्ति नगर निगम में प्रोपर्टी आईडी लेने के लिए जाता है या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र भी लेने के लिए जाता है तो बिना पैसे वहां पर काम नहीं होता। आमजन की कोई सुनवाई नहीं है, जनता विरोध करती है, लेकिन उससे कुर्सी पर काबिज लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। करनाल में बड़े बड़े प्रोजेक्ट आए है, लेकिन कोई ऐसा कोना शहर का नहीं छोड़ा गया, जहां पर भ्रष्टाचार न किया गया हो। करनाल अवैध कालोनियों का शहर बनकर रह गया है। इसलिए करनाल की जनता जाग चुकी है और जनता ने तय कर लिया है कि भ्रष्टाचारियों को इस बार मजा जरूर चखाना है और करनाल की सत्ता को बदलने का काम करेगी। 20 करोड़ के काम पर 150 करोड़ खर्चे
मनोज वधवा ने कहा कि रेड लाइट और कैमरों में 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अगर इसका ऑडिट करवाया जाए तो यह काम 20 करोड़ से भी ऊपर नहीं होगा, अगर हुआ तो हम राजनीति छोड़ देंगे। शहर के अंदर स्वागत द्वार बनाए गए थे, जब मैं डिप्टी मेयर था तो उस वक्त 12 से 14 लाख रुपए की कुटेशन थी, लेकिन बीजेपी राज में उस गीता द्वार पर एक करोड़ से ज्यादा का खर्च किय गया। जब घोटाले करने वाले सत्ता में है और जांच करवाने वाले सत्ता में है तो खुद ही बताओ की जांच कौन करवाएगा। सत्ता परिवर्तन के बाद इनके सारे काले कारनामें सामने आऐंगे। कांग्रेस उधार के कैंडिडेट के साथ मैदान में : रेणु बाला गुप्ता
भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि लोगों ने मुझे लगातार दो बार मेयर बनाया और पार्टी संगठन ने तीसरी बार विश्वास जताया। आज नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। रेणुबाला ने कहा कि लोगों पर पूरा विश्वास है कि वे अबकी बार भी मुझे अपना आशीर्वाद देंगे। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पीएम और सीएम देश के लिए काम कर रहे है। निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार होगी। विधानसभा चुनावों में भाजपा छोड़ने वाले पार्षदों के कारण मेयर चुनाव में कितना असर देखने काे मिलेगा, इसको लेकर रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान पांचों विधायकों को बनाया था। कांग्रेस के पास आज वार्डो में उतारने के लिए कोई प्रत्याशी तक नहीं है। कुछ को उन्होंने उधार लिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो भी व्यक्ति कैंडिडेट बनना चाहता है वह भाजपा का बनना चाहता है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर